VB-जी-राम-जी बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष ने किया हंगामा

vb-g-ram-g-bill-lok-sabha-introduced-opposition-protest

VB-जी-राम-जी बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष ने किया हंगामा

vb-जी-राम-जी बिल लोकसभा में पेश विपक्ष ने किया हंगामा

VB G RAM G Bill: लोकसभा में मनरेगा योजना से जुड़ा नया विधेयक पेश किया गया। इसको लेकर अब सियासी घमासन शुरू हो गया है। दरअसल, सरकार मनरेगा का नाम बदलकर VB-जी-राम-जी योजना रखना चाहता है जिसका प्रस्ताव किय गया। इसे लेकर विपक्ष हमलावर है। प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने केंद्र सरकार के इस फैसले पर हमला बोला है। 

कृषि मंत्री ने किया बिल पेश

लोकसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-जी राम जी) बिल, 2025’ पेश किया। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। https://youtube.com/shorts/iS9VWeN81oI?si=nPcLcbFtlasa1jic

VB G RAM G Bill: विपक्ष का विरोध

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा - हम इस बिल का विरोध करते हैं। सरकार की हर योजना का नाम बदलने की सनक समझ नहीं आती है। बिना चर्चा के बिना सलाह लिए बिल को पास न करें। इसे वापस लें। नया विधेयक पेश करें।  https://youtube.com/shorts/jzLNV1n5SOU?si=fLa-aBWArySfvIyt

‘नाम बदलना बड़ा काम नहीं’

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- राजनीति और योजना इसलिए होनी चाहिए जिससे जनता को लाभ पहुंचे। MGNREGA से लोगों को काम मिलता था. अखिलेश ने कहा- आप पूरा भार राज्य सरकार पर डाल देंगे, बहुत सारे राज्यों को अभी तक MGNREGA का पैसा ही नहीं मिला है। मुख्यमंत्रियों, राज्य सरकारों के सामने ये संकट पैदा करेंगे और वे लोग इस योजना को लेकर आ रहे हैं जिन्हें पता है कि राज्य और केंद्र में योजनाओं को लेकर पैसा न आने की वजह से नुकसान होने वाला है। नाम बदलने से कोई बहुत बड़ा काम नहीं होगा। [caption id="attachment_122603" align="alignnone" width="584"]विपक्ष का विरोध विपक्ष का विरोध[/caption]

'महात्मा गांधी के विचारों का अपमान'

लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून को खत्म करने की कोशिश महात्मा गांधी के विचारों का सीधा अपमान है। राहुल गांधी ने X पोस्ट में आरोप लगाया कि PM नरेंद्र मोदी को महात्मा गांधी के विचारों और गरीबों के अधिकारों से समस्या है। उन्होंने लिखा -मोदी जी को दो चीज़ों से पक्की नफ़रत है - महात्मा गांधी के विचारों से और गरीबों के अधिकारों से। मनरेगा, महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज के सपने का जीवंत रूप है - करोड़ों ग्रामीणों की ज़िंदगी का सहारा है, जो कोविड काल में उनका आर्थिक सुरक्षा कवच भी साबित हुआ।

पहले भी बदल चुका नाम

VB G RAM G Bill: सूत्रों की माने तो, सरकार ने इसी सत्र में बिल पास कराने का फैसला कर लिया है। केंद्र सरकार इसी नाम के साथ बिल को पास करवाने की कोशिश करेगी, क्योंकि पहले जब जवाहर रोजगार योजना के नाम से योजना चलती थी, तब उस नाम की जगह नरेगा किया गया, बाद में इसे बदलकर मनरेगा कर दिया। ऐसे में मनरेगा के बाद अब एक नई योजना आई है, जिसका नाम जी राम जी है तो यह प्रक्रिया लगातार चल रही है।

‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी…’ संसद में हंगामा, प्रियंका बोले – हमें नहीं पता कौन बोला?

‘Modi Teri Kabr Khudegi’: ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के नारों की वजह से कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली विवादों के घेरे में है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली में ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के नारे लगाए। यह रैली कांग्रेस ने 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में निकाली थी।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है कि विश्व के सबसे प्रसिद्ध नेता को इस तरह के नारों का सामना करना पड़ रहा है। PM के खिलाफ नारेबाजी और माफी की मांग लेकर दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। पूरी खबर..

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

राज्य

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हरित ऊर्जा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है, जिसमें सौर और पवन ऊर्जा के नवीन प्रयास शामिल हैं।

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

देश-विदेश

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

असम के हैलाकांडी में 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या। पांच आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

राज्य

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए अवैध संपत्ति जब्त करने और विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

राज्य

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

उत्तराखंड में वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर 13 महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राज्य

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री ने अमित शाह से मुलाकात की।