जापान ने भारतीय आमों के इम्पोर्ट पर लगाया बैन, किसानों की बढ़ी टेंशन

जापान ने भारतीय आम पर बैन लगाया

जापान ने भारतीय आमों के इम्पोर्ट पर लगाया बैन, किसानों की बढ़ी टेंशन

जापान ने वाष्पीकृत गर्मी उपचार में कमियों के कारण भारतीय आमों के इम्पोर्ट पर बैन लगा दिया है, जिससे भारतीय निर्यातकों में चिंता बढ़ी है।

जापान ने भारतीय आमों के इम्पोर्ट पर लगाया बैन किसानों की बढ़ी टेंशन

जापान ने भारतीय आम पर बैन लगाया |

जापान ने भारतीय आमों के इंपोर्ट पर बैन लगा दिया। इस खबर में जानिए आखिर जापान ने ऐसा क्यों किया। हर साल भारत में आम के सीजन शुरू होने से पहले जापान की क्वारंटीन टीम भारत आती है। ये अधिकारी उन VHT यानी Vapour Heat Treatment की जांच करते हैं, जहां से जापान भेजे जाने वाले आमों को प्रोसेस किया जाता है। 

सफाई व्यवस्था से जुड़ी कुछ कमियां 

इस प्रोसेस में आमों को गर्म और नमी वाली हवा में रखा जाता है ताकि मक्खियों और दूसरे कीटों को खत्म किया जा सके। जापान को आम निर्यात करने के लिए यह प्रक्रिया बेहद जरूरी मानी जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल जब निरीक्षण किया गया तब जापानी अधिकारियों को वहां फ्यूमिगेशन और सफाई व्यवस्था से जुड़ी कुछ कमियां मिलीं। जापान की तरफ से दिए गए नोटिस में कहा गया कि जब तक जापानी अधिकारी संतुष्ट नहीं हो जाते कि वहां की ऑपरेशनल और निरीक्षण व्यवस्था में सुधार हुआ है. तब तक ये बैन रहेगा, इस फैसले से भारत के आम निर्यातकों और किसानों की चिंता बढ़ गई है। 

पहले भी लगा बैन

फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि मौजूदा आम निर्यात सीजन के दौरान यह समस्या हल हो पाएगी या नहीं। जापान के प्लांट प्रोटेक्शन स्टेशन और भारत की APEDA ने अब तक इस मामले में किसी बातचीत या सुधार प्रक्रिया की समयसीमा को लेकर जानकारी नहीं दी है। 

बता दे जापान ने 1986 में भारतीय आमों पर प्रतिबंध लगा दिया था, क्योंकि उसे फल मक्खियों के संक्रमण का खतरा था। करीब 20 साल बाद 23 जून 2006 को जापान ने यह प्रतिबंध हटा दिया। उस वक्त जापान के कृषि मंत्रालय और भारत में जापानी दूतावास ने इसे दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों का प्रतीक बताया था। इसके बाद भारत से जापान को आम का इंपोर्ट फिर शुरू हो गया।

संबंधित सामग्री

NEET-UG 2027 6 दिन तक चलेगी, CBT मोड में होगा पेपर, पर लीक विवाद के बाद बदलाव

देश-विदेश

NEET-UG 2027 6 दिन तक चलेगी, CBT मोड में होगा पेपर, पर लीक विवाद के बाद बदलाव

NEET-UG 2027 परीक्षा अब पेन-पेपर की बजाय पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में आयोजित होगी, जो कि कम से कम 6 दिन तक चलेगी।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 272 करोड़ की यूनिट की सौगात, बदल जाएगी एमपी की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 272 करोड़ की यूनिट की सौगात, बदल जाएगी एमपी की सूरत

मध्यप्रदेश के पीथमपुर में लियुगोंग इंडिया के नये प्लांट का उद्घाटन हुआ, जिसमें 272 करोड़ की निवेश राशि लगी है। यह औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

रेलवे के 1AC केबिन को लग्जरी होटल के कमरे की तरह सजाया, वीडियो हुआ वायरत

राज्य

रेलवे के 1AC केबिन को लग्जरी होटल के कमरे की तरह सजाया, वीडियो हुआ वायरत

एक वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि भारतीय रेलवे के फर्स्ट एसी के निजी केबिन को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया है, जिससे यह लग्जरी होटल के कमरे जैसा दिखाई दे रहा है।

हरियाणा में निवेश बढ़ाने की तैयारी में IKEA, CM सैनी से CEO की मुलाकात; गुरुग्राम परियोजना पर हुई समीक्षा

राज्य

हरियाणा में निवेश बढ़ाने की तैयारी में IKEA, CM सैनी से CEO की मुलाकात; गुरुग्राम परियोजना पर हुई समीक्षा

हरियाणा में विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने IKEA इंडिया के CEO से मुलाकात की और गुरुग्राम में ₹4,000 करोड़ की परियोजना पर चर्चा की।