झटपट तैयार होगा नाश्ता

सुबह की भागदौड़ में बनाएं 10-15 मिनट में 5 तरह के इंस्टेंट डोसा, न भिगोने की झंझट, न फर्मेंटेशन का इंतजार

व्यस्त सुबहों में नाश्ता तैयार करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यहाँ पाँच इंस्टेंट डोसा रेसिपीज दी गई हैं, जो त्वरित और स्वादिष्ट हैं।

By : सोनिया रायकवार
सुबह की भागदौड़ में बनाएं 10-15 मिनट में 5 तरह के इंस्टेंट डोसा, न भिगोने की झंझट, न फर्मेंटेशन का इंतजार

 

 

सुबह का समय ज्यादातर घरों में काफी व्यस्त होता है। बच्चों को स्कूल भेजने से लेकर ऑफिस के लिए तैयार होने तक कई काम एक साथ करने पड़ते हैं। ऐसे में नाश्ते के लिए ऐसी रेसिपी की जरूरत होती है, जो स्वादिष्ट होने के साथ जल्दी भी तैयार हो जाए।

डोसा नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, लेकिन पारंपरिक डोसा बनाने के लिए चावल और दाल को कई घंटे भिगोना, पीसना और बैटर को फर्मेंट होने के लिए रातभर रखना पड़ता है। अगर आपके पास इतना समय नहीं है, तो इंस्टेंट डोसा की ये 5 रेसिपी काम आ सकती हैं।

सूजी का इंस्टेंट डोसा

सूजी या रवा से बनने वाला डोसा जल्दी तैयार हो जाता है। इसके लिए सूजी में थोड़ा चावल का आटा, दही, नमक और पानी मिलाकर पतला बैटर तैयार करें। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डाल सकते हैं। बैटर को कुछ मिनट आराम देने के बाद गर्म तवे पर पतला फैलाएं और दोनों तरफ से सुनहरा व क्रिस्पी होने तक सेंकें।

बेसन का डोसा

बेसन प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है और इससे भी झटपट डोसा तैयार किया जा सकता है। बेसन में नमक, अजवाइन, हल्दी, हरी मिर्च और पानी डालकर घोल तैयार करें। आप इसमें प्याज और अपनी पसंद की बारीक कटी सब्जियां भी मिला सकते हैं। अब गर्म तवे पर बैटर फैलाएं, थोड़ा तेल डालें और डोसे को कुरकुरा होने तक पकाएं। इसे हरी चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं।

ओट्स का इंस्टेंट डोसा

जो लोग नाश्ते में हल्का और हेल्दी विकल्प पसंद करते हैं, उनके लिए ओट्स डोसा अच्छा ऑप्शन है। सबसे पहले ओट्स को मिक्सर में हल्का पीसकर आटा बना लें। इसमें सूजी या थोड़ा चावल का आटा, दही, नमक और पानी मिलाकर पतला बैटर तैयार करें। बैटर को गर्म तवे पर फैलाएं और दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेंकें।

गेहूं के आटे का डोसा

अगर घर में ज्यादा सामग्री मौजूद नहीं है, तो गेहूं के आटे से भी इंस्टेंट डोसा बनाया जा सकता है। आटे में नमक, जीरा, हरी मिर्च, प्याज और पानी मिलाकर पतला घोल तैयार करें। गर्म नॉन-स्टिक या लोहे के तवे पर बैटर फैलाएं। ऊपर से थोड़ा तेल डालकर डोसे को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें। यह रेसिपी सुबह के समय खास तौर पर आसान है।

पोहा का इंस्टेंट डोसा

घर में पोहा है तो इससे भी स्वादिष्ट डोसा बनाया जा सकता है। पोहे को कुछ मिनट पानी में भिगोकर सूजी या चावल के आटे के साथ पीस लें। इसमें दही, नमक और जरूरत के हिसाब से पानी डालकर बैटर तैयार करें। अब गर्म तवे पर इसे फैलाएं और दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंकें। पोहा डोसा हल्का होता है और बच्चों के नाश्ते के लिए भी अच्छा विकल्प हो सकता है।

चटनी और सांभर के साथ करें सर्व

इन सभी इंस्टेंट डोसा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनके लिए पारंपरिक डोसे की तरह घंटों पहले तैयारी करने की जरूरत नहीं होती। बैटर तैयार करें, तवा गर्म करें और कुछ ही मिनट में नाश्ता तैयार। स्वाद बढ़ाने के लिए इन डोसों को नारियल चटनी, हरी चटनी, सांभर या दही के साथ परोसा जा सकता है।

संबंधित सामग्री

सुबह सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी खाने के ये हैं बड़े फायदे

सुबह सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी खाने के ये हैं बड़े फायदे

मेथी दाना, जिसे भारतीय रसोईयों में सदियों से उपयोग किया जाता है, न केवल स्वाद बढ़ाता है बल्कि फाइबर, प्रोटीन, और आयरन से भरपूर होता है।

बहुत स्वादिष्ट लगते हैं दही कबाब तो इस रेसिपी को करें फॉलो …

बहुत स्वादिष्ट लगते हैं दही कबाब तो इस रेसिपी को करें फॉलो …

दही कबाब उत्तर भारतीय व्यंजनों का एक लोकप्रिय स्टार्टर है, जिसे गाढ़े दही, पनीर और मसालों से बनाया जाता है। यह खास मेहमाननवाजी के लिए उत्तम है।

स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे बनाएं नेचुरल रंगों से तिरंगा व्यंजन, स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल

स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे बनाएं नेचुरल रंगों से तिरंगा व्यंजन, स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोग तिरंगे की प्रेरणा से व्यंजन बना रहे हैं, जिसमें कृत्रिम रंगों की जगह प्राकृतिक सामग्री का उपयोग हो रहा है।

सावन के व्रत में बनाएं साबूदाना रसमलाई, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करेगा मन

सावन के व्रत में बनाएं साबूदाना रसमलाई, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करेगा मन

सावन के महीने के व्रत के लिए एक नई रेसिपी, साबूदाना रसमलाई, जो स्वाद में क्रीमी और शाही है। जानिए इसकी आसान रेसिपी।

मॉनसून में खास पान के पत्ते से बने पकौड़े का मजा

मॉनसून में खास पान के पत्ते से बने पकौड़े का मजा

मॉनसून के सीज़न में पान के पत्ते से बने अनोखे पकौड़े ट्राई करें। ये पकौड़े दक्षिण भारत में लोकप्रिय हैं और इन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026