नीट पेपर लीक मामला

नीट पेपर लीक मामले में सुनवाई राउज एवेन्यू कोर्ट में टली, अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी

नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई राउज एवेन्यू की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले ही दिन टल गई, जबकि सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में।

नीट पेपर लीक मामले में सुनवाई राउज एवेन्यू कोर्ट में टली, अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी

नीट पेपर लीक मामले में सुनवाई राउज एवेन्यू कोर्ट में टली

नीट पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले ही दिन सुनवाई टल गई। सुनवाई के दौरान CBI की ओर से सरकारी वकील मौजूद नहीं था। इसके बाद अदालत ने डायरेक्टर ऑफ प्रोसिक्यूशन को CBI का पक्ष रखने के लिए सरकारी वकील नियुक्त करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने आरोपी दिनेश बिवाल और विकास बिवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई 3 अगस्त तक टाल दी गई। आरोपियों की ओर से वकील AP सिंह पेश हुए थे।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहली सुनवाई

यह पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 के तहत बनी स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस मामले की पहली सुनवाई हुई। अब NEET पेपर लीक से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई इसी अदालत में होगी। PM मोदी ने 23 जुलाई को पेपर लीक मामले को लेकर अपने पहले सोशल मीडिया पोस्ट में फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाने की घोषणा की थी। 23 जुलाई और 26 जुलाई को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो मैसेज जारी किए थे। दोनों में उन्होंने कहा था कि दोषियों पर कार्रवाई के लिए हमने फास्ट ट्रैक कोर्ट बना दिए।

13 आरोपियों की गिरफ्तारी

NEET Paper Leak मामले में CBI ने अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी 6 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए हैं। इस मामले में 12 मई को सरकारी अधिकारी की शिकायत पर BNS, प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट और परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल से जुड़ी धाराओं में FIR दर्ज की गई थी। एजेंसी के अनुसार, पेपर लीक का नेटवर्क शुभम खैरनार, यश यादव, मांगीलाल बिंवाल, विकास बिंवाल और दिनेश बिंवाल तक फैला था। जांच में मांगीलाल के मोबाइल फोन से लीक हुआ पेपर बरामद होने का दावा किया है। आरोप है कि मांगीलाल ने अपने बेटे विकास के लिए NEET का पेपर खरीदने के मकसद से शुभम खैरनार से संपर्क किया था।

संबंधित सामग्री

दिशा सालियान केस में CBI की FIR: गैंगरेप, हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों की होगी जांच

दिशा सालियान केस में CBI की FIR: गैंगरेप, हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों की होगी जांच

दिशा सालियान की मौत के छह साल बाद, CBI ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में गैंगरेप, हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप शामिल हैं।

वीडियो कॉल पर पुलिस-CBI अफसर बने ठग, रिटायर्ड ARM से ऐंठे 14 लाख

वीडियो कॉल पर पुलिस-CBI अफसर बने ठग, रिटायर्ड ARM से ऐंठे 14 लाख

लखनऊ में एक रिटायर्ड एआरएम को साइबर ठगों ने डराकर 14 लाख रुपए लूट लिए। ठगों ने खुद को पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताया और धमकी दी।

प्रयागराज DRM ऑफिस में CBI का छापा, ₹50 हजार रिश्वत लेते APO-अधीक्षक गिरफ्तार

प्रयागराज DRM ऑफिस में CBI का छापा, ₹50 हजार रिश्वत लेते APO-अधीक्षक गिरफ्तार

प्रयागराज में रेलवे के दो अधिकारियों को CBI ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा। यह कार्रवाई एक लोको पायलट के ट्रांसफर से जुड़े घूस मामले में की गई थी।

MP में छात्रों को हर महीने मिलेंगे 7,500 रुपए, NEET-JEE और CLAT की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार

MP में छात्रों को हर महीने मिलेंगे 7,500 रुपए, NEET-JEE और CLAT की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार

मध्य प्रदेश सरकार ने निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों के लिए एक नई स्कॉलरशिप योजना शुरू की है, जिसमें NEET, JEE, CLAT की तैयारी शामिल है।

पंजाब CM भगवंत मान के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई टली

पंजाब CM भगवंत मान के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई टली

पंजाब के CM भगवंत मान के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई वकीलों की हड़ताल और जज की छुट्टी के कारण टली। अगली सुनवाई 25 सितंबर 2026 को होगी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर