भारत मना रहा 80वां स्वतंत्रता दिवस

भारतीय सेलिब्रिटीज ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

भारत ने 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, जिसमें अनुपम खेर, अक्षय कुमार, और अन्य सेलिब्रिटीज ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

By : सोनिया रायकवार
भारतीय सेलिब्रिटीज ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

आज यानी 15 अगस्त को पूरा देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस खास मौके पर आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारे भी देशभक्ति के रंग में डूबे हुए हैं. कई सेलिब्रिटी ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. अनुपम खेर और अक्षय कुमार समेत कई सितारों ने अपने-अपने अंदाज में आजादी का जश्न मनाया.

अक्षय कुमार ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने लिखा, 'हमारे तिरंगे की शान यूं ही बनी रहे, हर दिल में उम्मीद और हर आंख में एक बेहतर कल का सपना रहे. आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. जय हिंद.'

कंगना रनौत

एक्टर और पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने भी अपने सोशल मीडिया पर झंडे के साथ तस्वीरें शेयर कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस भारत का झंडा लहराती नजर आईं। 


भारत हमानी पहचान है...


अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. वीडियो में वो देश की आन, बान और शान की बात करते नजर आए. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'भारत में और दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाले हर भारतीय को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. भारत सिर्फ़ हमारा देश नहीं, हमारी पहचान है. इसकी मिट्टी की खुशबू, अलग-अलग भाषाएं, पहनावे, त्योहार, धर्म और परंपराएं- सब अलग होकर भी हमें एक-दूसरे से जोड़ते हैं.'

जैकी श्रॉफ पर चढ़ा देशभक्ति का रंग

जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो तिरंगे को सलाम करते नजर आए. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में 'जय हिंद' लिखकर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. अभिषेक बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर 'जय हिंद' लिया है.

भूमि पेडनेकर ने लिखा खास नोट


एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं. पहले फोटो में भूमि तिरंगे के सामने उसे सेल्यूट करती दिख रही हैं. इसके साथ उन्होंने एक बड़ा नोट भी शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. हमारा देश इतना विविधतापूर्ण, मजबूत और असाधारण है कि इसे अपना घर कहना गर्व की बात है. आइए, ऐसे भारत की कामना करें जो लगातार तरक्की करे और आगे बढ़े. हम हमेशा उन बलिदानों को याद रखें जिनकी वजह से हमें आज़ादी मिली और अपने सपनों का भारत बनाने में अपना योगदान दें. जय हिंद.'

ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया वीडियो


एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया, जो जोधपुर के मशहूर मेहरानगढ़ किले का है. वहीं, कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ तस्वीरें शेयर कर फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.

संबंधित सामग्री

पंजाब में मिलावट का खेल बेनकाब: 43% पनीर सैंपल फेल, दूध-घी की गुणवत्ता पर भी सवाल

पंजाब में मिलावट का खेल बेनकाब: 43% पनीर सैंपल फेल, दूध-घी की गुणवत्ता पर भी सवाल

पंजाब में दूध और डेयरी उत्पादों में बड़े पैमाने पर मिलावट की खबरें सामने आई हैं। 32,928 सैंपलों में से 16.67% खरे नहीं उतरे, स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा।

गणपति बप्पा को इस गणेश उत्सव पर लगाएं पान मोदक का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मिठाई

गणपति बप्पा को इस गणेश उत्सव पर लगाएं पान मोदक का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मिठाई

गणेश उत्सव के लिए एक नया स्वाद पान मोदक, जिसमें पान की ताजगी और ड्राई फ्रूट्स का मेल है। घर पर ही आसानी से तैयार करें।

सेंसर बोर्ड की नई गाइडलाइन: हिंसा, ड्रग्स और महिलाओं के आपत्तिजनक चित्रण पर सख्ती, जानिए क्या बदला

सेंसर बोर्ड की नई गाइडलाइन: हिंसा, ड्रग्स और महिलाओं के आपत्तिजनक चित्रण पर सख्ती, जानिए क्या बदला

भारतीय सरकार ने 16 सितंबर 2026 को फिल्म सर्टिफिकेशन नियमों में बदलाव किया, जिसमें क्रिएटिव फ्रीडम और सामाजिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन पर जोर दिया गया है।

एशियन गेम्स में भारत की धमाकेदार शुरुआत, 6 मेडल आए: शूटिंग में 5; हिमांशु-रुद्रांश ने जीता सिल्वर-ब्रॉन्ज

एशियन गेम्स में भारत की धमाकेदार शुरुआत, 6 मेडल आए: शूटिंग में 5; हिमांशु-रुद्रांश ने जीता सिल्वर-ब्रॉन्ज

जापान के नगोया में चल रहे एशियन गेम्स में भारत ने 6 मेडल जीते, जिनमें 5 शूटिंग से और एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स से है।

करीना कपूर @46: ‘पू’ से DCP अजूनी कोहली तक, 26 साल में बदली स्क्रीन इमेज

करीना कपूर @46: ‘पू’ से DCP अजूनी कोहली तक, 26 साल में बदली स्क्रीन इमेज

करीना कपूर ने अपने 26 साल के फिल्मी करियर में विविध भूमिकाएँ निभाईं, ग्लैमरस से लेकर गंभीर किरदारों तक का सफर तय किया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर