छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में पुलिस ने 20 क्विंटल गांजा किया जब्त!

Surajpur Ganja Seizure

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में पुलिस ने 20 क्विंटल गांजा किया जब्त!

In Surajpur, Chhattisgarh, police confiscated 20 quintals of ganja hidden under brooms in a bus, estimated worth Rs. 2 crore. The smugglers escaped.

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में पुलिस ने 20 क्विंटल गांजा किया जब्त

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में पुलिस ने 20 क्विंटल गांजा किया जब्त! |

Surajpur Ganja Seized: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 4 जून गुरुवार को पुलिस ने एक बस से करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गांजा कपड़ों की गठरियों में छिपाकर झाड़ू के ढेर के नीचे रखा गया था।

झाड़ू की आड़ में हो रहा था तस्करी का प्रयास

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सरगुजा से पासिंग वाली नीलम कंपनी की बस (CG-15-EH-4301) के जरिए गांजा मध्य प्रदेश भेजा जा रहा था। बस में झाड़ू बेचने वाले एक महिला और पुरुष सवार थे, जो पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही मौके से फरार हो गए।

हिरासत में ड्राइवर और हेल्पर

पुलिस ने बस को सिलफिली के पास नाकेबंदी कर रोका। बस रुकते ही संदिग्ध महिला-पुरुष भाग निकले। पुलिस ने बस की तलाशी ली तो झाड़ू के नीचे छिपा भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। बस ड्राइवर और हेल्पर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे सप्लाई नेटवर्क की छानबीन कर रही है।

सूचना पर की गई कार्रवाई

जयनगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अंबिकापुर से मध्य प्रदेश जा रही बस में बड़ी मात्रा में गांजा है। सूचना के आधार पर तुरंत नाकेबंदी कर बस को रोका गया। बस में कुल 15-20 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं।

पांच दिन पहले महासमुंद में भी बड़ी पकड़

बता दें कि मात्र 5 दिन पहले महासमुंद जिले की सिंघोड़ा थाना पुलिस ने 6 क्विंटल गांजा जब्त किया था, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये आंकी गई थी। उसमें आरोपी ओडिशा से महाराष्ट्र गांजा ले जा रहा था। गांजे को मशीनरी सामान के कार्टूनों के नीचे छिपाया गया था।

स्थानीय नागरिक ने दी सूचना

शिकायतकर्ता विजय सोनी ने बताया कि- 'वे अपनी गाड़ी से सूरजपुर की ओर जा रहे थे। कालीघाटी के पास संदिग्ध गतिविधि देखकर उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर बस पकड़ी। बस में करीब 15-20 लोग सवार थे, जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। 

पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
 

संबंधित सामग्री

भोपाल जेल पहुंचने के 2 दिन बाद बंदी की मौत, परिजनों का आरोप- पुलिस की मारपीट से बिगड़ी हालत

राज्य

भोपाल जेल पहुंचने के 2 दिन बाद बंदी की मौत, परिजनों का आरोप- पुलिस की मारपीट से बिगड़ी हालत

भोपाल सेंट्रल जेल में बंदी नीरज धाकड़ की मौत पर विवाद, परिजनों ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए, न्यायिक जांच शुरू।

तेज रफ्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचला, गंगाजल लेकर लौट रहे थे फरीदकोट

राज्य

तेज रफ्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचला, गंगाजल लेकर लौट रहे थे फरीदकोट

फतेहगढ़ साहिब में तेज रफ्तार कार ने चार कांवड़ियों को कुचला। तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल। पुलिस ने जांच शुरू की।

देहरादून के दून अस्पताल में हंगामा, लेडी डॉक्टर के साथ बदतमीजी, स्टाफ से मारपीट

राज्य

देहरादून के दून अस्पताल में हंगामा, लेडी डॉक्टर के साथ बदतमीजी, स्टाफ से मारपीट

देहरादून के दून अस्पताल में देर रात डॉक्टर्स और स्टाफ के साथ मारपीट हुई, जिसमें पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: भाई के ढाबे पर पुलिस का छापा, अवैध शराब पिलाने पर कार्रवाई

राज्य

राजा रघुवंशी हत्याकांड: भाई के ढाबे पर पुलिस का छापा, अवैध शराब पिलाने पर कार्रवाई

इंदौर के राजा भोज ढाबा पर पुलिस ने छापा मारकर बिना लाइसेंस शराब परोसने का मामला पकड़ा। ढाबा प्रबंधन के पास वैध आबकारी लाइसेंस नहीं था।

बच्ची से रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

राज्य

बच्ची से रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोनू को मार गिराया।