शाह-खड़गे के बीच नोकझोंक, खड़गे बोले - प्रधानमंत्री देश से माफी मांगे

amit-shah-mallikarjun-kharge-spat-kharge-demands-pm-modi-apology

शाह-खड़गे के बीच नोकझोंक, खड़गे बोले - प्रधानमंत्री देश से माफी मांगे

शाह-खड़गे के बीच नोकझोंक खड़गे बोले - प्रधानमंत्री देश से माफी मांगे

Shah-Kharge spat PM apology: राज्यसभा में वंदे मातरम पर विशेष चर्चा हुई। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच बहस देखने को मिली। 

शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वंदे मातरम के दो टुकड़े किए, जिसके कारण बाद में विभाजन हुआ। उनके इस बयान का मल्लिकार्जुन खरगे ने विरोध किया और कुछ कहने लगे।

शाह-खड़गे के बीच नोकझोंक

इसके बाद खरगे लगातार कुछ बोल रहे थे, तो शाह ने कहा, 'खरगे साहब, आपका भी नंबर आएगा।' उन्होंने कहा कि आप अपने समय पर बोलें न। इसके बाद सभापति ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे जी, आपको मौका मिलेगा, फिलहाल गृह मंत्री को बोलने दें।

Shah-Kharge spat PM apology: शाह ने कांग्रेस पर कसा तंज

अमित शाह ने संबोधन में कहा- जब वंदे मातरम 100 साल का हुआ, पूरे देश को बंदी बना दिया गया। जब 150 साल पर कल सदन में चर्चा शुरू हुई, राहुल-प्रियंका दोनों सदस्य नदारद थे। वंदे मातरम् का विरोध नेहरू से लेकर आज तक कांग्रेस नेतृत्व के खून में है। https://youtube.com/shorts/irkq2BP5oqg?si=UJ5z7IzWXd0AyhcN वहीं नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वंदे मातरम् पर अपनी स्पीच शुरू की। तब वंदे मातरम्, वंदे मातरम् के नारे लगाए। उन्होंने कहा मैं 60 सालों से यही गाना गा रहा हूं। वंदे मातरम् नहीं गाने वालों ने अभी इसकी शुरूआत की है। 

नड्डा ने खरगे को टोका

खड़गे ने कहा- रुपये के गिरते स्तर पर मोदी ने 2012 में तत्कालीन PM मनमोहन सिंह से कहा था कि देश जानना चाहता है कि ऐसा क्या कारण है कि सिर्फ भारत का रुपया डॉलर के मुकाबले गिरता ही चला जा रहा है। ये सिर्फ आर्थिक कारणों से नहीं हुआ। ये आपकी भष्ट्र राजनीति के कारण हुआ। मैं पूछता हूं कि क्या आपके साथ भी ऐसा ही हुआ है। क्या आप भी भ्रष्ट हैं। [caption id="attachment_121241" align="alignnone" width="611"]कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे[/caption] इसको लेकर नड्डा ने खड़गे को टोकते हुए कहा - आज वंदे मातरम् पर चर्चा हो रही है, तो उस पर बात कीजिए। आप दूसरे मुद्दे उठा रहे हैं। ये डिबेट का तरीका नहीं है।

प्रधानमंत्री माफी मांगे

Shah-Kharge spat PM apology: वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने चर्चा के दौरान कहा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे देश की आजादी के लिए जान देने वालों और जेल में रहने वाले महापुरुषों का PM अपमान कर रहे हैं। 'आप संविधान को मानने वाले नहीं हैं। हमसे कहते हैं कि आपने क्या किया?'

संबंधित सामग्री

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

राज्य

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

हरियाणा में 9 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें शिक्षण संस्थान भी भाग लेंगे।

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

राज्य

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

पंजाब कांग्रेस ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बजाय सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए चुनावी रणनीति में बदलाव किया।

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

राज्य

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

हरिद्वार में कांवड़ियों ने SSB और उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ बदतमीजी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसे भारत में बैन कर दिया गया।

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

खेल

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा ने सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता में टॉप स्थान हासिल कर ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल्स में जगह बनाई।

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

राज्य

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में बड़े पैमाने पर समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सामाजिक समरसता और एकता के प्रति संकल्प लिया गया।