'मोदी तेरी कब्र खुदेगी...' संसद में हंगामा, प्रियंका बोले - हमें नहीं पता कौन बोला?

modi-teri-kabr-khudegi-parliament-uproar-priyanka-gandhi

'मोदी तेरी कब्र खुदेगी...' संसद में हंगामा, प्रियंका बोले - हमें नहीं पता कौन बोला?

मोदी तेरी कब्र खुदेगी संसद में हंगामा प्रियंका बोले - हमें नहीं पता कौन बोला

'Modi Teri Kabr Khudegi': 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' के नारों की वजह से कांग्रेस की 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली विवादों के घेरे में है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' के नारे लगाए। यह रैली कांग्रेस ने 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में निकाली थी।

'मोदी तेरी कब्र खुदेगी'  

इस नारे को लेकर राजनीतिक गलियारों में गहमागहमी का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस नारे को लेकर BJP हमलावर है। BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, एक बार फिर कांग्रेस का चरित्र सामने आ गया है। वे पीएम मोदी की मौत की कामना कर रहे हैं। उनकी मुस्लिम लीग और माओवादी सोच एक बार फिर सबके सामने आ गई। त्रिवेदी ने कहा - मोदी की कब्र खोदने की बात करने वाली पार्टी खुद दफन हो जाएगी। राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस का भी वही हाल होगा जो औरंगजेब के वक्त मुगलों का हुआ था।

'Modi Teri Kabr Khudegi': संसद में हंगामा

इधर इस मुद्दे को लेकर संसद में जमकर हंगामा हुआ। BJP नेताओं ने इस मुद्दे को उठाया।  राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी बातें करना, उनकी मौत की कामना करना बेहद शर्मनाक है। नड्डा ने कहा- राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। [caption id="attachment_122322" align="alignnone" width="576"]केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा[/caption]

‘कांग्रेस माफी मांगे’ 

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है कि विश्व के सबसे प्रसिद्ध नेता को इस तरह के नारों का सामना करना पड़ रहा है। PM के खिलाफ नारेबाजी और माफी की मांग लेकर दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई थी, लेकिन शोर-शराबे के कारण 10 मिनट भी चर्चा नहीं चल पाई और कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया।  राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे से फिर शुरू की गई। वहीं, लोकसभा में कार्यवाही 12 बजे शुरू होते ही फिर हंगामा होने लगा, जिसके चलते कार्यवाही 2 बजे तक फिर से स्थगित कर दी गई।

प्रियंका गांधी का पलटवार 

'Modi Teri Kabr Khudegi': BJP के आरोपों पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पलटवार करते हुए कहा- हमें नहीं मालूम कि ये सब किसने कहा। रैली में स्टेज से किसी ने भी ऐसा कुछ नहीं कहा। फिर पता चला कि किसी ने मीडिया से बात करते वक्त ऐसा कहा। भाजपा को खुद नहीं पता की किसने नारेबाजी की।

‘हिंदुस्तान से मोदी-शाह-RSS को हटाएंगे…’ राहुल बोले – शाह के हाथ कांप रहे, मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म

Rahul Gandhi on Shah-RSS: दिल्ली में कांग्रेस ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली निकाली। रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार और निर्वाचन आयोग पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान का हवाला देते हुए कहा – भागवत ने कहा कि विश्व सत्य को नहीं शक्ति को देखता है, और जिसके पास शक्ति है उसे माना जाता है। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।