तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश: स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में रेड अलर्ट

south-india-heavy-rain-kerala-tamilnadu-schools-closed-himachal-snowfall

तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश: स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में रेड अलर्ट

तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश स्कूल-कॉलेज बंद आंध्र में रेड अलर्ट

 हिमाचल में बर्फबारी से पारा माइनस में पहुंचा

south-india-heavy-rain-kerala-tamilnadu-schools-closed-himachal-snowfall

दक्षिण भारत में बारिश का कहर, उत्तर में बढ़ी ठंड

south india heavy rain: दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में कई जिलों में जलभराव, पेड़ गिरने और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी शुरू हो गई है और तापमान माइनस में पहुंच गया है।

तमिलनाडु में स्कूल बंद, फसलें डूबीं: south india heavy rain

पूर्वोत्तर मानसून इस समय तमिलनाडु में पूरी तरह सक्रिय है। राज्य के चेन्नई, तंजावुर, नागपट्टिनम, कांचीपुरम, तिरुवारुर और विलुपुरम जिलों में लगातार बारिश हो रही है।
  • चेन्नई में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
  • कई डैम—जैसे पुझल (रेड हिल्स), पूंडी और केमबरमबक्कम से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है ताकि शहर में बाढ़ न आए।
  • तंजावुर और कावेरी डेल्टा इलाकों में धान की फसलें पूरी तरह डूब गई हैं।
  • मयिलादुथुरै जिले में करीब 50 हजार एकड़ जमीन पानी में डूबी है।
इरोड जिले में तेज हवा से पेड़ गिरने से सड़कें बंद हो गईं। कुड्डालोर में एक कच्चा मकान ढह गया।

केरल में छुट्टी, इडुक्की और पलक्कड़ में ज्यादा असर

केरल सरकार ने बुधवार को इडुक्की, पलक्कड़, मलप्पुरम और पथनमथिट्टा जिलों में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी कर दी। इडुक्की के पहाड़ी इलाकों में रात में यात्रा पर रोक लगा दी गई है। IMD ने राज्य के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिनमें त्रिशूर, कोझिकोड, वायनाड और एर्नाकुलम भी शामिल हैं। सरकार ने सभी जिलों में बाढ़, भूस्खलन और जलभराव पर 24 घंटे निगरानी रखने के आदेश दिए हैं। SDRF टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

आंध्र प्रदेश में 6 जिलों पर रेड अलर्ट

आंध्र प्रदेश के तिरुपति, प्रकाशम, नेल्लोर, अन्नमय्या, कडप्पा और चित्तूर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। तिरुपति में बुधवार को हुई बारिश से सड़कों पर 2-3 फीट पानी भर गया। IMD ने कहा है कि अगले 48 घंटों में बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं कुरनूल, अनंतपुर और श्री सत्यसाई जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

हिमाचल में बर्फबारी, पारा गिरा: south india heavy rain

उधर, उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और मनाली में बुधवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। लाहौल-स्पीति के टैबो में न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। south-india-heavy-rain-kerala-tamilnadu-schools-closed-himachal-snowfall मनाली में 12 मिमी, भरमौर में 11.5 मिमी, और कीलॉन्ग में 6 मिमी बारिश दर्ज की गई। बर्फबारी से पर्यटन स्थलों में रौनक बढ़ी है, लेकिन पहाड़ी सड़कों पर फिसलन और ट्रैफिक दिक्कतें भी बढ़ गई हैं।

ओडिशा में चार दिन तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने ओडिशा में अगले चार दिनों तक गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई है। पुरी, खोरधा, गंजाम, रायगड़ा, कालाहांडी और मलकानगिरी जिलों में तेज हवाएं और बारिश हो सकती हैं। यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में बने दो निम्न दबाव क्षेत्रों की वजह से हो रहा है। Read More:- नीरज चोपड़ा को मिला सम्मान: ओलंपियन नीरज चोपड़ा को लेफ्टीनेंट कर्नल की उपाधि

संबंधित सामग्री

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

राज्य

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

15 अगस्त के मद्देनजर पंजाब में सुरक्षा बढ़ाई गई है। अमृतसर सहित सीमावर्ती जिलों में पुलिस विशेष अलर्ट पर है।

बरेली में पति की मौत से सनसनी, पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जुर्म गाथा

बरेली में पति की मौत से सनसनी, पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बरेली में 35 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। परिजनों ने पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप लगाया।

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सियासी घमासान, CM सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार- आपको किस बात का डर है?

राज्य

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सियासी घमासान, CM सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार- आपको किस बात का डर है?

हिमाचल प्रदेश में शिमला जिला परिषद चुनाव के लिये विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक जारी है। सीएम सुक्खू और जयराम ठाकुर ने एक दूसरे पर निशाना साधा।

छत्तीसगढ़ में नौ आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं ने रैंपवॉक में दिखाया जलवा

राज्य

छत्तीसगढ़ में नौ आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं ने रैंपवॉक में दिखाया जलवा

छत्तीसगढ़ में नक्सली महिलाओं ने पारंपरिक हथकरघा वस्त्र पहनकर रैंप वॉक किया, जिससे उनके पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए गए।

सीएम साय ने कसा तंज 'कांग्रेस को खुश होना चाहिए', कहा- चार दशकों की समस्या खत्म हो गई

राज्य

सीएम साय ने कसा तंज 'कांग्रेस को खुश होना चाहिए', कहा- चार दशकों की समस्या खत्म हो गई

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद का खत्म होने से बस्तर के 92 गांवों में ध्वजारोहण किया जाएगा।