CM Nitish Road Project Inauguration: 8,716 करोड़ की सड़क परियोजना का उद्घाटन, 12...

cm-nitish-road-project-inauguration

CM Nitish Road Project Inauguration: 8,716 करोड़ की सड़क परियोजना का उद्घाटन, 12,105 किलोमीटर लंबी सड़कों का हुआ रिमोट से कार्यारंभ

cm nitish road project inauguration 8716 करोड़ की सड़क परियोजना का उद्घाटन 12105 किलोमीटर लंबी सड़कों का हुआ रिमोट से कार्यारंभ

CM Nitish Road Project Inauguration: खबर बिहार की राजधानी पटना से है जहां आज बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने 'संकल्प', 1 अणे मार्ग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 8,716 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 6,938 ग्रामीण पथों (कुल लंबाई 12,105 किलोमीटर) के सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह पहल राज्य की ग्रामीण संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

योजनाओं की प्रगति पर हुई विस्तृत प्रस्तुति

बतादें कि इस अवसर पर ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर प्रस्तुति दी। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना समेत कई प्रमुख योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि किस प्रकार से निर्मित सड़कों के उन्नयन और नवीनीकरण का कार्य समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत नया अवयव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के अंतर्गत एक नए अवयव के रूप में जोड़ा गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन सड़कों का दोबारा निर्माण एवं नवीनीकरण सुनिश्चित करना है, जो अपनी पंचवर्षीय अनुरक्षण अवधि पूरी कर चुकी हैं।

21,733 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति

वित्तीय वर्ष 2024-25 में 14,087 ग्रामीण पथों (24,482 किलोमीटर) के सुदृढ़ीकरण हेतु 21,733 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। आगामी 7 वर्षों तक इन सड़कों को मानक अनुरूप बनाए रखने की योजना है, जिसमें दो बार कालीकरण कार्य और तकनीकी त्रुटियों के समाधान की भी स्पष्ट व्यवस्था शामिल है। Read More: CM Nitish Buddha Purnima: बुद्ध पूर्णिमा पर CM नीतीश ने की पूजा अर्चना, सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण पथों के सुदृढ़ीकरण और मरम्मति की दिशा में यह योजना मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग को बधाई देते हुए कहा कि इससे न केवल सड़कों की स्थिति सुधरेगी, बल्कि गांव-शहर के बीच दूरी कम होगी और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। [caption id="attachment_81423" align="alignnone" width="436"]CM नीतीश कुमार CM नीतीश कुमार[/caption]

4 घंटे में राजधानी तक पहुँच का लक्ष्य

नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि नए पथों के निर्माण से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राज्य के किसी भी सुदूरवर्ती क्षेत्र से राजधानी पटना तक 4 घंटे में सुगम यात्रा संभव हो। उन्होंने समय पर मरम्मति कार्य और आवश्यकतानुसार चौड़ीकरण करने पर भी बल दिया, जिससे ग्रामीणों को बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधा सतत् मिलती रहे।

CM Nitish Road Project Inauguration: कार्यक्रम में हुआ पौधारोपण

इस कार्यक्रम में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा तैयार की गई एक लघु फिल्म भी प्रस्तुत की गई, जिसमें विभाग की उपलब्धियों को दिखाया गया। मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया गया और साथ ही विभागीय पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्रीगण एवं कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। सर्वेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

राज्य

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।