Ashish Kapoor Rape Case Arrest: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल फेम एक्टर आशीष...

ashish-kapoor-rape-case-yeh-rishta-actor-arrested

Ashish Kapoor Rape Case Arrest: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल फेम एक्टर आशीष कपूर रेप केस में गिरफ्तार!

ashish kapoor rape case arrest ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल फेम एक्टर आशीष कपूर रेप केस में गिरफ्तार

Ashish Kapoor Rape Case Arrest: टीवी इंडस्ट्री के जाने - माने एक्टर ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल के फेम आशीष कपूर चर्चा में बने हुए हैं। उन पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है, जिसकी वजह से दिल्ली पुलिस ने आशीष को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। Read More: US Open 2025: युकी भांबरी ने रचा इतिहास, पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे! आरोप है कि अगस्त के दूसरे वीक में दिल्ली में चल री हाउस पार्टी के दौरान उन्होंने एक महिला के साथ वॉशरुम में रेप किया। बताया जा रहा है पीड़िता की दोस्ती एक्टर से इंस्टाग्राम पर हुई थी।

पुणे से हुई गिरफ्तारी...

एक रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थ दिल्ली के डीसीपी राजा बंथिया ने आशीष कपूर की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस ने उनकी मूवमेंट को गोवा से पुणे तक ट्रैक किया और टीम को दोनों जगह भेजा गया। आखिरकार पुणे से बुधवार को आशीष को हिरासत में लिया गया। फिलहाल एक्टर को दिल्ली लाकर पूछताछ की जा रही है।

पीड़िता का आरोप...

पुलिस के मुताबिक, आशीष कपूर और महिला की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फिर पार्टी की योजना बनी। इसी पार्टी में महिला ने आरोप लगाया कि आशीष कपूर ने वॉशरूम के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने 11 अगस्त को दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शुरुआती शिकायत में पीड़िता ने कहा कि आशीष कपूर, उनके एक दोस्त और दो अज्ञात पुरुषों ने मिलकर गैंगरेप किया, साथ ही दोस्त की पत्नी ने मारपीट भी की। हालांकि, बाद में बयान बदलते हुए महिला ने स्पष्ट किया कि केवल आशीष कपूर ने ही रेप किया था।

पुलिस जांच में हुए नए खुलासे...

अधिकारियों का कहना है कि पार्टी के दौरान आशीष और महिला को वॉशरूम में जाते देखा गया था। जब काफी देर तक दोनों बाहर नहीं आए तो मेहमानों ने दरवाजा खटखटाया। इस दौरान आशीष के दोस्त की पत्नी ने ही PCR कॉल किया। पुलिस के पास अभी तक किसी तरह की कथित "वीडियोग्राफी" का सबूत नहीं मिला है, जिसकी बात महिला ने अपने बयान में की थी। पहले मामला गैंगरेप का दर्ज हुआ था, लेकिन अब इसे केवल रेप के आरोप में बदल दिया गया है।

अग्रिम जमानत की अर्जी...

21 अगस्त को आशीष कपूर के दोस्त और उनकी पत्नी ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत का रुख किया था। अदालत ने उनकी अर्जी मंजूर कर ली। सुनवाई के दौरान पीड़िता मौजूद थी, लेकिन उसने अपनी गवाही में दोस्त या उसकी पत्नी का नाम नहीं लिया।

आशीष कपूर का करियर...

आशीष कपूर टीवी और फिल्मों में भी काम किया हैं। उन्होंने टीवी सीरियल देखा एक ख्वाब और ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम किया। इसके अलावा वह कुर्बान, टेबल नंबर 21 और इनकार जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि, बीते कुछ सालों से वह एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाए हुए थे।    

संबंधित सामग्री

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

राज्य

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

हरियाणा में 9 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें शिक्षण संस्थान भी भाग लेंगे।

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

राज्य

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

पंजाब कांग्रेस ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बजाय सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए चुनावी रणनीति में बदलाव किया।

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

राज्य

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

हरिद्वार में कांवड़ियों ने SSB और उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ बदतमीजी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसे भारत में बैन कर दिया गया।

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

खेल

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा ने सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता में टॉप स्थान हासिल कर ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल्स में जगह बनाई।

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

राज्य

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में बड़े पैमाने पर समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सामाजिक समरसता और एकता के प्रति संकल्प लिया गया।