आलिया भट्ट का नया लुक

‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक रिलीज, रेट्रो अवतार में दिखीं एक्ट्रेस; रणबीर का इंटेंस लुक भी सामने

संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रेट्रो लुक में नजर आएंगे। फिल्म 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी।

By : सोनिया रायकवार
‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक रिलीज, रेट्रो अवतार में दिखीं एक्ट्रेस; रणबीर का इंटेंस लुक भी सामने

संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट का पहला लुक सामने आ गया है। फिल्म से सामने आई तस्वीर में आलिया 60 और 70 के दशक के रेट्रो और विंटेज अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके लुक में ओल्ड-स्कूल फैशन, ब्लिंग और क्लासिक स्टाइलिंग की झलक दिखाई दे रही है।

रणबीर कपूर का इंटेंस लुक

फिल्म से रणबीर कपूर का लुक भी सामने आ चुका है। पोस्टर में रणबीर मोटी मूंछों, गॉगल्स और खून के दाग वाली शर्ट में नजर आ रहे हैं। उनका लुक फिल्म की कहानी के डार्क और एक्शन से भरपूर होने की ओर इशारा करता है।

तीनों पहली बार साथ नजर आएंगे

‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। रणबीर इससे पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं, जबकि आलिया ने भंसाली के साथ ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में काम किया था। विक्की कौशल की भंसाली के साथ यह पहली फिल्म है।

21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्म

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही ‘लव एंड वॉर’ दुनियाभर में 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी। बड़े बजट की इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा है।

कई बार बदली रिलीज डेट

फिल्म की रिलीज डेट पहले क्रिसमस 2025 के लिए तय की गई थी। इसके बाद प्रोडक्शन और शूटिंग में समय लगने के कारण रिलीज डेट में बदलाव किए गए। मार्च 2026 और 14 अगस्त 2026 की रिलीज को लेकर भी चर्चा हुई थी। बड़े वीएफएक्स और हवाई एक्शन सीन्स के चलते फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाया गया।

जून में सेट पर हुआ था हादसा

जून 2026 में फिल्म के सेट पर एक हादसा भी हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के फिल्मसिटी के पास रॉयल पंप स्टूडियो में 42 वर्षीय कारपेंटर चंद्रधारी सिंह यादव की करंट लगने से मौत हो गई थी। शुरुआती रिपोर्टों में हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई थी।

हादसे के बाद भंसाली प्रोडक्शंस ने मृतक के परिवार को 40 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। वहीं FWICE ने मुआवजा बढ़ाने के साथ परिवार के बच्चों की पढ़ाई और मृतक की पत्नी को रोजगार देने की मांग की थी। AICWA ने भी मामले की जांच और FIR की मांग को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।

संबंधित सामग्री

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की आयु में निधन

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की आयु में निधन

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां और प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। परिवार ने प्राइवेसी की अपील की।

‘दृश्यम 3’ से शूटिंग से 7 दिन पहले अक्षय खन्ना हुए बाहर, 3 दिन में री-राइट हुआ किरदार

‘दृश्यम 3’ से शूटिंग से 7 दिन पहले अक्षय खन्ना हुए बाहर, 3 दिन में री-राइट हुआ किरदार

अक्षय खन्ना ने 'दृश्यम 3' छोड़ दी है, जिसके बाद मेकर्स ने जयदीप अहलावत को नए किरदार के लिए चुना। निर्देशक अभिषेक पाठक ने शूटिंग न रोकने का फैसला लिया।

करीना कपूर @46: ‘पू’ से DCP अजूनी कोहली तक, 26 साल में बदली स्क्रीन इमेज

करीना कपूर @46: ‘पू’ से DCP अजूनी कोहली तक, 26 साल में बदली स्क्रीन इमेज

करीना कपूर ने अपने 26 साल के फिल्मी करियर में विविध भूमिकाएँ निभाईं, ग्लैमरस से लेकर गंभीर किरदारों तक का सफर तय किया।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, बेटी ने लिया जन्म

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, बेटी ने लिया जन्म

बॉलीवुड स्टार्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर नवजात बेटी के फुटप्रिंट की तस्वीर शेयर की।

रणवीर सिंह ने लिया 1000 बेटियों की पढ़ाई का संकल्प, बोले- उम्मीद है बप्पा प्रसन्न होंगे

रणवीर सिंह ने लिया 1000 बेटियों की पढ़ाई का संकल्प, बोले- उम्मीद है बप्पा प्रसन्न होंगे

रणवीर सिंह मुंबई के लालबागचा राजा में पूजा के लिए पहुंचे और 1000 लड़कियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लिया। उन्होंने बप्पा से अपने और परिवार के लिए आशीर्वाद मांगा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर