भोपाल मातृभाषा उत्सव: भोपाल भेल दशहरा मैदान बनेगा भाषायी समागम का मंच

three-day-matribhasha-festival-bhopal-bhel-dussehra-maidan

भोपाल मातृभाषा उत्सव: भोपाल भेल दशहरा मैदान बनेगा भाषायी समागम का मंच

भोपाल मातृभाषा उत्सव भोपाल भेल दशहरा मैदान बनेगा भाषायी समागम का मंच

भोपाल मातृभाषा उत्सव: राजधानी भोपाल में आज से मातृभाषाओं का उत्सव शुरू होने जा रहा है। भेल स्थित दशहरा मैदान तीन दिनों तक भारतीय भाषाओं, संस्कृति और परंपराओं के रंग में रंगा रहेगा। मातृभाषा मंच के तत्वावधान में आयोजित यह तीन दिवसीय मातृभाषा समारोह आज शुभारंभ के साथ शुरू होकर 1 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों के पारंपरिक पकवानों के स्टॉल लोगों को आकर्षित करेंगे।

भोपाल मातृभाषा उत्सव: पहले दिन बच्चों और युवाओं पर फोकस

समारोह के पहले दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्यार्थियों के लिए विशेष गतिविधियां रखी गई हैं। इस दौरान राष्ट्रभक्ति गीतों की प्रस्तुति और ‘वंदे मातरम’ पर आधारित नाटिका मंचित की जाएगी.शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक औपचारिक उद्घाटन समारोह होगा, जिसमें विभिन्न भाषायी समाजों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। यही सत्र समारोह का मुख्य आकर्षण माना जा रहा है।

भोपाल मातृभाषा उत्सव: दो दिन क्या रहेगा खास

31 जनवरी को गुरु तेग बहादुर के जीवन और बलिदान पर केंद्रित नाटिका का मंचन किया जाएगा। वहीं अंतिम दिन, 1 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक भगवान झूलेलाल और भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित नाटिकाएं प्रस्तुत होंगी। इसी दिन शाम 6 बजे से ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ विषय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा का भव्य मंचन किया जाएगा, जिसे लेकर खासा उत्साह है।

सबसे बड़ा संदेश

आयोजकों के अनुसार इस आयोजन में भोपाल के विभिन्न भाषायी परिवारों की सक्रिय सहभागिता रहेगी। इससे मातृभाषाओं की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और भारतीय विचारधारा को एक साझा मंच मिलेगा। समारोह में करीब 18 भाषायी परिवार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। अलग-अलग क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजनों के फूड स्टॉल, सांस्कृतिक प्रदर्शनियां और लोककलाओं की झलक इस आयोजन को खास बनाएगी. तीन दिन तक चलने वाला यह आयोजन न सिर्फ भाषाओं का उत्सव होगा, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक एकता का जीवंत उदाहरण भी पेश करेगा।  

संबंधित सामग्री

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

राज्य

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों को तत्काल मदद प्रदान की और उन्हें अपने काफिले की एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।