होली से पहले बाजार गुलजार, 80 हजार करोड़ के कारोबार से बढ़ेगी रफ्तार

holi-business-80000-crore-trade-india-cait

होली से पहले बाजार गुलजार, 80 हजार करोड़ के कारोबार से बढ़ेगी रफ्तार

होली से पहले बाजार गुलजार 80 हजार करोड़ के कारोबार से बढ़ेगी रफ्तार

holi business: इस बार होली सिर्फ रंगों की नहीं, बल्कि रिकॉर्डतोड़ कारोबार की भी खबर लेकर आई है। बाजारों में बढ़ती भीड़ और खरीदारी के ट्रेंड बता रहे हैं कि त्योहार से पहले ही व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं। अनुमान है कि देशभर में होली के दौरान कारोबार 80 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच सकता है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 25 फीसदी ज्यादा है।

holi business: पिछले साल से बड़ी छलांग

व्यापारिक संगठनों के मुताबिक पिछले साल होली पर करीब 60 हजार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। इस बार आंकड़ा उससे काफी आगे निकलने की तैयारी में है. कैट  का कहना है. कि बाजारों में मांग बढ़ने की सबसे बड़ी वजह उपभोक्ताओं का भरोसा और स्वदेशी उत्पादों की ओर झुकाव है। यही वजह है कि छोटे दुकानदार से लेकर बड़े कारोबारी तक, सभी को अच्छे सीजन की उम्मीद है।

holi business: चीनी सामान गायब, ‘वोकल फॉर लोकल’ का असर

कुछ साल पहले तक होली के बाजारों पर चीनी पिचकारियों और रंगों का कब्जा रहता था। लेकिन 2021 के बाद हालात बदले हैं. पीएम नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। ग्राहक भारत में बने प्राकृतिक रंग, हर्बल गुलाल, चंदन और पूजन सामग्री को तरजीह दे रहे हैं। देसी कारीगरों की बनाई पिचकारियां और गुब्बारे तेजी से बिक रहे हैं, जिससे कुटीर उद्योग और छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिल रहा है। Also Read-होली से पहले भोपाल के बाजार रंगीन, 5 करोड़ से ज्यादा कारोबार की उम्मीद

हर्बल रंग और पारंपरिक ढंग

लोग अब सेहत और त्वचा को लेकर ज्यादा सजग हैं। इसका नतीजा यह है कि केमिकल रंगों की जगह हर्बल और प्राकृतिक रंगों की मांग तेजी से बढ़ी है। बच्चों के बीच  Spider-Man और  Chhota Bheem थीम वाली पिचकारियां खासा आकर्षण बनी हुई हैं. रंगों के साथ-साथ कपड़ों के बाजार में भी तेजी है। होली के लिए सफेद शर्ट, कुर्ता-पायजामा, सलवार-सूट और ‘होली की शुभकामनाएं’ लिखी टी-शर्ट धड़ल्ले से खरीदी जा रही हैं।

होली मिलन समारोहों से रोजगार को बूस्ट

होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि सामाजिक मेलजोल का भी बड़ा पर्व है। देशभर में इन दिनों होली मिलन समारोहों की धूम है. Delhi में ही व्यापारिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों की ओर से तीन हजार से ज्यादा आयोजन हो रहे हैं। इन कार्यक्रमों की वजह से इवेंट मैनेजमेंट, कैटरिंग, होटल और ट्रांसपोर्ट सेक्टर को अच्छा मुनाफा मिल रहा है। फार्महाउस और बड़े आयोजन स्थल लगभग फुल बुक हैं।
दिल्ली के बाजार सबसे आगे
राजधानी के बाजारों में सबसे ज्यादा हलचल दिख रही है.अकेले दिल्ली में होली से जुड़ा कारोबार 15 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. चांदनी चौक सहित तमाम थोक और खुदरा बाजारों में भारी भीड़ है। मिठाई की दुकानों पर पारंपरिक गुजिया की मांग चरम पर है। सूखे मेवे के खास पैकेट, फल-फूल और उपहारों की दुकानों पर भी खरीदारी के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं.होली से पहले बाजारों में दिख रही यह रफ्तार बता रही है कि त्योहार खत्म होते-होते कारोबारी साल की एक मजबूत शुरुआत दर्ज कर सकते हैं। अब निगाहें इसी बात पर हैं कि अंतिम दिनों में यह खरीदारी कितनी ऊंचाई तक पहुंचती है।  

संबंधित सामग्री

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल को एक इवेंट में फैन द्वारा किस किया गया, जिसके बाद उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद देते हुए सामाजिक समर्थन की सराहना की।

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

देश-विदेश

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

संगम विहार, दक्षिण दिल्ली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची, पुलिस ने किया खुलासा।

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

राज्य

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए। सुंदर सिंह ठाकुर की संभावित शपथ और प्रियंका गांधी के दौरे पर भी चर्चा की।

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर घमासान, CM सोरेन बोले- लखनऊ की TDPL कंपनी की कराएंगे जांच

राज्य

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर घमासान, CM सोरेन बोले- लखनऊ की TDPL कंपनी की कराएंगे जांच

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं के विवादों के बीच छात्रों का आंदोलन अब राजनीतिक टकराव का रूप ले रहा है। सीएम हेमंत सोरेन ने जांच का आश्वासन दिया।

ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

टोरेंट ग्रुप ने मध्यप्रदेश में ऊर्जा परियोजनाओं में करोड़ों रुपये का निवेश किया है, जिससे राज्य में हजारों रोजगार सृजित होंगे।