चुनावी मौसम में जेल ट्रांसफर की सियासत तेज, बाहुबल की बेटी बोली - पिता को कुछ हु...

political-controversy-jail-transfer-election-season-aimim-setback

चुनावी मौसम में जेल ट्रांसफर की सियासत तेज, बाहुबल की बेटी बोली - पिता को कुछ हुआ तो…AIMIM को लगा बड़ा झटका

चुनावी मौसम में जेल ट्रांसफर की सियासत तेज बाहुबल की बेटी बोली - पिता को कुछ हुआ तो…aimim को लगा बड़ा झटका

Shivani Shukla and AIMIM Bihar: बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और राजनीतिक सरगर्मी भी चरम पर है। इसी बीच राज्य की राजनीति में एक बार फिर जेल और बाहुबलियों की राजनीति चर्चा में आ गई है। पटना के बेऊर जेल में बंद कई कुख्यात और बाहुबली कैदियों को चुनाव को प्रभावित करने की आशंका के चलते दूसरे जिलों की जेलों में शिफ्ट किया गया है। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए 14 कैदियों को भागलपुर सेंट्रल जेल भेजा है। इसमें बृजबिहारी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला का नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। [caption id="attachment_113069" align="alignnone" width="543"]बेऊर जेल बेऊर जेल[/caption]

शिवानी शुक्ला ने सरकार को दी धमकी

बीते देर रात बेऊर जेल से मुन्ना शुक्ला को भारी सुरक्षा के बीच भागलपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया। प्रशासन का दावा है कि यह कदम चुनावी शुचिता बनाए रखने और अपराधियों के संभावित प्रभाव को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। लेकिन इस फैसले ने राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है।

Shivani Shukla and AIMIM Bihar:“पिता को कुछ हुआ तो..”

लालगंज विधानसभा से RJD प्रत्याशी और मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला ने अपने पिता को भागलपुर जेल भेजे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा: “मेरे पिता को साजिश के तहत प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्हें भागलपुर जेल भेजकर टॉर्चर किया जा रहा है। सरकार उन्हें मरवाना चाहती है। अगर मेरे पिता को एक खरोंच भी आई तो मैं इस सरकार को छोड़ूंगी नहीं। मैं एक वकील हूं और अपने अधिकार जानती हूं।” शिवानी शुक्ला ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पिता किसी से मिलने या बात करने में असमर्थ हैं, फिर भी उन्हें जबरन दूसरी जेल में शिफ्ट किया गया। उन्होंने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया। https://youtube.com/shorts/j5OgSlponmw?si=QXIhUcAQXjxYFxsN

AIMIM को लगा बड़ा झटका

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को सीमांचल में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के तीन प्रभावशाली नेताओं ने AIMIM छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दामन थाम लिया है। इनमें शामिल हैं:
  • मुफ्ती अतहर जावेद – ठाकुरगंज से संभावित उम्मीदवार
  • जफर असलम – कोचाधामन के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष और टिकट दावेदार
  • नेहाल अख्तर – AIMIM के प्रवक्ता
[caption id="attachment_113070" align="alignnone" width="573"]RJD में शामिल हुए AIMIM के नेता RJD में शामिल हुए AIMIM के नेता[/caption] Shivani Shukla and AIMIM Bihar: ये सभी नेता पटना में तेजस्वी यादव की मौजूदगी में RJD में शामिल हुए। माना जा रहा है कि सीमांचल में RJD की पकड़ मजबूत करने के लिए यह रणनीतिक कदम है। यह भी संकेत मिल रहे हैं कि RJD सीमांचल में मुस्लिम वोट बैंक को पूरी मजबूती से साधने की तैयारी कर रही है।

संबंधित सामग्री

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

राज्य

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

मध्यप्रदेश में आयोजित मेगा निवेश संवाद में राज्य को 8,635 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, जिससे 5,785 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है।

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

राज्य

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

मध्य प्रदेश में टोरेंट पावर के विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं में 43,000 करोड़ रुपये का निवेश, 15,000 से अधिक रोजगार सृजन की उम्मीद।

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल को एक इवेंट में फैन द्वारा किस किया गया, जिसके बाद उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद देते हुए सामाजिक समर्थन की सराहना की।

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

देश-विदेश

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

संगम विहार, दक्षिण दिल्ली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची, पुलिस ने किया खुलासा।

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

राज्य

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए। सुंदर सिंह ठाकुर की संभावित शपथ और प्रियंका गांधी के दौरे पर भी चर्चा की।