Family Man Season 3: फैंस का इंतजार खत्म! रिलीज डेट का हुआ ऐलान...

family-man-season-3-release-date-announced

Family Man Season 3: फैंस का इंतजार खत्म! रिलीज डेट का हुआ ऐलान...

family man season 3 फैंस का इंतजार खत्म रिलीज डेट का हुआ ऐलान

Baseer Ali On bigg boss 19: बसीर अली ने उठाए मेकर्स पर सवाल, बताई बिग बॉस की रियलिटी!

मनोज बाजपेयी फिर दिखेंगे श्रीकांत तिवारी के रोल में

सीरीज में एक बार फिर मनोज बाजपेयी अपने सुपरहिट किरदार श्रीकांत तिवारी के रूप में नजर आएंगे। इस बार भी कहानी एक सामान्य दिखने वाले फैमिली मैन की है जो असल में एक सीक्रेट एजेंट है। डबल लाइफ और खतरनाक मिशन की यह कहानी इस बार पहले से ज्यादा दमदार होने वाली है।

घरेलू हलचल के साथ धमाकेदार एंट्री...

रिलीज डेट टीजर में प्रियामणि ने शो में सुचि तिवारी के किरदार के रूप में वापसी की है। वीडियो में वह बताती हैं कि:- उनकी बेटी धृति अब कॉलेज जा रही है, बेटा अथर्व बैले डांस सीख रहा है। लेकिन "तिवारी जी चार साल से वहीं अटके हैं!" इसके बाद वीडियो में मनोज बाजपेयी की दमदार एंट्री होती है, जो हर जगह कुछ गुनगुनाते नजर आते हैं—कभी डेंटिस्ट के पास तो कभी मिशन पर। आखिर में उनका डायलॉग आता है—"Aa raha hoon..."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

कास्ट हुई और भी दमदार

इस सीजन में पुराने कलाकारों के साथ कुछ बड़े नामों की एंट्री हुई है। कास्ट इस प्रकार है: 1. मनोज बाजपेयी -  श्रीकांत तिवारी 2. प्रियामणि  - सुचि तिवारी 3. अशलेशा ठाकुर -  धृति तिवारी 4. वेदांत सिन्हा  - अथर्व तिवारी 5. श्रेया धनवंतरी  - जोया 6. गुल पनाग  - सलोनी 7. जयदीप अहलावत -  रुक्मा (नया विलेन) 8. निम्रत कौर  - मीरा (मिस्ट्री कैरेक्टर)

इस बार कहानी और ज्यादा रोमांचक...

मेकर्स ने बताया कि इस सीजन में श्रीकांत तिवारी अब तक के सबसे खतरनाक मिशन का सामना करेंगे। इस बार दो नए दुश्मन रुक्मा और मीरा उनके सामने होंगे जो सिर्फ देश की सुरक्षा ही नहीं बल्कि उनकी फैमिली लाइफ़ के लिए भी खतरा बनेंगे।

राज और डीके ने किया प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा दावा

सीरीज के क्रिएटर्स राज और डीके ने कहा:- “पिछले दो सीज़न को जितना प्यार मिला, उसे देख हम बेहद खुश हैं। हमने इस सीजन को और पावरफुल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। इस बार शिकारी खुद शिकार बनेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि इस बार एक्शन, इमोशन और सस्पेंस पहले से ज्यादा तगड़ा होगा।

पहले दो सीजन रहे सुपरहिट

सीजन 1 रिलीज: सितंबर 2019, सीजन 2 रिलीज: जून 2021। सीजन 2 में सामंथा रुथ प्रभु की एंट्री ने सीरीज को भारत में सबसे चर्चित वेब सीरीज बना दिया था।

फैंस को अब बस 21 नवंबर का इंतजार...

‘The Family Man Season 3’ लंबे समय से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा है। टीज़र ने पहले ही फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है, और अब रिलीज डेट के साथ सीरीज की दीवानगी और बढ़ गई है।  

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल, 7 अगस्त से शुरू होगा जनविश्वास अभियान

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल, 7 अगस्त से शुरू होगा जनविश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान जनता से सीधे संवाद और समस्याओं का निराकरण करेगा। अभियान 7 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगा।

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

राज्य

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हरित ऊर्जा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है, जिसमें सौर और पवन ऊर्जा के नवीन प्रयास शामिल हैं।

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

देश-विदेश

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

असम के हैलाकांडी में 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या। पांच आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

राज्य

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए अवैध संपत्ति जब्त करने और विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

राज्य

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

उत्तराखंड में वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर 13 महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।