तिरंगा व्यंजनों का चलन

स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे बनाएं नेचुरल रंगों से तिरंगा व्यंजन, स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोग तिरंगे की प्रेरणा से व्यंजन बना रहे हैं, जिसमें कृत्रिम रंगों की जगह प्राकृतिक सामग्री का उपयोग हो रहा है।

By : सोनिया रायकवार
स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे बनाएं नेचुरल रंगों से तिरंगा व्यंजन, स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोग खास तौर पर तिरंगे रंगों वाली मिठाइयां, स्नैक्स, ड्रिंक्स और डेजर्ट तैयार करते हैं। आज कल तो स्कूलों में भी बच्चों के टिफिन में ट्राय कलर डिश बनाकर भेजने को कहा जाता है। हालांकि, व्यंजनों को केसरिया, सफेद और हरा रंग देने के लिए बाजार में मिलने वाले आर्टिफिशियल फूड कलर का इस्तेमाल आम है, लेकिन कई लोग अब इसकी जगह प्राकृतिक रंगों को प्राथमिकता दे रहे हैं। क्योंकि सेहत के लिहाज से भी नुकसानदायक होता है। लेकिन आप फलों, सब्जियों, मसालों और डेयरी उत्पादों की मदद से घर पर ही खूबसूरत और आकर्षक तिरंगा डिश तैयार की जा सकती है।आइए जानते हैं कैसे। 

गाजर और केसर से पाएं केसरिया रंग

तिरंगे की पहली पट्टी यानी केसरिया रंग के लिए गाजर एक बेहतरीन विकल्प है। गाजर को उबालकर या हल्का पकाकर उसका पेस्ट तैयार किया जा सकता है। इसे हलवा, खीर, इडली, ढोकला या सैंडविच की फिलिंग में मिलाकर प्राकृतिक केसरिया रंग दिया जा सकता है। अगर मिठाई में रंग के साथ खुशबू और स्वाद भी बढ़ाना हो तो केसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। चुटकी भर हल्दी भी कई व्यंजनों को खूबसूरत पीला-केसरिया रंग देने में मदद करती है।

सफेद रंग के लिए दूध, दही और नारियल

तिरंगे की बीच वाली सफेद पट्टी के लिए किसी कृत्रिम रंग की जरूरत नहीं है। दूध, दही, पनीर और नारियल जैसी सामग्री से आसानी से सफेद रंग हासिल किया जा सकता है। नारियल की बर्फी, दही की परत, पनीर टिक्का या दूध से बनी मिठाइयां इस हिस्से के लिए इस्तेमाल की जा सकती हैं। बच्चों के लिए तिरंगा फ्रूट योगर्ट बनाते समय बीच की परत में गाढ़ा दही और नारियल डालना एक आसान और स्वादिष्ट विकल्प हो सकता है।

पालक, धनिया और पुदीना देंगे हरा रंग

तिरंगे की हरी पट्टी को प्राकृतिक बनाने के लिए पालक, धनिया और पुदीना सबसे उपयोगी विकल्पों में शामिल हैं। पालक को ब्लांच करके उसका पेस्ट बनाया जा सकता है, जबकि धनिया-पुदीने की चटनी स्नैक्स को हरा रंग और चटपटा स्वाद दोनों देती है। हरे रंग की परत के लिए पालक का इस्तेमाल ढोकला, चीला, पराठा या इडली में किया जा सकता है। वहीं पुदीना और धनिया से तैयार ड्रिंक स्वतंत्रता दिवस की पार्टी के लिए रिफ्रेशिंग विकल्प बन सकता है।

ऐसे बनाएं आसान तिरंगा डिश

घर पर तिरंगा सैंडविच, इडली, ढोकला, फ्रूट योगर्ट, सेवईं या चाट आसानी से तैयार की जा सकती है। उदाहरण के लिए सैंडविच में गाजर की स्प्रेड, पनीर या चीज की सफेद परत और पालक-धनिया की हरी चटनी लगाकर तिरंगा लुक दिया जा सकता है। इसी तरह फ्रूट योगर्ट में आम या गाजर की केसरिया परत, दही की सफेद परत और कीवी-पुदीने की हरी परत बनाकर आकर्षक डेजर्ट तैयार किया जा सकता है।

स्वाद के साथ सजावट भी जरूरी

तिरंगा व्यंजन को खूबसूरत बनाने के लिए तीनों रंगों की परतें साफ और समान रखें। पारदर्शी ग्लास या प्लेट का इस्तेमाल करने से रंग ज्यादा उभरकर दिखाई देते हैं। साथ ही, प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करते समय सामग्री की मात्रा इस तरह रखें कि डिश का मूल स्वाद प्रभावित न हो। इस स्वतंत्रता दिवस पर बाजार के कृत्रिम रंगों की जगह रसोई में मौजूद प्राकृतिक सामग्री से तैयार तिरंगा व्यंजन न सिर्फ टेबल की रौनक बढ़ाएंगे, बल्कि सेलिब्रेशन को थोड़ा और हेल्दी और खास भी बना सकते हैं।

संबंधित सामग्री

दाल में ज्यादा हो गया है नमक? स्वाद बैलेंस करने के लिए आजमाएं ये आसान ट्रिक्स

दाल में ज्यादा हो गया है नमक? स्वाद बैलेंस करने के लिए आजमाएं ये आसान ट्रिक्स

ज्यादा नमक वाली दाल के स्वाद को संतुलित करने के लिए विभिन्न तरीके जैसे बिना नमक वाली दाल मिलाना, नींबू का रस डालना, और घी का तड़का लगाना शामिल हैं।

पितृ पक्ष में बिना प्याज-लहसुन के बनाएं ये स्वादिष्ट सब्जियां, खाने वाले करेंगे तारीफ

पितृ पक्ष में बिना प्याज-लहसुन के बनाएं ये स्वादिष्ट सब्जियां, खाने वाले करेंगे तारीफ

पितृ पक्ष के दौरान, कई भारतीय परिवार प्याज और लहसुन के बिना सात्विक भोजन बनाते हैं। यहां कुछ स्वादिष्ट और आसान रेसिपीज हैं।

चावल धोने का सही तरीका: कितनी बार धोना चाहिए और क्यों है जरूरी?

चावल धोने का सही तरीका: कितनी बार धोना चाहिए और क्यों है जरूरी?

चावल धोने की प्रक्रिया और इसके महत्व को समझाया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार के चावलों के लिए धोने की संख्या और तरीके बताए गए हैं।

अब साबुत मसाले डालकर बनाएं लाल मिर्च का भरवां अचार, दाल-रोटी संग लगेगा मजेदार

अब साबुत मसाले डालकर बनाएं लाल मिर्च का भरवां अचार, दाल-रोटी संग लगेगा मजेदार

भरवां लाल मिर्च का अचार भारतीय खाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे साबुत मसालों के साथ तैयार किया जाता है और यह सालों तक खराब नहीं होता।

सुबह की भागदौड़ में बनाएं 10-15 मिनट में 5 तरह के इंस्टेंट डोसा, न भिगोने की झंझट, न फर्मेंटेशन का इंतजार

सुबह की भागदौड़ में बनाएं 10-15 मिनट में 5 तरह के इंस्टेंट डोसा, न भिगोने की झंझट, न फर्मेंटेशन का इंतजार

व्यस्त सुबहों में नाश्ता तैयार करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यहाँ पाँच इंस्टेंट डोसा रेसिपीज दी गई हैं, जो त्वरित और स्वादिष्ट हैं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर