IND vs PAK Womens WC 2025: भारत की पाकिस्तान पर लगातार 12वीं जीत, जानिए मैच के दौरान क्या रहा खास?

ind-vs-pak-womens-wc-2025-12th-win-match-highlights

IND vs PAK Womens WC 2025: भारत की पाकिस्तान पर लगातार 12वीं जीत, जानिए मैच के दौरान क्या रहा खास?

ind vs pak womens wc 2025 भारत की पाकिस्तान पर लगातार 12वीं जीत जानिए मैच के दौरान क्या रहा खास

Rohit ODI Captaincy 2025: रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को मिली वनडे टीम की कमान, जानिए वजह… बता दें यह लगातार चौथा रविवार है, जब भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया है, इससे पहले मेल एशिया कप मैच में इंडिया ने 14 सितंबर, 21 सितंबर, 28 सिंतबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार जीत दर्ज की थी।

भारतीय टीम की बल्लेबाजी...

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 247 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम से प्रतिका और स्मृति बल्लेबाजी करने उतरी, जिसमें से स्मृति मंधाना 23 रन, प्रतिका ने 31 रन, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19 रन, जेमिमा ने 32 रन, दीप्ति शर्मा ने 25 रन, स्नेह राणा ने 20 रन, ऋचा घोस 35 रन और सबसे ज्यादा रन हरलीन देओल ने 46 रन बनाए। वहीं टीम से क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट झटके, जबकि स्नेह राणा को 2 सफलता मिली। टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

'प्लेयर ऑफ द मैच' रहीं क्रांति गौड़...

क्रांति गौड़ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 20 रन देकर 3 विकेट झटके। क्रांति ने सदफ शमास, आलिया रियाज और नतालिया परवेज को आउट किया।  

मुनीबा अली का विवादित रन आउट...

चौथे ओवर में मुनीबा अली रन आउट हुईं। शुरुआत में उन्हें नॉटआउट दिया गया, लेकिन रिप्ले में देखा गया कि गेंद स्टंप्स से लगने के समय उनका बैट क्रीज से बाहर था। नियम के तहत उन्हें आउट करार दिया गया।

टॉस में रेफरी ने की गलती...

टॉस के दौरान अजीब वाकया हुआ। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सिक्का उछाला और हेड्स आया, लेकिन रेफरी शांद्रे फ्रिट्ज ने गलती से पाकिस्तानी कप्तान की कॉल को सही मानकर पाकिस्तान को टॉस विजेता घोषित कर दिया।

कप्तानों का हाथ न मिलाना बना चर्चा का विषय...

टॉस के बाद हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। इससे पहले एशिया कप में भी ऐसा ही वाकया हुआ था जब सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया था।

वनडे में पाकिस्तान पर लगातार 12वीं जीत...

भारत ने विमेंस वनडे में पाकिस्तान पर लगातार 12वीं जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए सभी 12 वनडे भारत ने जीते हैं। वहीं, वर्ल्ड कप में यह 5वीं भिड़ंत थी और हर बार भारत ही विजेता रहा है।

मैदान में कीड़ों की वजह से रोकना पड़ा था मैच...

मैच के दौरान कीड़ों की वजह से खेल दो बार रोका गया। पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने स्प्रे का इस्तेमाल किया। हरलीन देओल बल्लेबाजी करते समय भी परेशान हुईं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़ और श्री चरणी।

पाकिस्तान

फातिम सना (कप्तान), मुनीबा अली, सिद्रा अमीन, आलिया रियाज, सिद्रा नवाज (विकेटकीपर), नतालिया परवेज, रमीन शमीम, नाशरा संधू, डायना बेग और सादिया इकबाल, सदफ शमास।

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।