Guru Randhawa Song Controversy: गुरु रंधावा के नए गाने को लेकर मचा बवाल, समराला अदालत ने भेजा समन!

guru-randhawa-song-controversy-sirra-court-summons

Guru Randhawa Song Controversy: गुरु रंधावा के नए गाने को लेकर मचा बवाल, समराला अदालत ने भेजा समन!

guru randhawa song controversy गुरु रंधावा के नए गाने को लेकर मचा बवाल समराला अदालत ने भेजा समन

Anita Padda Shocking Revelation: अनीता का चौकाने वाला खुलासा, कहा- फिल्म ‘सैयारा’ निजी जिंदगी से है जुड़ी!

आपत्तिजनक शब्द पर दर्ज हुई शिकायत...

गुरु रंधावा के गाने ‘सिरा’ की एक पंक्ति “जम्यां नु गुढ़ती च मलिता अफीम ऐ” को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। याचिकाकर्ता राजदीप सिंह मान ने एडवोकेट गुरवीर सिंह ढिल्लों के जरिए अदालत में शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि गाने में इस्तेमाल किया गया ‘गुढ़ती’ शब्द बेहद संवेदनशील है और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में इसका आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस शब्द का प्रयोग अपमानजनक ढंग से किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anshika Pandey (@029.a8)

पहले भेजा गया था कानूनी नोटिस...

एडवोकेट ढिल्लों ने जानकारी दी कि इस मामले में गायक गुरु रंधावा को पहले कानूनी नोटिस भेजा गया था। नोटिस में गीत को हटाने या उसमें आपत्तिजनक हिस्से को लेकर सार्वजनिक स्पष्टीकरण देने की मांग की गई थी। लेकिन जब इस मामले का समाधान नहीं हुआ, तब इसे अदालत तक ले जाया गया। नतीजतन, अब समराला अदालत ने सिंगर को समन जारी किया है।

सोशल मीडिया पर भी उठे सवाल...

इस विवाद ने सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है। कई यूजर्स का कहना है कि गुरु रंधावा के हाल ही में रिलीज हुए एक अन्य म्यूजिक वीडियो ‘Azul’ में भी स्कूल की लड़कियों को ‘सेक्शुलाइज’ करने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो से अंशिका पांडे नाम की डांसर को ओवरनाइट फेम मिला है, लेकिन गाने की प्रस्तुति पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

कलाकारों की जिम्मेदारी पर बहस...

गुरु रंधावा का यह विवाद केवल एक गाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने कलाकारों की जिम्मेदारी पर भी बड़ा सवाल खड़ा किया है। अक्सर देखा गया है कि म्यूजिक वीडियोज़ या गानों में प्रयोग हुए शब्द और दृश्यों को लेकर धार्मिक या सांस्कृतिक भावनाएं आहत हो जाती हैं। इस मामले में भी धार्मिक महत्व वाले शब्द के प्रयोग को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है।

आगे क्या होगा?

अब पूरा मामला अदालत के अधीन है। गुरु रंधावा को 2 सितंबर को समराला कोर्ट में पेश होना होगा, जहां इस पर सुनवाई की जाएगी। इस केस का नतीजा क्या होगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन फिलहाल यह विवाद चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

संबंधित सामग्री

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव  का  डेब्यू

खेल

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव का डेब्यू

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में डेब्यू कर रहे हैं।


SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

खेल

SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

श्रीलंका और स्कॉटलैंड की महिला टीमें आज T20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी। मैच रात 11 बजे शुरू होगा, श्रीलंका जीती तो सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी।

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

देश-विदेश

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड के रामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में बैंड पार्टी के 8 सदस्यों की जान चली गई, जब एक तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने उनकी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी।

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

खेल

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

भारतीय महिला टीम ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। शेफाली वर्मा ने 53 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब हासिल किया।

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

राज्य

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक LPG टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।