Baseer Ali On bigg boss 19: बसीर अली ने उठाए मेकर्स पर सवाल, बताई बिग बॉस की रियलिटी!

baseer-ali-on-bigg-boss-19-makers-controversy-reality

Baseer Ali On bigg boss 19: बसीर अली ने उठाए मेकर्स पर सवाल, बताई बिग बॉस की रियलिटी!

baseer ali on bigg boss 19 बसीर अली ने उठाए मेकर्स पर सवाल बताई बिग बॉस की रियलिटी

Sachin Chandwad Suicide News: एक्टर सचिन चांदवाड़े ने की आत्महत्या, जानिए वजह!

बसीर अली ने खोले राज....

बसीर ने एक इंटरव्यू में कहा कि- “मैं जिन रियलिटी शोज का हिस्सा रहा हूं, उनके अनुभव से यह स्वीकार करने की कला सीखी है। 'बिग बॉस' ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। जब मैं घर से बाहर हुआ, तो एक पल के लिए तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ। जिस दिन मैं घर से बाहर होने वाला था, उस दिन जब मैं उठा, तो मुझे वह घर अलग लगा जहां मैंने 63 दिन बिताए थे। मैंने इसे ईश्वर का संकेत माना और जब बाहर आया, तो मुस्कुराते हुए निकला।"

नेहल, अमाल संग दोस्ती पर दिया बयान...

सोशल मीडिया पर बसीर की दोस्ती पर सवाल उठने लगे तो बसीर ने लोगों को अपनी नेहल और अमाल संग दोस्ती पर बात करते हुए कहा कि- "मैं कुछ कमेंट्स पढ़ रहा था कि कैसे अमाल और नेहल की दोस्ती मेरे लिए उल्टी पड़ गई, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इसके लिए किसी को दोषी ठहरा सकता हूं। मैंने उनसे दोस्ती करना की और यह मेरा फैसला था। हो सकता है कि लोगों को अमाल के कामों या बातों की वजह से पसंद न आए हों। वे नेहल को भी उन्हीं वजहों से पसंद नहीं करते थे। मैं बस उनके साथ खड़ा रहा और जब वे गलत हुए तो उनका मार्गदर्शन किया। अगर यही वजह है कि मुझे बेदखल किया गया, तो यह बहुत ही मतलबी दुनिया है।"

क्या नेहल से चल रहा अफेयर?

नेहल के साथ अफेयर पर बसीर ने दी सफाई - "मैं बहुत साफ था कि हम सिर्फ दोस्त हैं। लवर्स कहलाने के लिए हमने कौन सी लाइन पार की? लोग शहबाज के पैर की मालिश कर रहे हैं, सिर की मालिश कर रहे हैं, पूरे समय उसके हाथ दबा रहे हैं। क्या वो उनके साथ सो रहा है या कुछ और गलत कर रहा है? नहीं। मैं नेहल के साथ जो भी करता था, वह बिल्कुल हेल्दी था और दोस्ती की हद में था। घरवालों ने उसे लव एंगल का रूप दे दिया। मेकर्स ने शो के आखिरी हफ्तों में सिर्फ वो क्लिप्स दिखाईं, जिनमें मैं उनकी गोद में लेटा था। क्या मैं हमेशा वही करता था? नहीं, हम और भी बहुत कुछ करते थे, जो दिखाया नहीं गया। जब कंटेंट पर मेकर्स का कंट्रोल होता है, तो वो वही दिखाते हैं जो उन्हें सही लगता है और दर्शक वही मान लेते हैं।" बसीर ने नेहल और फरहाना की दोस्ती को फेक बताया साथ ही कहा कि वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

पक्षपात का लगाया आरोप....

'बिग बॉस 19' के मेकर्स और सलमान खान पर पक्षपात का आरोप भी लगाया। दरअसल, मालती चहर ने एक एपिसोड में अमाल मलिक से बात करते हुए उनकी सेक्सुअलिटी पर सवाल उठाए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by انصاری موسی (@musi__913)

इसे लेकर बसीर अली ने कहा, "बाहर आने के बाद मुझे इसके बारे में पता चला, सवाल उठना चाहिए कि अमाल ने मुझे क्यों नहीं बताया। सवाल ये भी उठना चाहिए कि मालती ने जाकर अमाल से मेरी सेक्सुअलिटी के बारे में क्यों पूछा, मुझसे भी पूछ सकती थी।"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FM Bollywood (@framedmindset)

फिर बसीर अली ने आगे कहा कि-

"इससे भी बड़ा सवाल ये है कि 'बिग बॉस' और सलमान खान ने वीकेंड का वार में ये मुद्दा क्यों नहीं उठाया, क्योंकि अगर मालती जैसी वाइल्ड कार्ड, जिसका गेम सेंस बिल्कुल जीरो है, वो जाकर अगर ऐसे बेबुनियाद मुद्दे उठाकर किसी के साथ बात कर रही है, तो उसमें इतना दम क्यों नहीं था कि वो मुझसे पूछे। बिग बॉस ने इसके बारे में क्या किया? यह बात कैमरे पर कही गई थी और वो क्लिप खुद बिग बॉस टीम से बाहर आई। फिर सलमान खान सर या शो के मेकर्स ने इस पर क्या कदम उठाया? क्या वे इसे उठाना ही नहीं चाहते थे? क्या यह मेरे साथ न्याय है?"

बसीर ने मेकर्स पर उठाए सवाल...

"जब मैंने कंटेस्टेंट की क्वालिटी पर 'शिट' कहा था, तो उसे बहुत बड़ा मुद्दा बना दिया गया। फराह खान ने मुझे इसके लिए डांटा और मैं बुरा दिखने लगा। गौरव ने आमल से कहा था कि तुम तो एक अच्छी फैमिली से आते हो, और मेरी तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये लोग तो ऐसे हैं, क्या हम अच्छी फैमिली से नहीं आते?' इस तरह की बातें किसी ने नहीं उठाईं। साफ दिखता है कि वो इन बातों को नजरअंदाज करना चाहते थे, क्योंकि यह उनके लिए फायदेमंद नहीं था।"    

संबंधित सामग्री

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

खेल

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया; फाइनल में स्पेन से भिड़ेंगे। मैच के बाद विवादित बैनर के कारण दोनों देशों के फैंस भिड़े।

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

राज्य

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में BJP और कांग्रेस दोनों ने बूथ प्रबंधन और सामाजिक समीकरणों पर अपनी रणनीति तैयार की है।

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

मनोरंजन

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

कटरीना कैफ ने विश्व भ्रमण के बाद बॉलीवुड में प्रवेश किया। उनकी पहली फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद, आज वह एक सफल अभिनेत्री और ब्रांड मालकिन हैं।

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

राज्य

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

भोपाल में एक युवक को डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का शिकार बनाया गया, जिसमें 18 लाख रुपए की रकम शामिल है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत पाए।

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

राज्य

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को 27% तक बढ़ाने के फैसले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में शुरू हो गई है, जिसका असर हजारों नौकरियों और लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।