फर्जी पासपोर्ट रैकेट की जांच

विदेश मंत्रालय ने 2023 में दी थी चेतावनी, फिर भी फर्जी पासपोर्ट नेटवर्क पर नहीं लगी रोक

मध्य प्रदेश में फर्जी पासपोर्ट नेटवर्क की जांच में गंभीर खुलासे हुए हैं, जिसमें पुलिस और अन्य सरकारी विभागों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है।

By : दिव्या मिस्त्री
विदेश मंत्रालय ने 2023 में दी थी चेतावनी, फिर भी फर्जी पासपोर्ट नेटवर्क पर नहीं लगी रोक

मध्य प्रदेश में फर्जी पासपोर्ट रैकेट की जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि विदेश मंत्रालय ने वर्ष 2023 में ही मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय यानी PHQ को फर्जी पासपोर्ट बनाए जाने की आशंका को लेकर रिपोर्ट भेजी थी। इस रिपोर्ट में प्रदेश में चल रही संदिग्ध गतिविधियों के प्रति पुलिस मुख्यालय को आगाह किया गया था।

संबंधित विभागों को क्या निर्देश दिए गए

रिपोर्ट सामने आने के बावजूद इस मामले में समय रहते ठोस कार्रवाई हुई या नहीं, अब यह STF की जांच का अहम हिस्सा बन गया है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि विदेश मंत्रालय की चेतावनी के बाद पुलिस मुख्यालय ने किन स्तरों पर कार्रवाई की और संबंधित विभागों को क्या निर्देश दिए गए।

फर्जी पासपोर्ट का नेटवर्क भोपाल से लेकर ग्वालियर के डबरा तक फैला हुआ था। जांच में सामने आया है कि अलग-अलग जिलों में एक जैसे पते और दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट तैयार किए गए। यदि इन दस्तावेजों का समय रहते सत्यापन किया जाता, तो संभव है कि नेटवर्क का खुलासा पहले ही हो जाता।

इसकी भी समीक्षा की जा रही

इस मामले ने पासपोर्ट सत्यापन की प्रक्रिया और विभिन्न सरकारी विभागों के बीच समन्वय पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस, स्थानीय प्रशासन और पासपोर्ट से जुड़े विभागों के बीच दस्तावेजों की जांच किस तरह की जाती है, इसकी भी समीक्षा की जा रही है।

STF अब पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है। वर्ष 2021-22 और उसके बाद के वर्षों में जारी किए गए पासपोर्ट की जांच की जा रही है। संदिग्ध आवेदनों, एक जैसे पतों और बार-बार इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों के आधार पर नेटवर्क की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

जांच पूरी होने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि चेतावनी मिलने के बावजूद कार्रवाई में कहां कमी रही और इस पूरे मामले में किन अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है।

संबंधित सामग्री

उज्जैन को मिलेगा नया एयरपोर्ट, दताना-मताना में विकास जारी

उज्जैन को मिलेगा नया एयरपोर्ट, दताना-मताना में विकास जारी

मध्यप्रदेश के उज्जैन में दताना-मताना स्थित हवाई पट्टी का विकास जारी है, जो सिंहस्थ-2028 की तैयारी में महत्वपूर्ण होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को देंगे बड़ी सौगात, 7500 से ज्यादा छात्रों को मिलेगी ई-स्कूटी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को देंगे बड़ी सौगात, 7500 से ज्यादा छात्रों को मिलेगी ई-स्कूटी

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत उच्च प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरित की जाएगी, जिससे उनकी उच्च शिक्षा की यात्रा आसान होगी।

पण्डोखर सरकार की खुली चुनौती! 1 करोड़ 41 लाख का इनाम... जानिए क्या है पूरा मामला ?

पण्डोखर सरकार की खुली चुनौती! 1 करोड़ 41 लाख का इनाम... जानिए क्या है पूरा मामला ?

पण्डोखर धाम के संत गुरुशरण जी महाराज ने भविष्य बताने वालों को 1.41 करोड़ रुपये की चुनौती दी है। प्रतियोगिता अप्रैल 2027 में आयोजित होगी।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवा संकल्प अभियान की प्रदेशव्यापी तैयारियों की समीक्षा की, जो 17 सितंबर से शुरू होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को देंगे ई-स्कूटी की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को देंगे ई-स्कूटी की सौगात

मध्य प्रदेश में मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी दी जाएगी, जिससे उनकी उच्च शिक्षा और आवागमन में सहूलियत होगी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर