पटना में प्रियंका गांधी का महिला संवाद: गरीबी, बेरोजगारी और सिस्टम की बेरुख़ी

priyanka-gandhi-women-meeting-bihar-patna-female-voices-shakti-adhikar-rally

पटना में प्रियंका गांधी का महिला संवाद: गरीबी, बेरोजगारी और सिस्टम की बेरुख़ी

पटना में प्रियंका गांधी का महिला संवाद गरीबी बेरोजगारी और सिस्टम की बेरुख़ी

भीखमंगिया दीदी’ नहीं बनना चाहतीं महिलाएं: गूंजा–वोट चोर, गद्दी छोड़!

priyanka-gandhi-women-meeting-bihar, patna female voices, shakti-adhikar rally

महिलाओं ने प्रियंका के सामने बताया अपना दर्द

priyanka gandhi women voices shakti adhikar rally: पटना के सदाकत आश्रम में आज का दिन सिर्फ़ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था। यह एक ऐसा पल था जब आवाज़ें दीवारें तोड़ती हुई निकलीं — महिलाओं की वो आवाज़ें, जो बरसों से घरों, खेतों और पंचायतों में दबी रहीं। यह कार्यक्रम कोई मंचीय भाषण नहीं था। यह संवाद था। "शक्ति अधिकार" के नाम से शुरू हुए इस कार्यक्रम में, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हजारों महिलाओं से सीधा संवाद किया। लेकिन ये संवाद सिर्फ़ बातों का नहीं था — यह एक इमोशनल दस्तावेज़ बन गया है उस संघर्ष का, जो हर आम महिला रोज़ झेलती है।

सड़कों से उठी आवाज़

कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही सदाकत आश्रम के बाहर नारे लगने लगे वोट चोर, गद्दी छोड़! ये नारा सिर्फ़ गुस्सा नहीं था, यह उस निराशा का शोर था जिसे महिलाएं सालों से झेल रही हैं। भीड़ में मौजूद एक महिला ने कहा
“मनरेगा की मजदूरी दो महीने से नहीं मिली। सरकार कहती है महिला सशक्तीकरण, लेकिन ज़मीन पर हम भीख मांगने को मजबूर हैं।”

एक-एक कर महिलाएं मंच पर आईं, तो मंच भी थोड़ी देर को झुक गया

प्रियंका गांधी ने एक-एक महिला की बात ध्यान से सुनी। कोई घरों में झाड़ू-पोंछा करने वाली थी, कोई मनरेगा मजदूर, कोई आशा वर्कर, तो कोई वकील या डॉक्टर। एक महिला ने कहा
“नीतीश कुमार ने हम जीविका दीदियों को भीखमंगिया दीदी बना दिया है।”

प्रियंका ने उन्हें पानी दिया, बातों में भरोसा दिया और कहा,

“आप अपनी शक्ति को नहीं पहचानतीं, लेकिन पार्टियां पहचान रही हैं। इसलिए चुनाव से पहले आपको पैसे दिए जा रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है – आपके बिना सरकार नहीं बन सकती।”

यह सिर्फ़ एक राजनीतिक दौरा नहीं – यह भावनाओं की राजनीति थी

priyanka-gandhi-women-meeting-bihar, patna female voices, shakti-adhikar rally

मोतिहारी में होगा दूसरा पड़ाव

पटना के संवाद के बाद प्रियंका गांधी मोतिहारी के गांधी मैदान में एक बड़ी जनसभा करेंगी। यह उनका बिहार में पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम है। 20,000 से ज्यादा महिलाओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। मंच पर उनके साथ होंगे
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम
  • बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू
  • और कांग्रेस के अन्य सांसद

 महिला ने कहा  “मैं प्रियंका के साथ हूं”

गया से आईं नेहा यादव की बात पूरे कार्यक्रम की आत्मा बन गई। उन्होंने कहा

 मैं प्रियंका गांधी से मिल चुकी हूं। मैं उन्हें पसंद करती हूं और कांग्रेस को ही वोट दूंगी।
यह संवाद एक राजनीतिक वादा नहीं था यह एक भावनात्मक सौदा था, जहाँ महिलाओं ने अपना दर्द, अपनी उम्मीद और अपना विश्वास प्रियंका गांधी के सामने रखा।

मुस्लिम घर वापसी करना चाहते है तो…तिलक लगाकर स्वागत करेंगे – भजन गायिका शहनाज अख्तर | EXCLUSIVE

संबंधित सामग्री

यमुनानगर में नशे के खिलाफ दौड़ेंगे 55 हजार लोग, ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ को हरियाणा सीएम सैनी दिखायेंगे हरी झंडी

राज्य

यमुनानगर में नशे के खिलाफ दौड़ेंगे 55 हजार लोग, ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ को हरियाणा सीएम सैनी दिखायेंगे हरी झंडी

हरियाणा सरकार ने 'नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो' अभियान के तहत 'रन अगेंस्ट ड्रग्स' मैराथन आयोजित की, जिसमें 55,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

राहुल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले - मुझे घसीटा तो मुंह से खून आया, लेकिन प्रधान को जाना होगा

देश-विदेश

राहुल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले - मुझे घसीटा तो मुंह से खून आया, लेकिन प्रधान को जाना होगा

राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक और छात्रों के दमन के मुद्दे पर बोलते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और PM मोदी से माफी की मांग की।

जयपुर में मेट्रो फेज-2 की औपचारिक शुरुआत, CM भजनलाल शर्मा ने किया भूमि पूजन

राज्य

जयपुर में मेट्रो फेज-2 की औपचारिक शुरुआत, CM भजनलाल शर्मा ने किया भूमि पूजन

जयपुर में मेट्रो फेज-2 का शुभारंभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया गया। 41 किमी के इस परियोजना में 36 मेट्रो स्टेशन बनेंगे।

36.5 करोड़ की लिफ्ट इरिगेशन स्कीम का शुभारंभ: पंजाब के गांवों तक पहुंचेगा नहर का पानी, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

राज्य

36.5 करोड़ की लिफ्ट इरिगेशन स्कीम का शुभारंभ: पंजाब के गांवों तक पहुंचेगा नहर का पानी, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

पंजाब सरकार ने नूरपुर बेदी में 36.5 करोड़ रुपये की लागत से लिफ्ट इरिगेशन स्कीम का उद्घाटन किया, जिससे सिंचाई सुविधाएं बढ़ेंगी।

पटना में 100 बेड का नया मॉडल अस्पताल भवन खुला, CM सम्राट ने रिवर फ्रंट का भी किया उद्घाटन

राज्य

पटना में 100 बेड का नया मॉडल अस्पताल भवन खुला, CM सम्राट ने रिवर फ्रंट का भी किया उद्घाटन

पटना सिटी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 38 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 100 बेड वाले नए मॉडल अस्पताल का उद्घाटन किया।