Preet Singh Assaulted in Club: स्प्लिट्सविला की कंटेस्टेंट प्रीत सिंह के साथ हुई मारपीट!

Preet Singh Assaulted in Club

Preet Singh Assaulted in Club: स्प्लिट्सविला की कंटेस्टेंट प्रीत सिंह के साथ हुई मारपीट!

Preet Singh, a contestant from the reality show Splitsvilla, was assaulted in a Mumbai club. She shared a video on Instagram detailing the incident.

preet singh assaulted in club स्प्लिट्सविला की कंटेस्टेंट प्रीत सिंह के साथ हुई मारपीट

Preet Sing Assaulted Video: स्प्लिट्सविला की कंटेस्टेंट प्रीत सिंह के साथ हुई मारपीट! |

Preet Singh Assaulted in Club: टीवी का रियलिटी शो स्प्लिट्सविला की कंटेस्टेंट प्रीत सिंह के साथ क्लब में मारपीट हुई। प्रीत ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बताया कि- मुंबई के एक क्लब में वो अपनी दोस्त के साथ गई थी, तभी कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट क, जिससे उनका दांत टूट गया। उनकी आंखे सूज गई। उन्होंने वीडियो में अपने आंखों की बुरी हालत भी दिखाई, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

प्रीत के साथ हुई मारपीट

प्रीत ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा कि- 'मैंने हमेशा सुना था कि मुंबई लड़कियों के लिए सबसे सुरक्षित शहरों में से एक है, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा स्वागत इस तरह होगा। अभी भी मैं कांप रही हूं, मेरी आंखें सूजी हुई हैं, चेहरा घायल है और मैं अब भी समझने की कोशिश कर रही हूं कि क्या हुआ।'

आगे लिखा कि- 

'मैं अपने दोस्त के साथ एक क्लब में बैठी थी। तभी एक लड़की अचानक चिल्लाने लगी और पूछने लगी कि हमें अंदर आने की इजाजत कैसे मिली। बात पहले बहस तक थी, लेकिन फिर उसके एक पुरुष दोस्त ने बीच में आकर हमारे साथ मारपीट की।'

उन्होंने दावा किया कि- 'उन्हें इतनी जोर से मारा गया कि उनका दांत टूट गया और चेहरा सूज गया। लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। बाद में उन्हें पता चला कि वह लड़की खुद को इन्फ्लुएंसर बताती है। हालांकि, प्रीत ने अपनी पोस्ट में उस इन्फ्लुएंसर का नाम नहीं बताया।'

वीडियो पर यूजर्स ने किया रिएक्ट 

प्रीत के वीडियो शेयर करने के बाद स्प्लिट्सविला के को-कंटेस्टेंट्स ने वीडियो पर रिएक्ट किया। रुरु ठाकुर ने लिखा कि-  ‘यह बहुत गलत है। उम्मीद है तुम ठीक हो। अपना ध्यान रखो। तुम बहुत मजबूत हो।’, जालक गोहिल ने रिएक्ट करते हुए लिखा कि- 'वह रात हमारे लिए किसी डरावने सपने जैसी थी। मैं जानती हूं प्रीत ने क्या झेला। इस बारे में बोलने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए।' , हिमांशु अरोड़ा ने लिखा कि, प्रीत, अपना ध्यान रखो। अगर किसी चीज की जरूरत हो तो मुझे कॉल करना।'

आखिर कौन है प्रीत?

सनी लियोनी और करण कुंद्रा होस्ट के शो स्प्लिट्सविला सीजन 16 में  प्रीत सिंह  'पैसा विला' की 1 कंटेस्टेंट के रुप में नजर आईं थी। कुछ शो पहले ही वो शो से बाहर हो गई थी। विशाल बाजाज के साथ ओरैकल जाने के बाद उन्हें आइडियल मैच घोषित नहीं किया गया था, जिसके बाद उनका एलिमिनेशन हो गया।

 

संबंधित सामग्री

बिग बॉस 20 की हुई अनाउंसमेंट, सलमान खान करेंगे होस्ट, जल्द शुरू होगा शो

मनोरंजन

बिग बॉस 20 की हुई अनाउंसमेंट, सलमान खान करेंगे होस्ट, जल्द शुरू होगा शो

बिग बॉस 20 की घोषणा हो गई है, जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे। इसकी शुरुआत सितंबर 2026 में होगी, और यह विभिन्न भाषाओं में प्रसारित होगा।

52 की उम्र में ऐश्वर्या राय का ऑल ब्लैक लुक वायरल, एयरपोर्ट पर दिखा स्टाइलिश और स्लिम अवतार!

मनोरंजन

52 की उम्र में ऐश्वर्या राय का ऑल ब्लैक लुक वायरल, एयरपोर्ट पर दिखा स्टाइलिश और स्लिम अवतार!

ऐश्वर्या राय बच्चन ने मुंबई एयरपोर्ट पर अपने ऑल ब्लैक लुक से सबको चौंकाया। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर फैशन लवर्स के बीच वायरल हो रहा है।

सोहागपुर में शराब सिंडिकेट का आतंक! 4 बोतल शराब खरीदने पर युवक को बनाया बंधक, 5 आरोपी हिरासत में

राज्य

सोहागपुर में शराब सिंडिकेट का आतंक! 4 बोतल शराब खरीदने पर युवक को बनाया बंधक, 5 आरोपी हिरासत में

नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र से शराब सिंडिकेट की दबंगई का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

आखिर क्यों Salman Khan ने आधी रात किया पोस्ट, फैंस से पूछा- आपकी तबीयत कैसी है? 

मनोरंजन

आखिर क्यों Salman Khan ने आधी रात किया पोस्ट, फैंस से पूछा- आपकी तबीयत कैसी है? 

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर देर रात एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फैंस से उनकी तबीयत पूछी। यह पोस्ट वायरल हो गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक की सर्विस डाउन,हजारों यूजर्स परेशान 

देश-विदेश

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक की सर्विस डाउन,हजारों यूजर्स परेशान 

इंस्टाग्राम और फेसबुक की सेवाएं विश्वव्यापी रूप से डाउन होने से हजारों यूजर्स प्रभावित हुए, वेबसाइट Downdetector के अनुसार बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज की गईं।