भारत में नई शिक्षा पहल

मोदी सरकार का बड़ा प्लान: रोज एक यूनिवर्सिटी जाएंगे केंद्रीय मंत्री, छात्रों से करेंगे संवाद

भारत सरकार ने Gen-Z के साथ संवाद बढ़ाने के लिए 'वन डे, वन यूनिवर्सिटी' पहल शुरू की, जिसमें मंत्री यूनिवर्सिटीज का दौरा करेंगे।

By : शिवम् पांडेय
मोदी सरकार का बड़ा प्लान: रोज एक यूनिवर्सिटी जाएंगे केंद्रीय मंत्री, छात्रों से करेंगे संवाद

भारत में नई शिक्षा पहल

नई दिल्ली। युवाओं और खासकर Gen-Z से सीधे संवाद बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार नई पहल की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, मोदी सरकार ‘वन डे, वन यूनिवर्सिटी’ कार्यक्रम के तहत रोज एक यूनिवर्सिटी में एक केंद्रीय मंत्री को भेजने की योजना बना रही है। मंत्री कैंपस में छात्रों से उनकी चिंताओं, देश से जुड़े मुद्दों और भविष्य को लेकर उनकी सोच पर चर्चा करेंगे। इस दौरान छात्रों को केंद्र सरकार की ओर से युवाओं और विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के मुताबिक, इस पहल का मुख्य उद्देश्य Gen-Z से सीधे जुड़ना और उनकी राय समझना है।

छात्रों की बात सुनेंगे केंद्रीय मंत्री

‘वन डे, वन यूनिवर्सिटी’ कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री तय यूनिवर्सिटी में जाकर छात्रों से अलग-अलग मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इसमें शिक्षा, रोजगार, युवाओं से जुड़े विषय और देश के सामने मौजूद चुनौतियों पर छात्रों का नजरिया जाना जाएगा। मंत्रियों की कोशिश होगी कि छात्रों की समस्याओं और सुझावों को सीधे सुना जाए। साथ ही, केंद्र की योजनाओं और युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी भी कैंपस में साझा की जाएगी।

प्रल्हाद जोशी और मनसुख मांडविया को जिम्मेदारी

सूत्रों के अनुसार, शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी और युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया को इस पहल के समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों मंत्री यूनिवर्सिटी और वहां जाने वाले केंद्रीय मंत्रियों के बीच तालमेल बनाएंगे। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि, अभी केंद्रीय मंत्रियों के यूनिवर्सिटी दौरे का पूरा कार्यक्रम सामने नहीं आया है।

कैबिनेट बैठक में भी हुई योजना पर चर्चा

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में भी इस योजना पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, सरकार की ओर से फिलहाल ‘वन डे, वन यूनिवर्सिटी’ कार्यक्रम का विस्तृत आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।

पुलिस कार्रवाई के बाद बढ़ा था विरोध

यह पहल ऐसे समय में सामने आई है, जब हाल के दिनों में युवाओं और छात्रों से जुड़े कई मुद्दों को लेकर सरकार को विरोध का सामना करना पड़ा है। 20 जुलाई को दिल्ली में संसद मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों में नाराजगी बढ़ी थी। इसके बाद विपक्ष ने भी संसद के मानसून सत्र में सरकार को घेरते हुए कई मुद्दे उठाए। इसके बाद 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की बात सामने आई थी।

 Gen-Z से संवाद करते रहे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी सोशल मीडिया के जरिए युवाओं और Gen-Z से सीधे संवाद करते रहे हैं। NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान पीएम मोदी ने कई वीडियो जारी कर छात्रों को संबोधित किया था। इन वीडियो में उन्होंने पेपर लीक और छात्रों की चिंताओं पर बात की थी। एक वीडियो में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले छात्रों को माफ करने की बात भी कही थी। अब ‘वन डे, वन यूनिवर्सिटी’ पहल के जरिए सरकार की कोशिश युवाओं से सीधा संवाद और फीडबैक लेने की दिशा में आगे बढ़ने की बताई जा रही है।

संबंधित सामग्री

पूर्वोत्तर के युवाओं से बोले CM धामी- ‘उत्तराखंड आपका अपना घर’, एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प हो रहा साकार

पूर्वोत्तर के युवाओं से बोले CM धामी- ‘उत्तराखंड आपका अपना घर’, एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प हो रहा साकार

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने NeST Fest-2026 कार्यक्रम में शिरकत की, पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति और एकता की प्रशंसा की।

कहीं बाढ़, कहीं बर्फबारी... देशभर में मौसम के बदले तेवर, 22 लाख प्रभावित

कहीं बाढ़, कहीं बर्फबारी... देशभर में मौसम के बदले तेवर, 22 लाख प्रभावित

भारत के विभिन्न भागों में मानसून के चलते बाढ़ और बर्फबारी से स्थिति विकट। बिहार में 22 लाख से अधिक प्रभावित, उत्तराखंड में बर्फबारी और यूपी में भूस्खलन का खतरा।

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक फिसला; निफ्टी 23,850 के करीब

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक फिसला; निफ्टी 23,850 के करीब

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 76,400 पर और निफ्टी 50 अंक गिरकर 23,850 पर बंद हुआ।

पाकिस्तान को रौंदने के बाद हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची!

पाकिस्तान को रौंदने के बाद हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची!

एशिया कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 55 रन पर ऑलआउट कर 7 विकेट से जीत हासिल की। हरमनप्रीत कौर ने अपना 150वां टी20 मैच खेला।

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी पर भारी पड़ा ये 21 साल का झारखंडी बल्लेबाज, डेब्यू में ठोके 85 रन

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी पर भारी पड़ा ये 21 साल का झारखंडी बल्लेबाज, डेब्यू में ठोके 85 रन

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में शिखर मोहन और वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से खास पहचान बनाई, ईस्ट जोन को मजबूती प्रदान की।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 7 Sep 2026