AUS vs SL Women's WC: कोलंबो में आज होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, बारिश डाल सकती है खलल!

aus-vs-sl-womens-wc-2025-colombo-rain-match-update

AUS vs SL Women's WC: कोलंबो में आज होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, बारिश डाल सकती है खलल!

aus vs sl womens wc कोलंबो में आज होगा हाईवोल्टेज मुकाबला बारिश डाल सकती है खलल

Abhishek Sharma Sister Wedding: स्टार क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन की शादी आज, जानिए कौन है दुल्हा? बता दें कि, आज के मैच में बारिश खलल डाल सकती है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड...

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों ने अब तक विमेंस वनडे मैच में 11 मुकाबले खेले है, जिसमें से किसी भी मैच में श्रीलंका को जीत नहीं मिली। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 11 मैचों में अपना कब्जा जमाया। वहीं, वर्ल्ड कप इतिहास में भी दोनों का आमना-सामना 4 बार हुआ औऱ हर बार ऑस्ट्रेलिया ने ही बाजी मारी। श्रीलंका को हर एक मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली।

टूर्नामेंट में अब तक का प्रदर्शन...

इस टूर्नामेंट की बात करें तो श्रीलंका का पहले मैच में भारत से सामना हुआ, जिसमें उसे 59 रन से करारी हार झेलनी पड़ी। इस मैच में चमारी अटापट्टू और नलाक्षी डी सिल्वा ने रन बनाए, जबकि इनोका राणावीरा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया का पहले मैच न्यूजीलैंड से भिड़ंत हुई, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 89 रन से हरा दिया।

गार्डनर का शानदार फॉर्म..

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज एश्ले गार्डनर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ा था। वहीं, सोफी मोलीन्युक्स ने गेंदबाजी में तीन विकेट हासिल किए। शुरुआती झटकों के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कमबैक करते हुए 300 से ज्यादा रन बनाए थे। यह टीम की मजबूत बल्लेबाजी और गहराई को दर्शाता है।

श्रीलंका को ऑलराउंड परफॉर्मेंस की जरूरत...

भारत के खिलाफ पिछले मैच में श्रीलंका के बल्लेबाज बड़ी पारियां नहीं खेल पाए थे। हालांकि, राणावीरा की गेंदबाजी ने टीम को मजबूती दी। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को चुनौती देने के लिए श्रीलंका को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया

एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फीब लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलीन्युक्स, अलाना किंग, किम गर्थ, डार्सी ब्राउन।

श्रीलंका

चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विश्मी गुणारत्ने, कविशा दिलहारी, निलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), अचिनी कुलासुरिया, सुगंधिका कुमारी, उद्देशिका प्रबोधनी और इनोका राणावीरा।        

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया, जिससे महिलाएं घर पर चरखा चलाकर आत्मनिर्भर बनेगी।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

राज्य

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

उज्जैन में नींव रखी गई नए न्यायाधीश अतिथि गृह की, जिसे 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।