लाडो-लक्ष्मी ऐप: हरियाणा का नया धमाका, पहले ही दिन 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड!

mahendergarh-narnaul-haryana-laado-laxmi-app-downloads-updated

लाडो-लक्ष्मी ऐप: हरियाणा का नया धमाका, पहले ही दिन 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड!

लाडो-लक्ष्मी ऐप हरियाणा का नया धमाका पहले ही दिन 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड

जानिए 6 आसान स्टेप में आवेदन कैसे करें और 2100 रुपये महीना कैसे पाएं

himachal-hotel-discounts-2025 monsoon-tourism-return 

हरियाणा सरकार की बड़ी पहल  लाडो लक्ष्मी एप लॉन्च

Haryana Laado Laxmi App Updated: हरियाणा सरकार ने 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी ऐप लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक मदद देना है। लॉन्चिंग के तुरंत बाद एप ने तहलका मचा दिया—50 हजार डाउनलोड शाम तक पहुंचा 1 लाख के पार! मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में इस योजना का शुभारंभ किया।

योजना की खास बातें

  • लाभार्थी: हरियाणा की 23 से 60 साल की महिलाएं
  • मासिक राशि: ₹2100
  • वार्षिक परिवार आय सीमा: ₹1 लाख तक
  • कुल पात्र महिलाओं की संख्या: लगभग 21 लाख (पहला फेज)
  • प्रयोजन: महिला सशक्तिकरण और आर्थिक मदद

लाडो-लक्ष्मी ऐप पर आवेदन कैसे करें? 6 आसान स्टेप्स

एप डाउनलोड करें:

Google Play Store पर जाएं, ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ सर्च करें और ऐप इंस्टॉल करें। आइकन पर हरियाणवी और पारंपरिक साड़ी में दो महिलाओं की फोटो होगी।

पात्रता जांचें:

ऐप खोलते ही आपके सामने पात्रता जांच का ऑप्शन आएगा। आपको अपना राज्य (हरियाणा), लिंग, जन्म तिथि, वैवाहिक स्थिति, रोजगार की स्थिति और परिवार की वार्षिक आय भरनी होगी।

जरूरी दस्तावेज अपलोड करें:

आधार कार्ड, परिवार के सदस्यों के आधार नंबर, निवास प्रमाण पत्र नंबर, बैंक खाता विवरण, बिजली कनेक्शन नंबर आदि जरूरी होंगे।

6 चरणों में आवेदन भरें:

  • महिला आवेदक का विवरण
  • आवास का विवरण
  • परिवार सदस्यों की जानकारी
  • आय का विवरण
  • बैंक खाता विवरण
  • लाइव फोटो अपलोड करें

निवास प्रमाण पत्र सत्यापन:

वैवाहिक स्थिति और हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र का विवरण भरकर आवेदन को सत्यापित करें।

आवेदन की स्थिति देखें:

एप पर आवेदन की स्टेटस चेक कर सकते हैं। आवेदन रद्द होने पर भी SMS द्वारा जानकारी मिलेगी।

आवेदन के बाद क्या होता है?

  • आवेदन CRID (सिविल रिसोर्स इंफॉर्मेशन डिपार्टमेंट) को भेजा जाएगा।
  • 15 दिनों में परिवार पहचान पत्र (PPP) और अन्य दस्तावेजों से मिलान कर सत्यापन होगा।
  • सत्यापन के बाद SMS के जरिए बताया जाएगा कि क्या आप ₹2100 की पूरी राशि लेना चाहती हैं या कम।
  • अगली महीने से भुगतान शुरू हो जाएगा। यानी, अभी आवेदन करने वालों को नवंबर से लाभ मिलेगा।

योजना का विस्तार: भविष्य की योजना

  • पहला फेज: 1 लाख तक वार्षिक आय वाले लगभग 21 लाख महिलाएं शामिल होंगी।
  • दूसरा फेज: 1.8 लाख रुपये तक आय वाली महिलाएं।
  • तीसरा फेज (2028-29 तक): 3 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले लगभग 47 लाख महिलाओं को शामिल किया जाएगा।

CSC सेंटर खाली क्यों रहे?

लॉन्चिंग के बाद ज्यादातर लोग अपने मोबाइल से खुद ही एप पर फॉर्म भर रहे हैं, इसलिए CSC सेंटर पर भीड़ नहीं आई। सेंटर संचालक भी इस बात से खुश हैं क्योंकि एप बहुत ही आसान है।

क्या आप भी हैं पात्र?

अगर आपका परिवार हरियाणा का निवासी है और वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है, तो तुरंत लाडो लक्ष्मी एप डाउनलोड करें और आवेदन करें। ₹2100 रुपये प्रति माह की आर्थिक मदद के लिए यह एक सुनहरा मौका है!

Read More:-कभी वीरान था, आज फिर गुलजार है…

himachal hotel discounts 2025-monsoon tourism return: तीन महीने पहले की बात है। मनाली के मॉल रोड पर सन्नाटा था। शिमला की पहाड़ियों पर सिर्फ बादल थे और खाली होटल। हर होटलियर की आंखों में चिंता थी, और सैलानियों की आंखों में रद्द की गई बुकिंग का ग़म। लेकिन अब… सब कुछ बदल गया है। मानसून की वापसी के https://nationmirror.com/himachal-hotel-discounts-2025-monsoon-tourism-return/

मुस्लिम घर वापसी करना चाहते है तो…तिलक लगाकर स्वागत करेंगे – भजन गायिका शहनाज अख्तर | EXCLUSIVE

 

संबंधित सामग्री

फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 6 महीने तक मुफ्त एसी सफर और वीआईपी ट्रीटमेंट का उठाता रहा फायदा

राज्य

फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 6 महीने तक मुफ्त एसी सफर और वीआईपी ट्रीटमेंट का उठाता रहा फायदा

जावेद अली को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर फर्जी विजिलेंस अधिकारी के रूप में घूमते हुए पकड़ा गया, जिससे पहले भी उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है।

आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से तलाक लेने की बताई वजह

मनोरंजन

आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से तलाक लेने की बताई वजह

'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना और उनकी वाइफ आकांक्षा चमोला तलाक ले रहे हैं। आकांक्षा ने 'लॉक अप 2' में तलाक के कारणों का खुलासा किया।

रुद्रपुर कोतवाली में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म, चाकू से पीड़िता को डराया

राज्य

रुद्रपुर कोतवाली में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म, चाकू से पीड़िता को डराया

रुद्रपुर में एक नाबालिग किशोरी के साथ पड़ोसी किशोर द्वारा घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज की।

राघव जुयाल और निहारिका एनएम एक- दूसरे को कर रहें डेट!

मनोरंजन

राघव जुयाल और निहारिका एनएम एक- दूसरे को कर रहें डेट!

राघव जुयाल और निहारिका एनएम ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं, जिससे दोनों की डेटिंग की अफवाहें तेज हो गईं। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

2029 तक अमरनाथ के लिए नई केबल कार सेवा शुरू होगी, यात्रा समय होगा कम

देश-विदेश

2029 तक अमरनाथ के लिए नई केबल कार सेवा शुरू होगी, यात्रा समय होगा कम

अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल रूट पर नई केबल कार सेवा 2029 तक शुरू होगी। 11.6 किमी की यात्रा को कम करके 25-30 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।