NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक की आशंका

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक की आशंका

राजस्थान में NEET UG 2026 की परीक्षा रद्द कर दी गई है क्योंकि परीक्षा से पहले एक 'गेस पेपर' वायरल हुआ था, जिसमें 125 सवाल असली पेपर से मिलते जुलते थे।

neet ug 2026 परीक्षा रद्द पेपर लीक की आशंका

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द |

राजस्थान में देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG को लेकर फिर हड़कंप मच गया है। मामला सीकर से जुड़ा है, जहां परीक्षा से ठीक पहले 'गेस पेपर' वायरल होने का दावा किया गया। दावा यहां तक है कि इस गेस पेपर से करीब 125 सवाल असली पेपर से हूबहू मिल रहे हैं। 

NEET 2026 परीक्षा रद्द

इसी को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 3 मई को हुई NEET 2026 परीक्षा रद्द कर दी। परीक्षा की नई तारीख जल्‍द जारी की जाएंगी। NTA ने कहा है कि सरकार की मंजूरी के बाद परीक्षा रद्द की गई है। 3 मई को NEET UG 2026 की परीक्षा हुई थी। आशंका है कि परीक्षा का पेपर पहले ही लीक हो गया था। राजस्‍थान में कई स्‍टूडेंट्स के पास हाथ से लिखा हुआ गेस पेपर मिला, जिसके सवाल असल पेपर से मैच हो रहे हैं। 

13 संदिग्ध हिरासत में 

10 मई को राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी SOG ने इंटेल इनपुट पर कार्रवाई करते हुए देहरादून, सीकर और झुंझुनू से 13 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें सीकर के कोचिंग इंस्टीट्यूट के जुड़े करियर काउंसकर भी शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि परीक्षा के 720 में से 600 नंबर के सवाल 2 दिन पहले ही सीकर में छात्रों के पास पहुंच गए थे।एक गेस पेपर केरल के एक कॉलेज से MBBS कर रहे स्टूडेंट ने 1 मई को सीकर में अपने दोस्त को भेज दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक सीकर के एक PG संचालक को ये पेपर मिला, जिसने इसे अपने यहां रहने वाले स्टूडेंट्स को दिया। इस जरिए से ये अलग-अलग लोगों तक पहुंचा।

NTA को किया ईमेल

राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और ATS ने मामले में मोर्चा संभाल लिया है। सूत्रों की माने तो, सीकर के कई हॉस्टलों में ताबड़तोड़ छापेमारी और पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम छात्रों के मोबाइल फोन, व्हाट्सएप चैट और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही है। हैरानी की बात यह है कि पेपर वाले दिन ही कुछ छात्रों ने सीकर के उद्योग नगर थाने में इसकी शिकायत की थी। लेकिन दावा है कि स्थानीय पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद छात्रों ने सबूतों के साथ NTA को ईमेल भेजा। जब NTA ने तथ्यों का मिलान किया, तो मामला गंभीर लगा और तुरंत राजस्थान के DGP को पत्र लिखकर जांच के निर्देश दिए। 

संबंधित सामग्री

सोनम वांगचुक के अनशन पर हाईकोर्ट में सुनवाई, केंद्र-दिल्ली सरकार से जवाब मांगा

देश-विदेश

सोनम वांगचुक के अनशन पर हाईकोर्ट में सुनवाई, केंद्र-दिल्ली सरकार से जवाब मांगा

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को गंभीरता से लेते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार से तत्काल जवाब मांगा।

राजस्थान विधान सभा का 75वां स्थापना दिवस: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला हुए शामिल

राज्य

राजस्थान विधान सभा का 75वां स्थापना दिवस: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला हुए शामिल

राजस्थान विधान सभा ने अपने 75वें स्थापना दिवस पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाग लिया।

सोनम वांगचुक का अनशन जारी, 8.5 kg वजन घटा, CJP बोली - सरकार बेपरवाह

देश-विदेश

सोनम वांगचुक का अनशन जारी, 8.5 kg वजन घटा, CJP बोली - सरकार बेपरवाह

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जंतर-मंतर पर 17वें दिन भी जारी है। उनका वजन 8.5kg घटा। कई राजनीतिक नेताओं और हस्तियों ने अनशन खत्म करने की अपील की है।

ग्वालियर में कॉकरोच जनता पार्टी पर पहली FIR,NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन पड़ा भारी

राज्य

ग्वालियर में कॉकरोच जनता पार्टी पर पहली FIR,NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन पड़ा भारी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के 15 कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

भजनलाल सरकार ने शुरू किया जीरो डंपसाइट मिशन, 310 करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू

राज्य

भजनलाल सरकार ने शुरू किया जीरो डंपसाइट मिशन, 310 करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू

राजस्थान सरकार ने 310 करोड़ रुपये की लागत से 152 नगरीय निकायों में 'लीगेसी वेस्ट' को साफ़ करने की पहल की है।