बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच शनिवार रात मुंबई में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को एक साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी के साथ रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पैपराजी की बात पर रणबीर ने दिया जवाब
दरअसल, चारों सितारे एक रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी के लिए पोज दे रहे थे। फोटो सेशन के दौरान संजय लीला भंसाली कुछ देर के लिए फ्रेम से हट गए, ताकि रणबीर, आलिया और विक्की साथ में तस्वीर दे सकें। हालांकि रणबीर ने भंसाली को वापस बुलाया और इसके बाद चारों ने साथ में पोज दिए। फोटो सेशन खत्म होने के बाद जब सभी वहां से जाने लगे, तभी एक फोटोग्राफर रणबीर को बार-बार आवाज लगाकर आलिया और विक्की के साथ पोज देने के लिए कहता सुनाई दिया। इस पर रणबीर पीछे मुड़े और बोले, ‘बहुत बोल रहा है तू, है ना?’
आलिया को भीड़ से बचाते दिखे रणबीर
इस दौरान रणबीर आलिया भट्ट को वहां मौजूद लोगों और पैपराजी की भीड़ से बचाते हुए भी नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर रणबीर का यह अंदाज चर्चा में आ गया है। इस आउटिंग में रणबीर ने ब्लैक जींस के साथ ऑलिव ग्रीन शॉर्ट कुर्ता पहना था। वहीं आलिया येलो आउटफिट में नजर आईं, जबकि विक्की कौशल व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में दिखे।
‘लव एंड वॉर’ को लेकर बढ़ी चर्चा
रणबीर, आलिया और विक्की जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म को लेकर मेकर्स ने हाल ही में तीन फर्स्ट-लुक पोस्टर भी जारी किए हैं। शनिवार को आलिया और विक्की ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक भी किया था। फिल्म में सुप्रिया पाठक भी अहम भूमिका में हैं। कहानी भंसाली और इला बेदी दत्ता ने लिखी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी दो आर्मी ऑफिसर्स और एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके चलते लव ट्राएंगल की कहानी सामने आती है।
सलमान भी पैपराजी के रवैये पर जता चुके हैं नाराजगी
रणबीर का यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब सलमान खान ने भी ‘बिग बॉस’ के ‘वीकेंड का वार’ में पैपराजी के काम करने के तरीके पर नाराजगी जताई थी। सलमान ने कहा था कि गाड़ियों से उतरते या बैठते समय एक्ट्रेसेस की गलत एंगल से तस्वीरें और वीडियो लेना उन्हें पसंद नहीं है। ‘लव एंड वॉर’ के 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की बात कही गई है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।