Mahima Chaudhry Viral Video: 52 की उम्र में इस एक्ट्रेस ने रचाई शादी? सोशल मीडिया पर हुआ वायरल...

mahima-chaudhry-viral-video-wedding-look-2025

Mahima Chaudhry Viral Video: 52 की उम्र में इस एक्ट्रेस ने रचाई शादी? सोशल मीडिया पर हुआ वायरल...

mahima chaudhry viral video 52 की उम्र में इस एक्ट्रेस ने रचाई शादी सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Chris Evans Alba Become Parents: क्रिस इवांस के घर गूंजी किलकारी, पत्नी अल्बा ने बेटी को दिया जन्म!

ब्राइडल लुक में दिखीं महिमा चौधरी...

वायरल वीडियो में महिमा लाल रंग के शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनके साथ खड़े संजय मिश्रा भी शेरवानी और साफे में दूल्हे के अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। जब पैपराजी ने दोनों से फोटो के लिए पोज मांगा, तो महिमा मुस्कुराते हुए कहती हैं — “ये लोग बाराती हैं, मिठाई खाकर जाना।” उनका यह मजेदार जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, और फैंस में यह चर्चा छिड़ गई कि क्या महिमा ने वाकई शादी कर ली है?

आखिर क्या है वायरल वीडियो का सच?

महिमा चौधरी और संजय मिश्रा की शादी नहीं हुई बल्कि वो दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' के प्रमोशन का हिस्सा है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों कलाकारों ने ब्राइडल लुक में तरह- तरह के पोज देकर फोटोशूट करवाया, वीडियो में नजर आने वाला शादी वाला सीन दरअसल फिल्म की कहानी से जुड़ा है, न कि असल जिंदगी से।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amit Datta (@amit_dutta11)

फिल्म “दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी” में दिखेगा अनोखा कॉन्सेप्ट....

महिमा चौधरी ने हाल ही में इस फिल्म का मोशन पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। पोस्टर में 50 साल के आदमी की दूसरी शादी का मजेदार पर्चा छपा दिखाई देता है।

पोस्टर के साथ महिमा ने कैप्शन में लिखा —

“दुल्हन मिल गई है, अब तैयार हो जाइए, क्योंकि बारात निकलेगी जल्द ही… आपके नजदीकी या थोड़ी दूर सिनेमाघरों से।” फिल्म में संजय मिश्रा मुख्य किरदार दुर्लभ प्रसाद के रूप में नजर आएंगे, जबकि महिमा चौधरी उनकी दूसरी पत्नी के रोल में होंगी। इसके अलावा व्योम और पलक ललवानी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)

फैंस ने दिए रिएक्शन...

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिए। कई लोगों ने लिखा कि “महिमा फिर से अपने पुराने अंदाज में नजर आईं”, वहीं कुछ ने कहा, “संजय मिश्रा और महिमा की जोड़ी मजेदार लग रही है।” फिल्म “दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी” जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। प्रमोशन के इस अनोखे अंदाज ने फिल्म को रिलीज से पहले ही सुर्खियों में ला दिया है।  

संबंधित सामग्री

हिमाचल सरकार का प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने पर विशेष जोर

राज्य

हिमाचल सरकार का प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने पर विशेष जोर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कृषि विभाग को प्राकृतिक कृषि के विस्तार और बाजार उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश दिए।

पंजाब में भी भाजपा सरकार बनने का दावा; CM नायब सैनी ने गिनाईं विकास योजनाएं

राज्य

पंजाब में भी भाजपा सरकार बनने का दावा; CM नायब सैनी ने गिनाईं विकास योजनाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य ने पिछले 12 वर्षों में तेजी से विकास किया है और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इटावा में पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते करवाई पति की हत्या, प्रेमी ने गला घोंटा; दो आरोपी गिरफ्तार

जुर्म गाथा

इटावा में पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते करवाई पति की हत्या, प्रेमी ने गला घोंटा; दो आरोपी गिरफ्तार

इटावा जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथियों की मदद से अपने पति की हत्या करवाई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और खोज जारी है।

सीएम डॉ. यादव ने किया 2500 करोड़ की अडाणी डिफेंस यूनिट का शिलान्यास, जानें क्या-क्या होगा फायदा?

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया 2500 करोड़ की अडाणी डिफेंस यूनिट का शिलान्यास, जानें क्या-क्या होगा फायदा?

मध्यप्रदेश शिवपुरी में अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस प्लांट का शिलान्यास हुआ, 2500 करोड़ की लागत से बनेगा यह प्लांट, 5000 लोगों को मिलेगा रोजगार।

क्या झारखंड अब देश का अगला AI और IT हब बनने की तैयारी कर रहा है?

राज्य

क्या झारखंड अब देश का अगला AI और IT हब बनने की तैयारी कर रहा है?

झारखंड सरकार डिजिटल और AI नवाचार को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियाँ और आईटी पार्क योजनाएँ प्रस्तुत करेगी, जिससे निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।