वर्कआउट से पहले खाना चाहिए या नहीं?

क्या आप भी हैं कंफ्यूज की वर्कआउट से पहले कुछ खाएं या नहीं? तो ये खबर आपके लिए..

वर्कआउट से पहले खाली पेट या खाने के बाद, क्या है बेहतर? जानें विशेषज्ञों की राय और सही तरीके के बारे में।

By : हेमा गुप्ता
क्या आप भी हैं कंफ्यूज की वर्कआउट से पहले कुछ खाएं या नहीं? तो ये खबर आपके लिए..

क्या आप भी हैं कंफ्यूज की वर्कआउट से पहले कुछ खाएं या नहीं? तो ये खबर आपके लिए..

Eating Or Not Before Workout: आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर कोई फिट रहना चाहता है, ऐसे में कई लोग हर दिन वर्कआउट करते हैं। लेकिन कई लोग कंफ्यूज रहते हैं कि, वर्कआउट खाली पेट किया जाए या कुछ खाने के बाद। वैसे ज्यादातर लोग सुबह उठते ही सिर्फ गरम पानी पीने के बाद एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग वर्कआउट से पहले कुछ खाना प्रीफर करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि, सही तरीका क्या है?

खाली पेट वर्कआउट करना सही है या नहीं?

वर्कआउट से पहले खान-पान का फैसला व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति, फिटनेस लक्ष्य और वर्कआउट के प्रकार पर निर्भर करता है। अमेरिकन कॉलेज ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन (ACSM) के मुताबिक, इसकी कोई एक सही या गलत विधि नहीं है। 

हल्की वॉकिंग, योग या हल्की एक्सरसाइज खाली पेट की जा सकती है, लेकिन लंबे समय या हाई इंटेंसिटी वाले वर्कआउट (जैसे वेट ट्रेनिंग, HIIT या दौड़) से पहले शरीर को पर्याप्त ऊर्जा की जरूरत होती है।

खाली पेट वर्कआउट के नुकसान

खाली पेट व्यायाम करने से कई समस्याएं हो सकती हैं- 

1. जल्दी थकान और कमजोरी महसूस होना
2. एनर्जी की कमी के कारण प्रदर्शन कम होना
3. चक्कर आना या फोकस न रहना
4. हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज में लो ब्लड शुगर (हाइपोग्लाइसीमिया) का खतरा
5. मसल्स ब्रेकडाउन की संभावना बढ़ना

खासकर डायबिटीज, लो ब्लड प्रेशर या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों को खाली पेट वर्कआउट करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

वर्कआउट से पहले क्या खाएं?

वर्कआउट से 30-60 मिनट पहले हल्का और आसानी से पचने वाला स्नैक लेना सबसे अच्छा होता है।  जैसे आप वर्कआउट से पहले केला या कोई मौसमी फल, मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स (बादाम, अखरोट), दही के साथ ओट्स या फ्रूट, साबुत अनाज की ब्रेड पर पीनट बटर, प्रोटीन शेक (जरूरत अनुसार) शामिल है।

बहुत भारी या तला-भुना भोजन करने के तुरंत बाद वर्कआउट न करें, इससे पेट खराब हो सकता है।

विशेषज्ञ सलाह

1. अगर आप नया फिटनेस रूटीन शुरू कर रहे हैं तो पहले विशेषज्ञ से परामर्श लें।

2. हमेशा पर्याप्त पानी पिएं। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए वर्कआउट से पहले और दौरान पानी पीते रहें।

3. अगर खाली पेट वर्कआउट करते समय असहज महसूस हो तो तुरंत कुछ हल्का खा लें।


 

संबंधित सामग्री

भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, 65 मरीज मिले; 12 दिनों में बढ़े 45 केस

भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, 65 मरीज मिले; 12 दिनों में बढ़े 45 केस

भोपाल में H1N1 संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पिछले 12 दिनों में 45 नए मरीज सामने आए हैं। शहर में स्वाइन फ्लू के कुल 65 मरीज पाए गए हैं।

दूध से ज्यादा कैल्शियम देती हैं ये देसी चीजें, हड्डियों को मजबूत रखने के लिए डाइट में करें शामिल

दूध से ज्यादा कैल्शियम देती हैं ये देसी चीजें, हड्डियों को मजबूत रखने के लिए डाइट में करें शामिल

दूध के अलावा, तिल, रागी, राजगीरा, सोयाबीन, चना, और हरी पत्तेदार सब्जियां भी कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं।

रात में अचानक खुल जाती है नींद? बार-बार ऐसा होना हो सकता है इन समस्याओं का संकेत, जानें वजह और बचाव

रात में अचानक खुल जाती है नींद? बार-बार ऐसा होना हो सकता है इन समस्याओं का संकेत, जानें वजह और बचाव

नींद में बार-बार खलल पड़ना तनाव, अनिद्रा, और स्लीप एपनिया जैसी समस्याओं का संकेत हो सकता है। जानें कारण और समाधान के उपाय।

फ्रोजन फूड का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

फ्रोजन फूड का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

फ्रोजन खाने का अधिक सेवन सोडियम और सैचुरेटेड फैट की बढ़ी हुई मात्रा के कारण विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकता है।

बालाघाट के बैगा इलाकों में स्वास्थ्य संकट,बच्चों की मौतों के बाद CM डॉ मोहन यादव ने संभाला मोर्चा

बालाघाट के बैगा इलाकों में स्वास्थ्य संकट,बच्चों की मौतों के बाद CM डॉ मोहन यादव ने संभाला मोर्चा

मध्य प्रदेश के बालाघाट में बच्चों की मौत और स्वास्थ्य संकट पर सरकार मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय सुधारों के लिए निर्देश दिए।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026