महबूबा मुफ्ती का केंद्र पर हमला: “कश्मीर की परेशानी लाल किले के सामने गूंजी

mehbooba-mufti-statement-delhi-blast-kashmir-security-politics

महबूबा मुफ्ती का केंद्र पर हमला: “कश्मीर की परेशानी लाल किले के सामने गूंजी

महबूबा मुफ्ती का केंद्र पर हमला “कश्मीर की परेशानी लाल किले के सामने गूंजी

दिल्ली ब्लास्ट पर सियासत तेज

mehbooba mufti statement delhi: 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट ने पूरे देश को दहला दिया था। अभी जांच एजेंसियां सुराग जोड़ ही रही थीं कि इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। उनका कहना है कि सरकार ने कश्मीर को सुरक्षित बनाने का वादा किया था, लेकिन अब दिल्ली ही असुरक्षित हो गई है।

कश्मीर में सब ठीक बताने वाले अब जवाब दें -मुफ्ती

महबूबा मुफ्ती ने ब्लास्ट को केंद्र की नीतियों की विफलता बताया। उन्होंने कहा आपने दुनिया को बताया कि कश्मीर में सब ठीक है, लेकिन कश्मीर की परेशानियां लाल किले के सामने गूंज रही हैं। जम्मू-कश्मीर को सुरक्षित बनाने का वादा किया था, लेकिन आपकी नीतियों ने दिल्ली को ही असुरक्षित कर दिया। उनके बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। याद दिला दें, ब्लास्ट में पुलवामा के रहने वाले डॉ. उमर ने खुद को विस्फोटक सहित उड़ा लिया था। इस धमाके में 13 लोगों की मौत हुई और 20 से ज्यादा घायल हुए थे।

बड़ी बातें: देश कुर्सी से बड़ा है

महबूबा ने अपने बयान में राजनीति के तरीके पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करके वोट मिल सकते हैं, लेकिन देश किस दिशा में जा रहा है, यह सोचना पड़ेगा। दिल्ली में शायद यह सोच है कि जितना ज्यादा विभाजन, उतना ज्यादा फायदा। यह खतरनाक सोच है। देश किसी की कुर्सी से बड़ा है बहुत बड़ा।

युवाओं से अपील

महबूबा ने यह भी कहा जो युवा ऐसे कामों में शामिल हो रहे हैं, वे अपने परिवार और देश दोनों को बर्बादी की ओर धकेल रहे हैं। आप जिनकी जिंदगी बचाने का दावा करते हैं, वही आपके कारण खतरे में पड़ जाते हैं।

BJP का पलटवार: आतंकवादी बचाओ गैंग फिर सक्रिय

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने महबूबा के बयान को आतंकवादी बचाओ गैंग की नई किस्त बताया। उन्होंने कहा मुफ्ती वही नेता हैं जिन्होंने बुरहान वानी जैसे आतंकियों को निर्दोष बताया था। विपक्ष आतंकवाद को सामान्य दिखाने की कोशिश कर रहा है। यह वही तुष्टिकरण वाली राजनीति है जिसे पहले पी. चिदंबरम और अबू आज़मी भी आगे बढ़ा चुके हैं। सियासी बयानबाज़ी अब इस मामले को एक नए राजनीतिक मोड़ पर ले जा रही है, जबकि जांच एजेंसियां अभी भी इस मॉड्यूल की परतें खोलने में जुटी हैं।

जांच जारी: कई राज्यों की एजेंसियां एक साथ काम पर

NIA, NSG, ED और दिल्ली–हरियाणा J&K, UP पुलिस मिलकर इस व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल की जांच कर रहे हैं। अब तक 6 डॉक्टरों की गिरफ्तारी ने इस केस को और रहस्यमय बना दिया है।

संबंधित सामग्री

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

राज्य

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

मध्यप्रदेश में आयोजित मेगा निवेश संवाद में राज्य को 8,635 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, जिससे 5,785 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है।

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

राज्य

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

मध्य प्रदेश में टोरेंट पावर के विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं में 43,000 करोड़ रुपये का निवेश, 15,000 से अधिक रोजगार सृजन की उम्मीद।

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल को एक इवेंट में फैन द्वारा किस किया गया, जिसके बाद उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद देते हुए सामाजिक समर्थन की सराहना की।

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

देश-विदेश

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

संगम विहार, दक्षिण दिल्ली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची, पुलिस ने किया खुलासा।

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

राज्य

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए। सुंदर सिंह ठाकुर की संभावित शपथ और प्रियंका गांधी के दौरे पर भी चर्चा की।