महिलाओं से लूट करने वाला बदमाश लखनऊ पुलिस के एनकाउंटर में हुआ घायल, पैर में लगी गोली

lucknow-police-encounter-robber-targeting-women-shot-in-leg-by-cops

महिलाओं से लूट करने वाला बदमाश लखनऊ पुलिस के एनकाउंटर में हुआ घायल, पैर में लगी गोली

महिलाओं से लूट करने वाला बदमाश लखनऊ पुलिस के एनकाउंटर में हुआ घायल पैर में लगी गोली

Lucknow police encounter: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया, और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान अर्जुन रावत के रूप में हुई है, जो आशियाना थाना क्षेत्र के किला मोहम्मदी इलाके का निवासी है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर उसके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

महिलाओं से लूटपाट की कबूली वारदात

[caption id="attachment_99060" align="alignnone" width="1024"]Representative image Representative image[/caption] प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला लखनऊ के PGI क्षेत्र का है। पूछताछ के दौरान आरोपी रावत ने इलाके में महिलाओं से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने बताया कि उन्होनें उसके पास से एक महिला से लूटा गया मोबाइल फोन, काली पल्सर बाइक, तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पहले भी जेल जा चुका है।

चेकिंग के दौरान की भागने की कोशिश, पुलिसकर्मियों पर की फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, 22 मार्च की रात PGI के सैनिक विहार इलाके में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। हालांकि, वह पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर पीछा शुरू किया। खुद को घिरा देख आरोपी ने बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। [caption id="attachment_142785" align="alignnone" width="1200"]Representative image Representative image[/caption]

20 मार्च की चेन लूट का हुआ खुलासा

मुठभेड़ में घायल होने के बाद आरोपी ने पूछताछ में 20 मार्च को सेनानी विहार इलाके में एक महिला से चेन लूटने की वारदात कबूल की। इस मामले में आशियाना निवासी प्रीति सिंह ने FIR दर्ज कराई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही थी, जो अब मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने बताया कि आरोपी का इलाज चल रहा है और ठीक होने के बाद उससे और पूछताछ की जाएगी। फिलहाल इस कार्रवाई को लखनऊ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में सक्रिय लुटेरों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

संबंधित सामग्री

पंचायत और गुल्लक के बाद TVF का नया दांव, नारियल में कैद आत्मा और चार दोस्तों की कहानी लेकर आ रही हॉरर-कॉमेडी बयांगी

मनोरंजन

पंचायत और गुल्लक के बाद TVF का नया दांव, नारियल में कैद आत्मा और चार दोस्तों की कहानी लेकर आ रही हॉरर-कॉमेडी बयांगी

TVF ने अपनी पहली मराठी फिल्म 'बयांगी: पलायची नाही, तालायची' की घोषणा की, जो हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण पेश करेगी।

कॉमेडियन समय रैना ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹10 लाख, CM हिमंत ने कहा- मुश्किल वक्त में मदद के लिए शुक्रिया

देश-विदेश

कॉमेडियन समय रैना ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹10 लाख, CM हिमंत ने कहा- मुश्किल वक्त में मदद के लिए शुक्रिया

असम में भीषण बाढ़ के बीच, कॉमेडियन समय रैना ने राहत कार्यों के लिए 10 लाख रुपये का योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया।

जालंधर में CM मान ने रखी गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की नींव, बोले- शिक्षा से ही मिटेगी गरीबी

राज्य

जालंधर में CM मान ने रखी गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की नींव, बोले- शिक्षा से ही मिटेगी गरीबी

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जालंधर में गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की नींव रखी, जो समानता और भाईचारे के संदेशों को फैलाने का काम करेगा।

MP के सरकारी स्कूलों में अब छात्रों की भी ऑनलाइन हाजिरी, 9वीं से 12वीं तक लागू होगी व्यवस्था

राज्य

MP के सरकारी स्कूलों में अब छात्रों की भी ऑनलाइन हाजिरी, 9वीं से 12वीं तक लागू होगी व्यवस्था

मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की उपस्थिति अब ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। नई प्रणाली Education Portal 3.0 पर लागू होगी।

बारामती में ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसला, पायलट और कैडेट सुरक्षित

देश-विदेश

बारामती में ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसला, पायलट और कैडेट सुरक्षित

महाराष्ट्र के बारामती में एक ट्रेनर प्लेन ट्रेनिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। पायलट और कैडेट दोनों सुरक्षित हैं। क्रैश की खबरें खारिज की गईं।