लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन, बेटे को 13 की उम्र में बार्सिलोना ले जाकर बदली जिंदगी

निधन जॉर्ज मेसी का

लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन, बेटे को 13 की उम्र में बार्सिलोना ले जाकर बदली जिंदगी

लियोनेल मेसी के पिता और पूर्व एजेंट जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जॉर्ज ने मेसी के करियर को संवारने में अहम भूमिका निभाई थी।

लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन बेटे को 13 की उम्र में बार्सिलोना ले जाकर बदली जिंदगी

निधन जॉर्ज मेसी का |

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। मेसी के बचपन के क्लब न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज ने शनिवार को उनके निधन की पुष्टि की।

मेसी के सबसे बड़े सहारे

जॉर्ज सिर्फ मेसी के पिता नहीं थे, बल्कि उनके करियर की सबसे मजबूत ताकतों में से एक थे। बचपन की ट्रेनिंग से लेकर दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल क्लबों तक पहुंचने में उन्होंने बेटे का लगातार साथ दिया।

13 की उम्र में बदली जिंदगी

मेसी जब सिर्फ 13 साल के थे, तब जॉर्ज उन्हें बार्सिलोना लेकर गए। यहीं से मेसी के ऐतिहासिक फुटबॉल सफर की शुरुआत हुई और आगे चलकर वे दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शामिल हुए। जॉर्ज ने दो दशक से ज्यादा समय तक मेसी के एजेंट और सलाहकार की भूमिका निभाई। बार्सिलोना से लेकर PSG और फिर इंटर मियामी तक मेसी के बड़े ट्रांसफर और कॉन्ट्रैक्ट में उनकी अहम भूमिका रही।

क्लब ने झुकाया झंडा

जॉर्ज के निधन पर न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज ने क्लब का झंडा आधा झुका दिया। क्लब ने उन्हें मेसी के शानदार सफर की सबसे अहम ताकतों में से एक बताया। मेसी ने इसी क्लब से बचपन में फुटबॉल की शुरुआत की थी। इसके बाद उनका परिवार उन्हें स्पेन लेकर गया, जहां से उनके शानदार करियर की शुरुआत हुई

जून में मांगी थी प्राइवेसी

जून में मेसी परिवार ने जॉर्ज की खराब तबीयत की जानकारी दी थी। परिवार ने लोगों और मीडिया से अफवाहों से बचने और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की थी।

मुश्किल दौर में बेटे के साथ

2026 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान भी जॉर्ज की तबीयत चर्चा में रही। अल्जीरिया के खिलाफ गोल करने के बाद मेसी भावुक नजर आए और उन्होंने माना कि पिछले कुछ दिन उनके लिए बेहद मुश्किल रहे थे। मेसी की कहानी में जॉर्ज मेसी की भूमिका सिर्फ एक पिता की नहीं रही। उन्होंने बेटे के टैलेंट को पहचाना, उसे सही मंच तक पहुंचाया और फिर लंबे समय तक उसके प्रोफेशनल करियर को संभाला। उनके निधन के साथ मेसी के जीवन का एक बेहद अहम अध्याय भी खत्म हो गया।

संबंधित सामग्री

बरेली में पति की मौत से सनसनी, पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जुर्म गाथा

बरेली में पति की मौत से सनसनी, पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बरेली में 35 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। परिजनों ने पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप लगाया।

कोई औलाद नहीं थी तो दंपती ने किया सुसाइड , 10 साल पहले शादी हुई थी

राज्य

कोई औलाद नहीं थी तो दंपती ने किया सुसाइड , 10 साल पहले शादी हुई थी

फाजिल्का के जलालाबाद में दंपती की संदिग्ध मौत की जांच जारी है। मृतक पिप्पल सिंह और लखविंदर कौर के शव उनके घर में पाए गए।

आलीराजपुर: हॉस्टल में 11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, जेब से मिली चिट्ठी ने बढ़ाया रहस्य

जुर्म गाथा

आलीराजपुर: हॉस्टल में 11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, जेब से मिली चिट्ठी ने बढ़ाया रहस्य

मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में एक हॉस्टल में 11वीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी जेब से एक चिट्ठी मिली, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

भोपाल जेल पहुंचने के 2 दिन बाद बंदी की मौत, परिजनों का आरोप- पुलिस की मारपीट से बिगड़ी हालत

राज्य

भोपाल जेल पहुंचने के 2 दिन बाद बंदी की मौत, परिजनों का आरोप- पुलिस की मारपीट से बिगड़ी हालत

भोपाल सेंट्रल जेल में बंदी नीरज धाकड़ की मौत पर विवाद, परिजनों ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए, न्यायिक जांच शुरू।

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

जुर्म गाथा

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक शिक्षिका की मौत से जुड़ी जांच में हत्या के संकेत मिले हैं। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है।