फ्रांस की फर्स्ट लेडी की ट्रोलिंग पर सख्ती, 10 दोषियों को सजा

brigitte-macron-trolling-case-france

फ्रांस की फर्स्ट लेडी की ट्रोलिंग पर सख्ती, 10 दोषियों को सजा

फ्रांस की फर्स्ट लेडी की ट्रोलिंग पर सख्ती 10 दोषियों को सजा

Brigitte Macron Trolling Case: फ्रांस में ऑनलाइन ट्रोलिंग और अफवाह फैलाने के एक बड़े मामले में अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है. पेरिस की एक अदालत ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पत्नी और देश की फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों के खिलाफ ऑनलाइन उत्पीड़न के मामले में 10 लोगों को दोषी ठहराया है ।ब्रिगिट मैक्रों ने इस मामले में साल 2024 में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद जांच और सुनवाई शुरू हुई । Read More:-अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला: खिड़कियां टूटीं, एक संदिग्ध हिरासत में

Brigitte Macron Trolling Case: सोशल मीडिया पर फैलाई गई थी झूठी अफवाह

अदालत के अनुसार, दोषियों ने सोशल मीडिया पर यह झूठी अफवाह फैलाई कि ब्रिगिट मैक्रों पुरुष के रूप में जन्मी थीं और उनका नाम जीन-मिशेल ट्रोगन्यूक्स था .यह नाम वास्तव में उनके बड़े भाई का है. लेकिन इसी को आधार बनाकर ऑनलाइन पोस्ट और टिप्पणियां की गईं. इन अफवाहों को जानबूझकर फैलाया गया, जिससे फर्स्ट लेडी की छवि को नुकसान पहुंचा ।

8 पुरुष और 2 महिलाएं दोषी

इस मामले में दोषी ठहराए गए लोगों में 8 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं, जिनकी उम्र 41 से 65 वर्ष के बीच है। इनमें से तीन लोग अदालत में पेश नहीं हुए थे अदालत ने सभी को अलग-अलग सजा सुनाई है । दोषियों को 8 महीने की जेलऔर करीब 63 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है ।

परिवार पर पड़ा मानसिक असर

सुनवाई के दौरान ब्रिगिट मैक्रों की बेटी टिफेन ऑजियर ने अदालत में गवाही दी. उन्होंने कहा कि इन अफवाहों और टिप्पणियों का उनकी मां की सेहत पर बुरा असर पड़ा और पूरे परिवार को मानसिक तनाव झेलना पड़ा ।ब्रिगिट मैक्रों ने पुलिस को बताया कि इस तरह की टिप्पणियां खासकर उनके पोते-पोतियों के लिए बेहद परेशान करने वाली थीं ।

दोषियों की दलील- यह तो सिर्फ मजाक था

कुछ दोषियों ने अदालत में बचाव करते हुए कहा कि उनके पोस्ट सिर्फ मजाक के तौर पर थे । एक आरोपी जेरोम ए ने कहा कि ब्रिगिट मैक्रों एक सार्वजनिक और प्रभावशाली व्यक्ति हैं  इसलिए उन्हें आलोचना सहनी चाहिए ।हालांकि अदालत ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि झूठी अफवाह और दुर्भावनापूर्ण टिप्पणियां मजाक नहीं होतीं ।

संबंधित सामग्री

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए हैं। यह प्रदेश की हवाई सेवाओं के विकास को बढ़ावा देगा।

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

राज्य

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसान कल्याण और विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

देश-विदेश

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

ममता बनर्जी का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पर पत्थर और मिट्टी फेंकी गई, जिससे उनकी खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

राज्य

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

मध्यप्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक रैलियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और आदिवासी संस्कृति की झलक मिली।

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

जुर्म गाथा

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

ओडिशा के कालाहांडी जिले में पिता पर अपने बेटे की हत्या का आरोप। पैसों के लिए विवाद के बाद पिता ने बेटे पर हमला किया।