अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला: खिड़कियां टूटीं, एक संदिग्ध हिरासत में

jd-vance-house-attack-ohio

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला: खिड़कियां टूटीं, एक संदिग्ध हिरासत में

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला खिड़कियां टूटीं एक संदिग्ध हिरासत में

JD Vance House Attack:अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ओहियो स्थित आवास पर हमले की खबर सामने आई है । यह घटना सिनसिनाटी में स्थित उनके निजी घर पर हुई. जहां हमलावरों ने खिड़कियों को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. हालांकि हमले के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है सूत्रों के हवाले से  रविवार देर रात करीब 12:15 बजे वेंस के घर के आसपास एक व्यक्ति को तेजी से भागते हुए देखा गया था। इसके कुछ देर बाद ही घर की खिड़कियों के टूटने की जानकारी सामने आई । Read More:- बांग्लादेश में 15 दिन में चौथे हिंदू की मौत: हमले के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

घटना के वक्त घर पर मौजूद नहीं था परिवार

अधिकारियों के अनुसार, जब यह घटना हुई, उस समय जेडी वेंस और उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं था । शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति घर के अंदर दाखिल होने में सफल नहीं हो सका .जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह हमला किसी साजिश के तहत उपराष्ट्रपति या उनके परिवार को निशाना बनाकर किया गया था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है ।

व्हाइट हाउस और सीक्रेट सर्विस से मांगी गई जानकारी

इस मामले को लेकर मीडिया ने व्हाइट हाउस और सीक्रेट सर्विस से प्रतिक्रिया मांगी है. लेकिन फिलहाल किसी भी एजेंसी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि जेडी वेंस पिछले एक हफ्ते से सिनसिनाटी में थे. लेकिन रविवार दोपहर वे शहर से रवाना हो गए थे। उनका यह घर करीब 2.3 एकड़ क्षेत्र में फैला है और इसकी कीमत लगभग 14 लाख डॉलर बताई जा रही है ।

JD Vance House Attack: ओहियो से जुड़ी है जेडी वेंस की जड़ें

व्हाइट हाउस की वेबसाइट के अनुसार, जेडी वेंस अपने परिवार के साथ ओहियो में रहते हैं। उनका जन्म 2 अगस्त 1984 को ओहियो में हुआ था. वेंस का बचपन संघर्षों से भरा रहा है. जिसका जिक्र उन्होंने अपनी चर्चित किताब ‘Hillbilly Elegy: A Memoir of a Family and Culture in Crisis’ में किया है । उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि बचपन में बार-बार घर बदलने की वजह से उन्हें अस्थिरता का सामना करना पड़ा और उन्हें अपने नाना-नानी के साथ रहना ज्यादा सुरक्षित और सुकूनभरा लगता था ।

संबंधित सामग्री

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए हैं। यह प्रदेश की हवाई सेवाओं के विकास को बढ़ावा देगा।

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

राज्य

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसान कल्याण और विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

देश-विदेश

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

ममता बनर्जी का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पर पत्थर और मिट्टी फेंकी गई, जिससे उनकी खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

राज्य

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

मध्यप्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक रैलियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और आदिवासी संस्कृति की झलक मिली।

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

जुर्म गाथा

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

ओडिशा के कालाहांडी जिले में पिता पर अपने बेटे की हत्या का आरोप। पैसों के लिए विवाद के बाद पिता ने बेटे पर हमला किया।