Rohit ODI Captaincy 2025: रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को मिली वनडे टीम की कमान, जानिए वजह...

ohit-sharma-odi-captaincy-removed-reason-2025

Rohit ODI Captaincy 2025: रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को मिली वनडे टीम की कमान, जानिए वजह...

rohit odi captaincy 2025 रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को मिली वनडे टीम की कमान जानिए वजह

Rohit ODI Captaincy 2025: रोहित शर्मा को BCCI ने वनडे कप्तानी से हटा दिया। रोहित शर्मा की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने 11 साल बाद ICC ट्रॉफी अपने नाम की थी, जब ऑस्ट्रेलिया दौरे की टीम अनाउंसमेंट की गई सभी हैरान रह गए, क्योकि रोहित की जगह शुभमन गिल को वनडे टीम की कमान सौंपी दी गई। Read More: IND A vs AUS A Unofficial ODI: ऑस्ट्रेलिया-ए ने इंडिया-ए को 9 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर…

2024 में रोहित शर्मा की कप्तीन में जीते T-20 वर्ल्डकप...

2022 में तीनों फॉर्मेट की फुल टाइम कप्तानी मिलने के बाद रोहित ने 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम को फाइनल तक पहुंचाया। टीम खिताब नहीं जीत पाई, लेकिन रोहित ने भारत को 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जिताई। इसके बावजूद उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक कप्तानी जारी रखने का मौका नहीं दिया गया।

वनडे कप्तानी से हटाने के पीछे 5 बड़े कारण...

वनडे वर्ल्ड कप अभी 2 साल दूर...

2027 का वनडे वर्ल्ड कप अफ्रीका में खेला जाएगा। चयनकर्ताओं का मानना है कि नए कप्तान को अभी से मौका देना जरूरी है, ताकि टीम उनके नेतृत्व में मजबूत हो सके। शुभमन गिल को टेस्ट टीम की तरह वनडे टीम भी सौंपी गई है।

घरेलू क्रिकेट से दूरी...

रोहित शर्मा ने 2018 के बाद से घरेलू क्रिकेट नहीं खेला है। चयन समिति ने कई बार कहा है कि टीम इंडिया में बने रहने के लिए खिलाड़ियों का घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी है। इस वजह से रोहित की कप्तानी पर असर पड़ा।

उम्र और फिटनेस का सवाल...

रोहित इस समय 38 साल के हैं। अगर वे 2027 वर्ल्ड कप तक खेलते हैं तो उनकी उम्र 40 साल होगी। भारत में शायद ही कोई खिलाड़ी इतनी उम्र में वनडे खेल पाया है। ऐसे में उनकी फिटनेस पर सवाल उठे।

3 कप्तान नहीं चाहता BCCI...

अलग-अलग फॉर्मेट में तीन कप्तान रखना मैनेजमेंट को मुश्किल लगा। गिल पहले से टेस्ट टीम के कप्तान हैं और सूर्यकुमार यादव टी-20 टीम की कमान संभाल रहे हैं। इसलिए गिल को वनडे भी सौंप दिया गया।

युवा खिलाड़ियों की तैयारी...

रोहित पिछले दो साल से पावर हिटिंग ओपनर की भूमिका निभा रहे थे। उनके इस रोल के लिए अब टीम के पास यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ी तैयार हैं। चयनकर्ताओं का मानना है कि यही सही समय है युवाओं को आगे लाने का।

हिटमैन की कप्तानी रिकॉर्ड...

रोहित ने कप्तान के रूप में 56 वनडे खेले, जिनमें भारत ने 42 मैचों में जीत मिली और सिर्फ 12 मैच ही हारे। उनका जीत प्रतिशत (75%) भारत के किसी भी कप्तान से सर्वश्रेष्ठ है।

विराट कोहली पर भरोसा बरकरार...

रोहित के हटाए जाने के बाद सवाल उठे कि क्या विराट कोहली भी 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे? लेकिन चयनकर्ताओं ने साफ किया कि विराट अब भी नंबर-3 पर दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं और फिलहाल उन्हें टीम से हटाने का कोई विचार नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की वनडे टीम...

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।  

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया, जिससे महिलाएं घर पर चरखा चलाकर आत्मनिर्भर बनेगी।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

राज्य

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

उज्जैन में नींव रखी गई नए न्यायाधीश अतिथि गृह की, जिसे 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।