Sonu Nigam Health Update: सोनू निगम की हेल्थ हुई खराब, इंस्टाग्राम पर दिया अपडेट!

सोनू निगम की स्वास्थ्य अपडेट

Sonu Nigam Health Update: सोनू निगम की हेल्थ हुई खराब, इंस्टाग्राम पर दिया अपडेट!

प्रसिद्ध भारतीय गायक सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर अपडेट देते हुए बताया कि उनकी गर्दन की नस दब गई है और वह इलाज प्राप्त कर रहे हैं।

sonu nigam health update सोनू निगम की हेल्थ हुई खराब इंस्टाग्राम पर दिया अपडेट

Sonu Nigam Health Update: सोनू निगम की हेल्थ हुई खराब, इंस्टाग्राम पर दिया अपडेट! |

Sonu Nigam Health Update: फेमस सिंगर सोनू इन दिनों बीमार चल रहें हैं। दरअसल उनके गर्दन की नस दब गई है। इस बात की जानकारी सोनू निगम ने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए दी। उन्होंने वीडियो में कहा कि - 'एक हफ्ते से भुगत रहा हूं'। 

बता दे कि, सोनू निगम का इलाज जारी है। 

सोनू निगम ने खुद दी जानकारी

सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर 13 जून को एक वीडियो पोस्ट की उस वीडियो में उन्होंने अपने हेल्थ के बारे में बात करते हुए कहा कि-  'देखिए मेरी नसें दब गई हैं। मैं तो एक हफ्ते से भुगत रहा हूं। MRI, सिटी स्कैन सब हुआ। दवाइयां, फिजियोथैरेपी बहुत थकान का काम है। फिलहाल पेनकिलर्स ले रहा हूं, जिससे गला भी थोड़ा भारी हो गया है।'

सिंगर ने आगे कहा था कि- 

'आज में एक महीने 10-12 दिन बाद परफॉर्म कर रहा हूं। मेरा कॉन्फिडेंस वैसे भी थोड़ा कम है। नसों को आराम देने के लिए जो दवा ले रहा हूं, उनसे मेरे गले पर असर पड़ा। कोई बात नहीं, भगवान स्टेज पर मुझे शक्ति दे।'

फैंस ने दी ठीक होने की विशेज

4 साल की उम्र में किया था डेब्यू

सोनू निगम ने 4 साल की उम्र में गाना गाना शुरु कर दिया था, वो अपने पिता अगम कुमार निगम के साथ मंच पर मोहम्मद रफी का गाना ' क्या हुआ तेरा वादा" गया। निगम ने शादियों और पार्टियों में अपने पिता के गायन में उनका साथ देना शुरु किया। निगम ने 19 साल की उम्र में बॉलीवुड में सिंगिग में करियर बनाने के लिए वो अपने पिता के साथ मुंबई आ गए।

लंबे स्ट्रगल और रिजेक्शन के बाद 1992 में सोनू के गाने टी- सीरीज के मालिक गुलशन कुमार को काफी पसंद आए। इसके बाद उनकी किसमत चमक गई। उन्होंने टी - सीरीज के रफी की यादें एल्बम लॉन्च किया और इसे सारे गाने सोनू निगम ने गाएं।

1995 में मिली पहचान 

सोनू निगम को गुलशन कुमार ने फिल्म 'बेवफा सनम' में गाने का मौका दिया। इस फिल्म में उन्होंने 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' गाना गया, जो उस समय के हिट गानों में से एक था, इस गाने के बाद ही सोनू निगम को पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद उन्होंने टीवी के म्यूजिकल रियलिटी शो 'सा रे गा मा' बतौर होस्ट काम किया। इसके बाद सिंगर को हर कोई पहचानने लगा।

सिंगर सोनू निगम के हिट गाने  

सोनू ने साल 1997 में बॉर्डर फिल्म का 'संदेशे आते हैं' गाने को कुमार राठौड़ के साथ गया, जो काफी हिट हुआ, ऐसे कई हिट गाने दिए जैसे 'यह दिल दिवाना', 'अभी मुझ में कहीं' , 'पापा मेरी जान', 'कल हो ना हो', 'ये दिल दीवानाा' , 'दिल डूबा', 'तुमसे मिलके दिल का है जो हाल' ऐसे कई फेमस गाने निगम ने गाएं और लोगों के दिलों को जीता।

संबंधित सामग्री

सोनम वांगचुक के अनशन पर हाईकोर्ट में सुनवाई, केंद्र-दिल्ली सरकार से जवाब मांगा

देश-विदेश

सोनम वांगचुक के अनशन पर हाईकोर्ट में सुनवाई, केंद्र-दिल्ली सरकार से जवाब मांगा

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को गंभीरता से लेते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार से तत्काल जवाब मांगा।

यूपी के 12 लाख शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: ₹1 करोड़ तक दुर्घटना बीमा, ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज

राज्य

यूपी के 12 लाख शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: ₹1 करोड़ तक दुर्घटना बीमा, ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज

उत्तर प्रदेश सरकार ने 12 लाख शिक्षकों के लिए ₹1 करोड़ तक का दुर्घटना बीमा और ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज शुरू किया।

कुछ मिनट के लक्षण भी हो सकते हैं बड़े स्ट्रोक की चेतावनी, मिनी स्ट्रोक को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

लाइफ स्टाइल

कुछ मिनट के लक्षण भी हो सकते हैं बड़े स्ट्रोक की चेतावनी, मिनी स्ट्रोक को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

ट्रांसिएंट इस्केमिक अटैक (TIA) या मिनी स्ट्रोक के लक्षण जैसे चेहरे का टेढ़ा होना, दृष्टि में धुंधलापन, और अचानक कमजोरी, गंभीर स्ट्रोक के लिए प्रारंभिक चेतावनी हो सकते हैं।

उज्जैन में विवाहिता को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, बाल काटे और जूते-चप्पलों की माला पहनाई; 11 पर केस, 3 गिरफ्तार

राज्य

उज्जैन में विवाहिता को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, बाल काटे और जूते-चप्पलों की माला पहनाई; 11 पर केस, 3 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक विवाहिता के साथ उसके ससुरालवालों ने अमानवीय व्यवहार किया, जिसमें उसके बाल काटे गए, कपड़े फाड़े गए और गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई।

आगरा में जूता कारोबारी ने की आत्महत्या, पत्नी पर लगाए आरोप

राज्य

आगरा में जूता कारोबारी ने की आत्महत्या, पत्नी पर लगाए आरोप

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में एक जूता कारोबारी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली, सोशल मीडिया पर पत्नी और उसके परिवार पर आरोप लगाया।