IND A vs AUS A Unofficial ODI: ऑस्ट्रेलिया-ए ने इंडिया-ए को 9 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर...

ind-a-vs-aus-a-unofficial-odi-2025-series-result

IND A vs AUS A Unofficial ODI: ऑस्ट्रेलिया-ए ने इंडिया-ए को 9 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर...

ind a vs aus a unofficial odi ऑस्ट्रेलिया-ए ने इंडिया-ए को 9 विकेट से हराया सीरीज 1-1 से बराबर

IND A vs AUS A Unofficial ODI: कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए दूसरे अनऑफिशियल वनडे में ऑस्ट्रेलिया- ए ने इंडिया- ए को 9 विकेट से हरा दिया। बारिश के कारण मैच DLS मेथड से प्रभावित हुआ और ऑस्ट्रेलिया-ए को 25 ओवर में 160 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने 16.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई। Read More: AUS vs SL Women’s WC: कोलंबो में आज होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, बारिश डाल सकती है खलल!

भारत का प्रदर्शन..

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया-ए की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 17 रन पर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए। ओपनर अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। प्रभसिमरन सिंह (1) और कप्तान श्रेयस अय्यर (8) भी जल्दी पवेलियन लौट गए।

तिलक और पराग ने संभाली पारी...

टॉप ऑर्डर के जल्दी आउट होने के बाद तिलक वर्मा और रियान परान ने भारतीय पारी को संभाला दोनों ने चौथे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी की। रियान पराग ने शानदार 58 रन बनाए, जबकि तिलक ने धैर्यपूर्ण पारी खेलते हुए टीम को संकट से निकाला।

तिलक वर्मा की शानदार बल्लेबाजी...

तिलक वर्मा ने 122 गेंदों पर 4 छक्के और 5 चौकों की मदद से 94 रन बनाए और मात्र 6 रन से शतक से चूक गए। उनके अलावा रवि बिश्नोई (26) और हर्षित राणा (21) ने उपयोगी रन जोड़े। पूरी टीम 45.5 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया-ए की ओर से कप्तान जैक एडवर्ड्स ने 4 विकेट चटकाए, जबकि विल सदरलैंड और तनवीर संघा को 2-2 विकेट मिले।

ऑस्ट्रेलिया-ए की आक्रामक बल्लेबाजी...

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया-ए ने तेज शुरुआत की। ओपनर जैक फ्रेजर मैगर्क ने मैकेंजी हार्वे के साथ 57 रन जोड़े। मैगर्क 36 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद मैकेंजी हार्वे 70 रन और कूपर कोनोली ने अर्धशतक बनाकर बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को आसान जीत दिला दी।  

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया, जिससे महिलाएं घर पर चरखा चलाकर आत्मनिर्भर बनेगी।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

राज्य

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

उज्जैन में नींव रखी गई नए न्यायाधीश अतिथि गृह की, जिसे 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।