CM नीतीश ने दिया MLC पद से इस्तीफा, मंत्री हुए भावुक, नबीन का इस्तीफा

nitish-kumar-resigns-mlc-post-nabin-resignation

CM नीतीश ने दिया MLC पद से इस्तीफा, मंत्री हुए भावुक, नबीन का इस्तीफा

cm नीतीश ने दिया mlc पद से इस्तीफा मंत्री हुए भावुक नबीन का इस्तीफा

Nitish Kumar MLC resignation: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंप दिया। साथ ही BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी MLA पद से रिजाइन किया। हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद, दोनों नेता अब दिल्ली की राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। 

CM नीतीश ने दिया MLC पद से इस्तीफा

बिहार में नेतृत्व परिवर्तन

CM नीतीश कुमार के इस कदम के साथ ही बिहार में नेतृत्व परिवर्तन होगी। उनके इस्तीफे के बाद अब नए मुख्यमंत्री के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चारों सदनों के सदस्य रहने का गौरव हासिल करने वाले नीतीश का ये फैसला राज्य की सत्ता संरचना में बड़े बदलाव का संकेत है।

संवैधानिक प्रक्रिया

नीतीश कुमार का इस्तीफा विजय चौधरी और MLC संजय गांधी लेकर विधान परिषद पहुंचे। मंत्री विजय चौधरी ने कहा, ‘मुख्यमंत्री राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। ये संवैधानिक प्रक्रिया है। आज उन्हें इस्तीफा देना ही था। उनका इस्तीफा MLC संजय गांधी ने विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह सौंप दिया है।’

[caption id="attachment_144052" align="alignnone" width="981"]नीतीश कुमार ने MLC पद से इस्तीफा दिया। नीतीश कुमार ने MLC पद से इस्तीफा दिया।[/caption]

Nitish Kumar MLC resignation: भावुक हुए मंत्री

CM नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद मंत्री अशोक चौधरी भावुक नजर आए। वो रोते दिखे। उन्होंने कहा, 'देश में कोई दूसरा नीतीश नहीं हो सकता है।'

इधर, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का इस्तीफा बिहार BJP अध्यक्ष संजय सरावगी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को सौंप दिया। नितिन नवीन कल असम जा रहे है। 

कब देंगे CM पद से इस्तीफा?

बता दे कि, 14 अप्रैल तक खरमास है। खरमास के बाद CM नीतीश इस्तीफा दे सकते हैं।

कहा जा रहा है कि नीतीश के CM पद से इस्तीफा देने के बाद BJP बिहार में अपना मुख्यमंत्री बना सकती है। एक ऑप्शन यह भी है कि CM नीतीश कुमार संवैधानिक नियम के मुताबिक 6 महीने तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं

नीतीश

सियासी सरगर्मी तेज

इस्तीफे से ठीक पहले मुख्यमंत्री आवास पर सरगर्मी तेज ही। JDU के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, विजय कुमार चौधरी और अशोक चौधरी जैसे सीनियर नेताओं मौजूद रहे। साथ ही CM आवास में भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई।

संबंधित सामग्री

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन बने हरजीत ग्रेवाल ,किसान आंदोलन के वक्त सुर्खियों में आए

राज्य

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन बने हरजीत ग्रेवाल ,किसान आंदोलन के वक्त सुर्खियों में आए

पंजाब BJP के सीनियर नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन बनाया गया है। उनका कार्यकाल 3 साल का होगा।

उत्तराखंड में युवक ने अपनी 95 साल की नानी के साथ किया रेप, फिर दबाया गला

जुर्म गाथा

उत्तराखंड में युवक ने अपनी 95 साल की नानी के साथ किया रेप, फिर दबाया गला

उत्तराखंड के रुड़की में एक युवक पर नशे में धुत होकर अपनी 95 वर्षीय नानी के साथ रेप और हत्या की कोशिश का आरोप है।

CM धामी ने युवा अग्निवीर संवाद में भाग लिया, बोले - बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी

राज्य

CM धामी ने युवा अग्निवीर संवाद में भाग लिया, बोले - बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा अग्निवीर संवाद में भाग लेते हुए नकल विरोधी कानून और 34000 युवाओं को नौकरियां देने की जानकारी दी।

CM योगी ने शामली में 581 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, कांवड़ियों से हुड़दंग न करने की अपील

राज्य

CM योगी ने शामली में 581 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, कांवड़ियों से हुड़दंग न करने की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली में 581 करोड़ रुपये की लागत से 89 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और विपक्ष पर निशाना साधा।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, यात्रा रोकी

राज्य

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, यात्रा रोकी

लगातार भारी बारिश से केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने के कारण केदारनाथ यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया गया है।