IND A vs AUS A 3rd ODI: इंडिया-ए ने ऑस्ट्रेलिया-ए को 2 विकेट से हराया, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा!

india-a-vs-australia-a-series-2025-2-wicket-win

IND A vs AUS A 3rd ODI: इंडिया-ए ने ऑस्ट्रेलिया-ए को 2 विकेट से हराया, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा!

ind a vs aus a 3rd odi इंडिया-ए ने ऑस्ट्रेलिया-ए को 2 विकेट से हराया 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

IND vs PAK Womens WC 2025: भारत की पाकिस्तान पर लगातार 12वीं जीत, जानिए मैच के दौरान क्या रहा खास?

ऑस्ट्रेलिया-ए की खराब शुरुआत...

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया-ए की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 44 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए। मैकेंजी हार्वे 7 रन, जैक फ्रेजर मैगर्क 5, हैरी डिक्सन 1 और लाचलान हर्न 16 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद लाचलान शॉ और कूपर कोनोली ने साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की। शॉ ने 32 और कोनोली ने 64 रन बनाए। 135 रन के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते ऑस्ट्रेलिया-ए ने अपने 6 विकेट गंवा दिए थे।

स्कॉट और एडवर्ड्स की शानदार साझेदारी...

इसके बाद लियम स्कॉट और कप्तान जैक एडवर्ड्स ने बेहतरीन साझेदारी कर टीम को मुश्किल से बाहर निकाला। दोनों ने मिलकर 152 रन की पार्टनरशिप की। स्कॉट ने 73 रन बनाए, जबकि एडवर्ड्स ने 89 रनों की पारी खेली। हालांकि, इनके आउट होते ही टीम का स्कोर ज्यादा आगे नहीं बढ़ सका और ऑस्ट्रेलिया-ए 49.1 ओवर में 316 रन पर ऑलआउट हो गई। इंडिया-ए के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट झटके। आयुष बडोनी को 2 विकेट मिले, जबकि निशांत सिंधु और गुरजपनीत सिंह ने 1-1 विकेट हासिल किया।

प्रभसिमरन का शतक...

317 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंडिया-ए की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए टीम को तेज शुरुआत दी। अभिषेक शर्मा 22 और तिलक वर्मा 3 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, लेकिन प्रभसिमरन ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने 102 रन की शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prolithic (@prolithic_)

श्रेयस और पराग की अर्धशतक साझेदारी...

नंबर चार पर आए कप्तान श्रेयस अय्यर ने रियान पराग के साथ मिलकर अहम शतकीय साझेदारी की। दोनों ने 62-62 रन की पारी खेली और टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया। हालांकि, इनके आउट होने के बाद टीम पर दबाव बढ़ गया। निशांत सिंधु 2 रन, आयुष बडोनी 21 और हर्षित राणा बिना खाता खोले आउट हो गए।

विपराज-अर्शदीप ने दिलाई जीत...

अंतिम ओवरों में मैच बेहद रोमांचक हो गया। टीम को 6 ओवर में 15 रन की दरकार थी और सिर्फ 2 विकेट बचे थे। ऐसे में विपराज निगम ने 24 रनों की जिम्मेदारी भरी पारी खेली। उनके साथ अर्शदीप सिंह टिके रहे। अर्शदीप ने 1 छक्का जड़ते हुए 7 रन बनाए और टीम को 2 विकेट से जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया-ए के लिए टॉड मर्फी और तनवीर संघा ने शानदार गेंदबाजी की और 4-4 विकेट झटके।

सीरीज इंडिया-ए के नाम...

इस जीत के साथ इंडिया-ए ने सीरीज 2-1 से जीत ली। टीम ने पहला वनडे 171 रन से जीता था, जबकि ऑस्ट्रेलिया-ए ने दूसरा वनडे 9 विकेट से अपने नाम किया था। वहीं, दोनों टीमों के बीच खेली गई दो अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज भी इंडिया-ए ने 1-0 से जीती थी। इंडिया-ए की इस जीत में प्रभसिमरन सिंह का शतक और गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन निर्णायक साबित हुआ।

संबंधित सामग्री

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

राज्य

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

मारुति सुजुकी की कार में E20 पेट्रोल डालने के बाद इंजन में खराबी आई, जिस पर कोर्ट ने कंपनी को नई कार देने या पैसा वापस करने का आदेश दिया।

हमीरपुर से गरजे CM सुक्खू, बोले- भाजपा के 28 में से 16 विधायक भी नहीं जीत पाएंगे अगला चुनाव

राज्य

हमीरपुर से गरजे CM सुक्खू, बोले- भाजपा के 28 में से 16 विधायक भी नहीं जीत पाएंगे अगला चुनाव

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर साधा निशाना, अगले चुनाव में भाजपा के 28 में से 16 विधायक नहीं जीतेंगे का दावा।

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़, 1 मृत और 100 से ज्यादा घायल

देश-विदेश

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़, 1 मृत और 100 से ज्यादा घायल

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई, जिससे 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 100 से ज्यादा घायल हो गए।

झारखण्ड CM सोरेन की समीक्षा बैठकों पर सियासी घमासान, बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना; झामुमो ने किया पलटवार

राज्य

झारखण्ड CM सोरेन की समीक्षा बैठकों पर सियासी घमासान, बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना; झामुमो ने किया पलटवार

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की विभागीय समीक्षा बैठकों को लेकर भाजपा और झामुमो के बीच तीखी नोकझोंक जारी है।