NEET-UG: सीबीआई ने मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी को किया गिरफ्तार, परीक्षा प्रक्रिया...

नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामला

NEET-UG: सीबीआई ने मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी को किया गिरफ्तार, परीक्षा प्रक्रिया में शामिल था पूर्व शिक्षक

सीबीआई ने नीट यूजी 2026 के पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक सात गिरफ्तारियां हुई हैं।

neet-ug सीबीआई ने मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी को किया गिरफ्तार परीक्षा प्रक्रिया में शामिल था पूर्व शिक्षक

सीबीआई ने शुक्रवार को नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में कथित मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है। लातूर का रहने वाला पी.वी. कुलकर्णी पुणे में रसायन विज्ञान का शिक्षक है। वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से परीक्षा प्रक्रिया में शामिल था, जिसके कारण उसकी पहुंच सीधे प्रश्नपत्रों तक थी। इसको लेकर सीबीआई का आरोप है कि आरोपी ने पुणे में विशेष कोचिंग क्लासेस चलाकर छात्रों को लीक हुए सवाल और उनके जवाब बताए थे। मामले की जांच के दौरान एजेंसी ने देशभर में कई स्थानों पर छापेमारी भी की, जहां से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

जांच एजेंसी के अनुसार, अब तक इस मामले में सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सीबीआई फिलहाल पेपर लीक से जुड़े बड़े नेटवर्क और इसमें शामिल बिचौलियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

मॉक टेस्ट से 42 सवाल परीक्षा में आए

इसी बीच, महाराष्ट्र के लातूर में भी जांच तेज हो गई है। लातूर को कोचिंग हब माना जाता है, जहां राज्यभर से छात्र पढ़ाई के लिए आते हैं। यहां एक छात्र के अभिभावक ने शिकायत की थी कि एक निजी कोचिंग संस्थान द्वारा आयोजित मॉक टेस्ट के 42 सवाल नीट परीक्षा में पूछे गए सवालों से मेल खाते थे। इसके बाद सीबीआई ने लातूर के एक कॉलेज के रिटायर्ड शिक्षक को हिरासत में लिया है। 

दोबारा होगी परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए ने नीट-यूजी की नई तारीख का एलान कर दिया है। अब यह परीक्षा देशभर में 21 जून को होगी। इससे पहले यह परीक्षा 3 मई को हुई थी।  हालांकि, पेपर लीक की आशंका के चलते यह सवालों के घेरे में आ गई थी। अब इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। परीक्षा की तारीख की घोषणा करते हुए एनटीए ने कहा कि उसने केंद्र सरकार की अनुमति के बाद नीट-यूजी-2026 की पुन: परीक्षा रविवार 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है। 

संबंधित सामग्री

तृषा पर टिप्पणी के बाद एक्शन: तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

देश-विदेश

तृषा पर टिप्पणी के बाद एक्शन: तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

तमिलनाडु में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसके बाद उन्होंने मद्रास हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की।

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: अमृतसर से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

राज्य

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: अमृतसर से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया, नौ आरोपित गिरफ्तार, अवैध हथियार और पेट्रोल बम बरामद।

लोकसभा में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर हंगामा, छात्रों पर कार्रवाई पर शाह के बयान की मांग

देश-विदेश

लोकसभा में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर हंगामा, छात्रों पर कार्रवाई पर शाह के बयान की मांग

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के बाद स्थगित हो गई। विपक्ष ने नीट पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर गृह मंत्री से बयान की मांग की।

NEET-PG परीक्षा प्रणाली बदली: सिंगल शिफ्ट, नजदीकी सेंटर और कड़ी सुरक्षा

देश-विदेश

NEET-PG परीक्षा प्रणाली बदली: सिंगल शिफ्ट, नजदीकी सेंटर और कड़ी सुरक्षा

NEET-UG 2026 के पेपर लीक के बाद, NTA ने परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 24 घंटे की सुरक्षा व्यवस्था और निजी सुरक्षा एजेंसी की नियुक्ति का निर्णय लिया।

सीमा पार से नशा तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 3 किलो हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

राज्य

सीमा पार से नशा तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 3 किलो हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अमृतसर के लोपोके क्षेत्र में 3.29 किलो हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके पाकिस्तानी तस्करों से संपर्क होने की आशंका है।