विजय सेतुपति का नेतृत्व पर विवाद

बस बोलते रहना लीडरशिप नहीं, विजय सेतुपति के बयान पर बवाल; CM विजय के समर्थक भड़के

तमिलनाडु के सीएम विजय के लंदन दौरे के दौरान विजय सेतुपति के नेतृत्व पर दिए गए विवादित बयान ने सोशल मीडिया पर राजनीतिक चर्चा को हवा दी है।

By : रोहन उमक
बस बोलते रहना लीडरशिप नहीं, विजय सेतुपति के बयान पर बवाल; CM विजय के समर्थक भड़के

बस बोलते रहना लीडरशिप नहीं, विजय सेतुपति के बयान पर बवाल; CM विजय के समर्थक भड़के

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिल फिल्मों के पूर्व अभिनेता विजय इन दिनों लंदन दौरे पर हैं, जहां वह राज्य में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने सिल्वरस्टोन में आयोजित मिशेलिन ले मैन्स कप रेस का उद्घाटन भी किया, जिसमें अभिनेता अजित कुमार की टीम ने हिस्सा लिया। दोनों सितारों की मुलाकात और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

लन्दन में तमिलनाडू के सीएम विजय

इसी बीच अभिनेता विजय सेतुपति का ‘लीडरशिप’ पर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। सेतुपति ने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया, लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे मुख्यमंत्री विजय पर कथित तंज के तौर पर देख रहे हैं। इसे लेकर TVK समर्थकों और विजय के फैंस में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

‘बस बोलते रहना लीडरशिप नहीं’

विजय सेतुपति इन दिनों ‘बिग बॉस तमिल 10’ को होस्ट कर रहे हैं। उनका यह बयान शो के एक कंटेस्टेंट को सलाह देते समय सामने आया। उन्होंने लीडर और लीडरशिप का अर्थ समझाते हुए कहा कि मुश्किल हालात आने पर जिम्मेदारी से बचना और दूसरों पर दोष मढ़ देना नेतृत्व नहीं है।

सेतुपति ने कहा कि बिना सोचे-समझे वादे करना और मुश्किलें सामने आने पर दूसरी टीम को दोष देकर पीछे हट जाना किसी को नेता नहीं बनाता। उनके मुताबिक, ऐसा करना लोगों को धोखा देने जैसा है।

विजय सेतुपति

उन्होंने आगे कहा कि बेतुके वादे करना, वास्तविक समस्याओं और जिम्मेदारियों के सामने आने पर भाग खड़े होना और केवल बोलते रहना लीडरशिप नहीं है।

CM विजय से जोड़ रहे हैं यूजर्स

सेतुपति के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, अभिनेता ने अपने वक्तव्य में किसी राजनीतिक नेता या मुख्यमंत्री विजय का नाम नहीं लिया था। इसके बावजूद कुछ यूजर्स ने उनके बयान को मुख्यमंत्री विजय की राजनीति से जोड़कर देखा।

इसी वजह से TVK समर्थकों और विजय के प्रशंसकों की ओर से प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। दूसरी ओर, लंदन में मुख्यमंत्री विजय और अभिनेता अजित कुमार की मुलाकात की तस्वीरों को उनके प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं।

तृषा भी लंदन में आईं नजर

लंदन से सामने आई तस्वीरों में अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी नजर आई हैं। अभिनेत्री राधिका सरथकुमार ने तृषा के साथ अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसके बाद इन तस्वीरों की भी चर्चा हो रही है।

अभिनेत्री राधिका सरथकुमार और तृषा कृष्णन

अजित की टीम ने हासिल किया 38वां स्थान

शनिवार को सिल्वरस्टोन में आयोजित मिशेलिन ले मैन्स कप रेस को मुख्यमंत्री विजय ने हरी झंडी दिखाई। करीब दो घंटे बाद हुई रेस में अजित कुमार की टीम ‘अजित रेडएंट बाय विराज’ ने 38वां स्थान हासिल किया।

रेस शुरू होने से पहले विजय और अजित कुमार गर्मजोशी से एक-दूसरे से मिले और गले लगकर अभिवादन किया। दोनों ने वहां मौजूद प्रशंसकों से भी मुलाकात की। रेस के दौरान मुख्यमंत्री विजय को अजित की टीम का उत्साह बढ़ाते हुए भी देखा गया।

सीएम विजय और तमिल फ़िल्म अभिनेता अजीत कुमार

फिलहाल विजय सेतुपति के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उनका इशारा किसी राजनीतिक व्यक्ति की ओर था या वह केवल ‘बिग बॉस तमिल 10’ के कंटेस्टेंट को नेतृत्व से जुड़ी सलाह दे रहे थे।

संबंधित सामग्री

सागर शराबकांड पर दिग्विजय सिंह का हमला: एसपी को हटाने की मांग, 4 पीड़ित परिवारों को लिया गोद

सागर शराबकांड पर दिग्विजय सिंह का हमला: एसपी को हटाने की मांग, 4 पीड़ित परिवारों को लिया गोद

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सागर शराबकांड के मामले में सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए, साथ ही एसपी की भूमिका पर सवाल उठाए।

दिग्विजय की मध्यस्थता से शिक्षकों का अनशन खत्म, मंगलवार तक मांगों के समाधान का भरोसा

दिग्विजय की मध्यस्थता से शिक्षकों का अनशन खत्म, मंगलवार तक मांगों के समाधान का भरोसा

भोपाल में शिक्षक अभ्यर्थियों का आमरण अनशन दिग्विजय सिंह की मध्यस्थता के बाद समाप्त हुआ। उन्होंने शिक्षा मंत्री से बात कर मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया।

मंत्री विजय शाह को लोक भवन से बड़ी राहत की उम्मीद, राज्यपाल के फैसले पर नजर

मंत्री विजय शाह को लोक भवन से बड़ी राहत की उम्मीद, राज्यपाल के फैसले पर नजर

मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की संभावना कम, राज्यपाल के पास फाइल। उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी की थी।

चीनी पर कैलाश विजयवर्गीय बोले, 'मैं तो कहता हूं और महंगी हो जाए'

चीनी पर कैलाश विजयवर्गीय बोले, 'मैं तो कहता हूं और महंगी हो जाए'

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चीनी की बढ़ती कीमतों पर कहा कि उनके अनुसार 90% लोग मीठा नहीं खाते और 40 के ऊपर शक्कर खाना अच्छा नहीं।

विजय शाह पर केस चलाने की मंजूरी पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

विजय शाह पर केस चलाने की मंजूरी पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

मध्य प्रदेश सरकार मंत्री विजय शाह के खिलाफ कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में अभियोजन स्वीकृति देने से इनकार की संभावना है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026