सुनील शेट्टी का खुलासा

सुनील शेट्टी की नातिन PM मोदी की तस्वीर को खिलाती है हर रोज लड्डू!

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि उनकी 15 महीने की नातिन PM मोदी की बड़ी फैन है और रोज उनकी तस्वीर को लड्डू खिलाती है।

By : हेमा गुप्ता
सुनील शेट्टी की नातिन PM मोदी की तस्वीर को खिलाती है हर रोज लड्डू!

सुनील शेट्टी की नातिन PM मोदी की तस्वीर को खिलाती है हर रोज लड्डू!

Suniel Spoke About his Granddaughter: बॉलीवुड के जाने- माने एक्टर सुनील शेट्टी ने हाल हि में एक इंटरव्यू के दौरान एक चौकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि- 'उनकी 15 महिने की नातिन PM मोदी की भक्त है। वो उनकी तस्वीर को हर रोज लड्डू खिलाती है।' 

सुनील शेट्टी ने किया चौकाने वाला खुलासा

एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी अपने नातिन के बारें में बात करते हुए चौकाने वाली बात बताई। उन्होंने कहा कि- 

'मैंने हमेशा कहा है कि मैं नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं। मैं किसी पार्टी की बात नहीं कर रहा, मैं लीडर की बात कर रहा हूं, जो मुझमें जोश भरता है। मुझे जितना मेरे देश से प्यार है, उतना उस इंसान से प्यार है। उनमें कुछ तो बात है।' 

उन्होंने आगे कहा कि-

'आप मानोगे नहीं, मेरी पोती 15 महीने की है। उसकी नैनी ने एक बार एयरपोर्ट में उसे उनकी (मोदी जी की) तस्वीर दिखाई थी। आज वो हर रोज सुबह आती है, उसके पास एक साईं बाबा की बुक है, जिसमें मोदी जी की बड़ी सी फोटो है, वो उसे खोलती है, मोदी जी-मोदी जी बोलती है।'

एक्टर ने आगे का कि- 

'वो रोज गणपति की मूर्ति के पास जाती है, वहां से लड्डू लेकर आती और उन्हें खिलाती है। न मैंने कभी बोला, न नैनी ने कुछ बोला। नैनी ने सिर्फ उसे फोटो दिखाई थी। कुछ तो बात होगी। कुछ तो है। वो अकेली बच्ची नहीं है। हमने आज तक उसे एक वर्ड नहीं कहा, लेकिन फिर भी वो मोदी जी बोलती है। उनमें कुछ तो जादुई है। मुझ पर उनका जादू तब शुरू हुआ, जब मैं पहली बार उनसे अहमदाबाद में मिला, मैं वहां किसी काम से गया था। ये 2010 की बात है।'

'वेलकम टू द जंगल' में नजह आएं एक्टर

26 जून को बॉक्सऑफिस में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में सुनील शेट्टी अहम किरदार में नजर आएं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, अरसद वारसी जैसे कई कलाकर फिल्म में शामिल है।

संबंधित सामग्री

हनुमान अंश फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के करीब पहुंची

हनुमान अंश फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के करीब पहुंची

फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 291 करोड़ की कमाई की, जिससे यह 300 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई है। निर्माता अनुप्रिया नागर ने इसकी सफलता को 'मैजिकल' बताया।

राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनोट, बोलीं- ‘स्वीपर की नौकरी तक नहीं मिलेगी’

राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनोट, बोलीं- ‘स्वीपर की नौकरी तक नहीं मिलेगी’

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने राखी सावंत के प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दिए गए बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

बॉलीवुड में गणेशोत्सव की धूम, सुनीता आहूजा ने अकेले किया बप्पा का स्वागत; अंबानी से खान परिवार तक दिखी भक्ति

बॉलीवुड में गणेशोत्सव की धूम, सुनीता आहूजा ने अकेले किया बप्पा का स्वागत; अंबानी से खान परिवार तक दिखी भक्ति

गणेश चतुर्थी पर मुंबई में बॉलीवुड सितारों ने गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया। सितारों के घरों में उत्साह और श्रद्धा के साथ गणपति पूजा की गई।

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह करेंगे बॉलीवुड डेब्यू? ‘टार्जन’ में आ सकते हैं नजर

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह करेंगे बॉलीवुड डेब्यू? ‘टार्जन’ में आ सकते हैं नजर

सलमान खान के बॉडीगार्ड के बेटे अबीर सिंह का बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'टार्जन' से हो सकता है। सूरज पंचोली भी फिल्म में नजर आ सकते हैं।

200 स्क्रिप्ट और ब्लैंक चेक भी ठुकराए, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ ने बदल दी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की किस्मत

200 स्क्रिप्ट और ब्लैंक चेक भी ठुकराए, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ ने बदल दी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की किस्मत

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' के बाद उन्हें 200 स्क्रिप्ट्स के ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने अच्छी कहानी की तलाश में इंतजार किया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर