जुड़वा बच्चों की त्रासदी

छत्तीसगढ़ में जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद एक की मौत, परिवार ने किया हंगामा

छत्तीसगढ़ के कोरबा में जन्मे जुड़वा बच्चों में से एक की मौत हो गई। परिवार ने अस्पताल में हंगामा किया, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

छत्तीसगढ़ में जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद एक की मौत, परिवार ने किया हंगामा

एक माँ ने 14 साल बाद दिया 2 जुड़वाँ बच्चों को जन्म,लेकिन परिवार की खुशियाँ मातम में बदल गई

हॉस्पिटल में जन्मे दो जुड़वा बच्चों में से एक नवजात की मौत हो गई। मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के शारदा विहार स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल से सामने आया परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।विवाद इतना बढ़ गया कि परिवार वाले स्टाफ की पिटाई के लिए पाइप तक उठा लिए। स्टाफ और परिजनों के बीच हाथापाई का वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

आरोप है कि बच्चे को पीलिया था, डॉक्टरों ने सही समय पर इलाज नहीं किया और ना ही रेफर किया, जिससे बच्चे की जान चली गई। जबकि अस्पताल प्रबंधन ने समय पर रेफर करने की बात कही है। दूसरे बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

14 साल बाद हुआ था बच्चा 

परशुराम नगर दादर निवासी शशिकांत ओझा की पत्नी ने 17 जुलाई को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। शादी के लगभग 14 साल बाद घर में बच्चों के आने से परिवार में खुशी का माहौल था। जन्म के समय दोनों बच्चों का वजन सामान्य था।

एक बच्चे का वजन 2 किलो था, जबकि दूसरे का वजन 2 किलो 700 ग्राम था। परिजनों ने बताया कि जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद नसबंदी भी करा दी गई। अब एक बच्चे की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।

ननद बोली- बच्चा पीला दिख रहा था

सुकन्या ओझा की ननद ने बताया कि जन्म के बाद बच्चे स्वस्थ थे। अगले ही दिन बच्चा पीला दिखने लगा। डॉक्टरों को बताने पर उन्होंने कहा कि सब नॉर्मल है। पीलिया होने की जानकारी देरी से दी गई। जब हालत बिगड़ी तो बच्चे को सब्जी भाजी की तरह पकड़ा दिया गया।

14 साल बाद हमारे इकलौते भाई के घर बच्चा हुआ था। जुड़वा बच्चे होने के बाद बच्चा बंद होने का ऑपरेशन (नसबंदी) भी करवा लिए। अब एक बच्चा नहीं रहा। दूसरे की हालत गंभीर है। ऐसे में हम क्या करेंगे।

अस्पताल प्रबंधन बोला

इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि नवजात की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही थी। पीलिया के लक्षण दिखते ही तुरंत इलाज शुरू किया गया था और स्थिति गंभीर होने पर ही बच्चे को रेफर किया गया।

डायरेक्टर ज्योति श्रीवास्तव ने कहा कि 

सुकन्या ओझा 3 साल पहले हमारे हॉस्पिटल में आई थीं। शादी के 14 साल बाद तक उन्हें संतान नहीं हुई थी। इलाज के बाद वह गर्भवती हुईं और यहीं उनकी डिलीवरी हुई।

जांच में पता चला कि बच्चे उल्टी स्थिति (ब्रीच पोजीशन) में थे। सावधानीपूर्वक डिलीवरी के बाद स्वस्थ जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ। इनमें से एक बच्चे का वजन कम था। उसे पीलिया था। हमारे यहां इसके इलाज की सुविधा नहीं थी, इसलिए हमने उसे रेफर करने की सलाह दी।

संबंधित सामग्री

भंडारा सड़क दुर्घटना पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

भंडारा सड़क दुर्घटना पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

महाराष्ट्र के नागपुर-रायपुर राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख व्यक्त किया।

CM साय ने देखी ‘हनुमान अंश’, राज्यपाल और स्पीकर भी पहुंचे; टैक्स फ्री का ऐलान

CM साय ने देखी ‘हनुमान अंश’, राज्यपाल और स्पीकर भी पहुंचे; टैक्स फ्री का ऐलान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फिल्म 'हनुमान अंश' को टैक्स फ्री करने की घोषणा की, भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने पर सरकार का बड़ा फैसला, CM साय बोले- पहले फिल्म देखेंगे फिर लेंगे निर्णय

फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने पर सरकार का बड़ा फैसला, CM साय बोले- पहले फिल्म देखेंगे फिर लेंगे निर्णय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार फिल्म 'हनुमान अंश' को टैक्स फ्री करने का विचार कर रही है।

रीवा में ‘कल्पना मिश्रा’ मामले में बवाल, अस्पताल के बाहर प्रदर्शन

रीवा में ‘कल्पना मिश्रा’ मामले में बवाल, अस्पताल के बाहर प्रदर्शन

रीवा में कल्पना मिश्रा की मौत के बाद उनके परिजनों ने निजी अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया, पुलिस से झड़प हुई, न्याय की मांग उठी।

छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, 10,783 करोड़ से बढ़ेगा रेल नेटवर्क

छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, 10,783 करोड़ से बढ़ेगा रेल नेटवर्क

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 10783 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की मंजूरी दी है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर