CM Nitish Buddha Purnima: बुद्ध पूर्णिमा पर CM नीतीश ने की पूजा अर्चना, सभी सरका...

cm-nitish-buddha-purnima

CM Nitish Buddha Purnima: बुद्ध पूर्णिमा पर CM नीतीश ने की पूजा अर्चना, सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश

cm nitish buddha purnima बुद्ध पूर्णिमा पर cm नीतीश ने की पूजा अर्चना सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश

CM Nitish Buddha Purnima: बुद्ध पूर्णिमा के दिन बिहार के मुख्यमंत्री ने बुद्ध स्मृति पार्क में आयोजित विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान बुद्ध की पूजा की। इस मौके पर बौद्ध भंते ने मुख्यमंत्री को बुद्ध स्मृति पार्क में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा, बोधगया का बोधिवृक्ष, आनंद बोधि वृक्ष और लंका के अनुराधापूरम से लाए गए वृक्ष की पूजा अर्चना करवाई।

CM नीतीश ने की भगवान बुद्धा की पूजा

मुख्यमंत्री ने बुद्ध स्मृति पार्क स्थित पाटलिपुत्र करुणा स्तूप में भगवान बुद्ध की पवित्र अस्थि के सामने भगवान बुद्ध की पूजा की, इसके अलावा परिक्रमा की और ध्यान किया। उन्होंने बौद्ध भिक्षुओं के साथ बैठकर विश्व शांति के लिए मंगल कामना की और राज्य एवं देश की सुख, समृद्धि एवं अमन चैन की कामना की। [caption id="attachment_81245" align="alignnone" width="300"]नीतीश कुमार CM नीतीश कुमार[/caption]

विपश्यना का लिया जायका

मुख्यमंत्री विपश्यना केंद्र भी गए यहां की सारी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और वहां ध्यान भी किया। विपश्यना केंद्र के संचालकों ने विपश्यना केंद्र के निर्माण और वहां उपलब्ध करायी जानेवाली सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

CM Nitish Buddha Purnima:मंत्री और अधिकारी रहे मौजूद 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री  विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री  विजय कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री  जीवेश कुमार, सांसद  संजय कुमार झा, सांसद  देवेश चन्द्र ठाकुर, पटना की महापौर सीता साहू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव  अनुपम कुमार, नगर विकास और आवास विभाग के सचिव  अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव  कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी  गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त  मयंक वरबड़े, पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, नगर आयुक्त  अनिमेश परासर, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक  अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, बौद्ध भंते एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। Read More: CM Nitish inspected roads: अचानक सड़क पर क्यों उतरे CM नीतीश? अफसरों ने लगाई सड़कों पर दौड़

सरकारी दफ्तकों में रहा अवकाश

बुद्ध पूर्णिमा को लेकर सभी सरकारी दफ्तरों में अवकाश घोषित रहा। कार्यालयों के दरवाजे बंद रहे। दरवाजों पर ताला लटका रहा। समाहरणालय, DRDA, भू-अर्जन कार्यालय, ADM कार्यालय, एसडीओ कार्यालय आदि में ताला लटका रहा। बुद्ध पूर्णिमा पर कुछ स्कूल-कॉलेजों में भी अवकाश रहा। जिसका असर यातायात व्यवस्था पर भी देखा गया।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

राज्य

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।