आमिर खान पर विवाद

'आमिर खान हिंदू समाज को चैलेंज कर रहा', बजरंग दल ने फूंका एक्टर का पुतला, पूछा- मुस्लिम से प्यार नहीं होता

आमिर खान के हिंदू लड़की से तीसरी शादी करने पर बजरंग दल ने सख्त विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला जलाया। उनकी इस हरकत को हिंदू समाज को चुनौती देने के रूप में देखा जा रहा है।

'आमिर खान हिंदू समाज को चैलेंज कर रहा', बजरंग दल ने फूंका एक्टर का पुतला, पूछा- मुस्लिम से प्यार नहीं होता

'आमिर खान हिंदू समाज को चैलेंज कर रहा', बजरंग दल ने फूंका एक्टर का पुतला, पूछा- मुस्लिम से प्यार नहीं होता

आमिर खान ने हाल ही में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है, जिसे लेकर बिहार में बजरंग दल का गुस्सा चरम पर है। दल के लोगों ने एक्टर की हिंदू लड़की से शादी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से एक्शन लेने की भी मांग की।

बजरंग दल ने जलाया पुतला

जानकारी के मुताबिक बजरंग दल ने आमिर खान का पुतला जलाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया हैं बजरंग दल का कहना हैं की 'आमिर खान हिंदू बहन बेटियों को शादी रचाकर लाइन लगा रहा है।' सोनी ने आगे दावा किया कि आमिर खान एक बड़ी साजिश के तहत हिंदुओं को कमजोर करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे आमिर खान को सबक सिखाने की धमकी दी, 'अगर उन्होंने जल्द ही ऐसी हरकतें बंद नहीं कीं तो सबक सिखाया जाएगा।'

बजरंग दल के मनोज सोनी ने कहा

 'शादी करता है हिंदू बेटी से और पैदा करता है तैमूर, अफरोज, सलमान, कहां का नियम है भाई। आखिर उनको मुस्लिम समाज की बहू बेटी से प्यार क्यों नहीं हो रहा है? हिंदू बेटी से उसको प्यार क्यों हो रहा है। हिंदू समाज को वो चैलेंज कर रहा है कि सब देखो मैंने लगातार हिंदू बेटियों से शादी की।'

आमिर खान पर देश कमजोर करने का आरोप

उन्होंने आगे कहा, 'आमिर खान बहुत बड़ी साजिश के तहत हिंदुओं को कमजोर करने का काम कर रहा है। वो हिंदू समाज को लगातार कलंकित कर रहा है। देशो का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है।' उन्होंने अदालतों और सरकार से अभिनेता के खिलाफ कार्रवाई करने की भी अपील की और उन पर देश में सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

तीन शादियां

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि आमिर खान ने सबसे पहले 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी। 2002 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद एक्टर ने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की। हालांकि, 2021 में वे भी अलग हो गए। हाल ही में आमिर ने मुंबई स्थित अपने घर पर गौरी स्प्रैट से शादी की।

कौन हैं तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट?

बता दे गौरी की मां तमिल हैं और पिता आयरिश। उनके दादा एक स्वतंत्रता सेनानी थे। गौरी का हेयरड्रेसिंग में प्रोफेशनल बैकग्राउंड है और उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स, लंदन से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में FDA किया है। वह छह साल के बेटे की मां भी हैं। उनके पहले पति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। प्रोफेशनली, वह अभी आमिर खान फिल्म्स में काम कर रही हैं, जो आमिर खान का प्रोडक्शन हाउस है।

संबंधित सामग्री

LPU में कथित रेप की खबर से बवाल, छात्रों ने हाईवे किया जाम, वायरल मैसेज के बाद शुरू हुआ विरोध

LPU में कथित रेप की खबर से बवाल, छात्रों ने हाईवे किया जाम, वायरल मैसेज के बाद शुरू हुआ विरोध

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप की खबर वायरल होने के बाद छात्रों में आक्रोश फैल गया, पुलिस जांच जारी है।

150 सीटर हॉस्टल में पानी का संकट और खाने में कीड़े का आरोप, छात्राओं ने कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च

150 सीटर हॉस्टल में पानी का संकट और खाने में कीड़े का आरोप, छात्राओं ने कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में स्थित छात्रावास में छात्राओं ने खराब सुविधाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पानी की कमी और भोजन की गुणवत्ता पर शिकायतें उठाईं।

कॉकरोच पार्टी का CEC को 48 घंटे का अल्टीमेटम, बोली- इस्तीफा दें वरना देशभर में आंदोलन

कॉकरोच पार्टी का CEC को 48 घंटे का अल्टीमेटम, बोली- इस्तीफा दें वरना देशभर में आंदोलन

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने की मांग की है, नहीं तो देशभर में आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

मध्य प्रदेश में आज 'नो UPI डे': ₹2000 से ज्यादा के डिजिटल पेमेंट पर व्यापारियों का विरोध, 15 अक्टूबर से MDR का विरोध

मध्य प्रदेश में आज 'नो UPI डे': ₹2000 से ज्यादा के डिजिटल पेमेंट पर व्यापारियों का विरोध, 15 अक्टूबर से MDR का विरोध

मध्य प्रदेश के व्यापारियों ने ₹2000 से अधिक के UPI भुगतान पर लगने वाले MDR शुल्क के विरोध में 'नो UPI डे' मनाया।

इछावर नगर परिषद में भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा गुस्सा,तालाबंदी की कोशिश के बाद पुलिस से धक्का-मुक्की

इछावर नगर परिषद में भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा गुस्सा,तालाबंदी की कोशिश के बाद पुलिस से धक्का-मुक्की

मध्य प्रदेश के सीहोर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद की कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर