कड़ाके की सर्दी ने मचाई तबाही: यूपी में स्कूल बंद, बिहार में कोहरे से 7 मौतें, र...

india-cold-wave-fog-schools-closed-road-accidents-deaths

कड़ाके की सर्दी ने मचाई तबाही: यूपी में स्कूल बंद, बिहार में कोहरे से 7 मौतें, राजस्थान-MP में पारा 4 डिग्री पर

 कड़ाके की सर्दी ने मचाई तबाही यूपी में स्कूल बंद बिहार में कोहरे से 7 मौतें राजस्थान-mp में पारा 4 डिग्री पर 

india cold wave schools closed : देश के आधे से ज्यादा राज्यों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है  राजस्थान और मध्य प्रदेश के 5 शहरों में तो पारा 4 डिग्री तक लुढ़क गया है.जबकि यूपी और बिहार में कोहरे ने जानलेवा रूप धारण कर लिया है।  स्कूल बंद हैं, सड़क हादसे हो रहे हैं और लोग घरों में दुबके हुए हैं।

MP Weather Toady: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी

india cold wave schools closed : राजस्थान-MP: ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड

गुरुवार-शुक्रवार की रात राजस्थान और मध्य प्रदेश के 5 शहरों में पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया । शिवपुरी (MP) सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया । इंदौर में भी 4.1 डिग्री तापमान रहा. राजस्थान के फतेहपुर और नागौर में भी पारा 4.3 और 4.4 डिग्री के बीच रहा  मौसम विभाग का कहना  है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण अगले कुछ दिनों तक हल्के बादल छाए रह सकते हैं जिससे सर्दी से थोड़ी राहत मिल सकती है ।

यूपी: 8 जिलों में स्कूल बंद, 20 जिलों में कोहरे का कहर

उत्तर प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है बरेली, कानपुर, कासगंज समेत 8 जिलों में 20 दिसंबर तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं. लखनऊ समेत 10 जिलों में स्कूलों की टाइमिंग सुबह 9 बजे से कर दी गई है मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए भयंकर सर्दी और कोहरे का अलर्ट जारी किया है . बुलंदशहर में तो तापमान 7 डिग्री तक गिर गया।

बिहार: कोहरे ने ली 7 जानें, सड़क हादसे बढ़े

बिहार में शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक किसी जिले में सूरज नहीं निकला, घने कोहरे के कारण बीते 24 घंटे में 4 जिलों में 7 लोगों की सड़क हादसों में मौत हो गई, छपरा में कोहरे के कारण एक बस ने 3 गाड़ियों को टक्कर मार दी।  पटना में स्कूलों की टाइमिंग सुबह 9 बजे से कर दी गई है जबकि सारण में क्लास 1 से 10वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं. मौसम विभाग ने 21 दिसंबर से शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-हरियाणा

कोहरे ने उड़ानें रद्द कीं विजिबिलिटी शून्य दिल्ली पंजाब  हरियाणा में घना कोहरा छाया रहा । दिल्ली में कोहरे के कारण 150 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं. अंबाला में विजिबिलिटी इतनी कम थी कि लोग अपने हाथ भी नहीं देख पा रहे थे । उत्तराखंड के चमोली स्थित हेमकुंड साहिब का सरोवर गुरुवार को जम गया।

संबंधित सामग्री

CM डॉ मोहन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रोज झूठ बोलते हैं, देश से मांगें माफी

राज्य

CM डॉ मोहन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रोज झूठ बोलते हैं, देश से मांगें माफी

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के संसदीय आचरण पर सवाल उठाए और उन्हें सुधार की नसीहत दी।

छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त की तैयारियां तेज, CM साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा

राज्य

छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त की तैयारियां तेज, CM साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा

छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां चरम पर हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे।

4 महीने से ऑक्सीजन पर पिता, FIR नहीं हुई तो कंधे पर सिलेंडर लेकर SP ऑफिस पहुंचा बेटा

राज्य

4 महीने से ऑक्सीजन पर पिता, FIR नहीं हुई तो कंधे पर सिलेंडर लेकर SP ऑफिस पहुंचा बेटा

ग्वालियर में हिमांशु शर्मा ने पिता के लिए न्याय मांगते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ SP कार्यालय पहुंचकर विरोध किया।

47 हजार 990 करोड़ से होगा प्रदेश का विकास, जानें सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए निर्णय?

राज्य

47 हजार 990 करोड़ से होगा प्रदेश का विकास, जानें सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए निर्णय?

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने विकास और जन-कल्याण के लिए कई प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिसमें स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विस्तार शामिल हैं।

CM भजनलाल शर्मा बीकानेर में Gen-Z से करेंगे संवाद, बच्चे मुख्यमंत्री से सवाल भी कर पाएंगे

राज्य

CM भजनलाल शर्मा बीकानेर में Gen-Z से करेंगे संवाद, बच्चे मुख्यमंत्री से सवाल भी कर पाएंगे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 15 अगस्त को बीकानेर में युवाओं से संवाद करेंगे, जहाँ वे भविष्य के भारत के विचारों पर चर्चा करेंगे।