वरुण धवन का खेती में नया कदम

वरुण धवन: रोपाई और गुड़ाई, अपने खेत में काम करते दिखे अभिनेता; तस्वीरें देख फैंस ने किए ऐसे कमेंट

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने खेती के क्षेत्र में कदम रखा है। उन्होंने अपने खेत में काम करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

By : सोनिया रायकवार
वरुण धवन: रोपाई और गुड़ाई, अपने खेत में काम करते दिखे अभिनेता; तस्वीरें देख फैंस ने किए ऐसे कमेंट

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों फिल्मों से इतर खेती को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपना एक खेत खरीदा है। अब अभिनेता ने सोशल मीडिया पर खेत में काम करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह मिट्टी की खुदाई करने से लेकर धान के खेत में पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस उनकी सादगी और इस नए अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

खेत में काम करते दिखे वरुण

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में वह हाथ में फावड़ा लेकर खेत की खुदाई करते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह फावड़े के साथ पोज देते दिखाई दिए। कुछ तस्वीरों में अभिनेता धान के खेत के बीच खड़े होकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा, “खेती शुरू”।

फैंस ने किए मजेदार कमेंट

वरुण की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जिस काम को दिल से करने में खुशी मिलती है, उसे करने पर चेहरे पर ऐसी ही मुस्कान नजर आती है। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा कि इतने दिनों तक लोगों को एंटरटेन करने के बाद अब वरुण अपनी जिंदगी जी रहे हैं। एक और यूजर ने कहा कि उन्हें वरुण को इस तरह काम करते देखकर सुकून मिल रहा है।

19 अगस्त को दी थी खेत खरीदने की जानकारी

बता दें कि वरुण धवन ने 19 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर खेत खरीदने की जानकारी दी थी। वीडियो में उन्होंने इसे अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया था। अभिनेता ने कहा था कि उन्होंने खेत खरीदा है और इस मौसम में यहां खड़े होकर चाय-बिस्किट खाना उन्हें बेहद शानदार लग रहा है। अब खेत में काम करते हुए उनकी नई तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है कि वरुण खेती को सिर्फ देखने तक सीमित नहीं रखना चाहते, बल्कि खुद भी इसमें हाथ आजमा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

अमिताभ बच्चन को करियर की शुरुआत में मिलता था रिजेक्शन, बोले- ‘कोई हीरोइन मेरे साथ काम नहीं करेगी’

अमिताभ बच्चन को करियर की शुरुआत में मिलता था रिजेक्शन, बोले- ‘कोई हीरोइन मेरे साथ काम नहीं करेगी’

अमिताभ बच्चन ने साझा किया कि कैसे उन्होंने शुरुआत में बार-बार रिजेक्शन का सामना किया और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।

जया बच्चन पर कंगना रनोट का तंज, बोलीं- जब बात रखने बैठती हैं तो पूछने पर कहती हैं ‘नहीं बताऊंगी’

जया बच्चन पर कंगना रनोट का तंज, बोलीं- जब बात रखने बैठती हैं तो पूछने पर कहती हैं ‘नहीं बताऊंगी’

जया बच्चन का एक वीडियो जिसमें वह न्यूज चैनल के माइक को पीछे धकेलती हैं, वह वायरल हो गया है। कंगना रनोट ने इस पर तंज कसा है।

कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं पैरेंट्स, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं पैरेंट्स, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

बॉलीवुड कपल कियारा और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की। दोनों जुलाई 2025 में पहले भी माता-पिता बन चुके हैं।

मीका सिंह ने पाकिस्तान को लेकर कही बात, बोले- ‘दुबई के मुसलमान अच्छे, पाकिस्तान के क्यों नहीं?’

मीका सिंह ने पाकिस्तान को लेकर कही बात, बोले- ‘दुबई के मुसलमान अच्छे, पाकिस्तान के क्यों नहीं?’

सिंगर मीका सिंह ने पाकिस्तान के प्रति अपने भावनात्मक लगाव और भारत-पाकिस्तान के बीच कलाकारों की आवाजाही के मुद्दे पर अपनी राय साझा की।

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों को संबोधित किया, नवाचार और आधुनिक खेती पर जोर दिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर