Cincinnati Masters 2025: चोटिल होकर हटे सिनर, अल्काराज को मिला खिताब!

cincinnati-masters-2025-alcaraz-wins-sinner-injury

Cincinnati Masters 2025: चोटिल होकर हटे सिनर, अल्काराज को मिला खिताब!

cincinnati masters 2025 चोटिल होकर हटे सिनर अल्काराज को मिला खिताब

UP T20 League Begins: मेरठ टीम ने कानपुर को 86 रन से हराया, मैच के हिरो रहें माधव…

तीन महीनों में चौथी भिड़ंत...

पिछले तीन महीनों में यह चौथा मौका था, जब अल्काराज और सिनर किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में आमने - सामने हुए। यह सिलसिला रोम मास्टर्स से शुरु हुआ। इसके बाद फ्रेंच ओपन और विंबलडन में दोनों की टक्कर हुई। अब सिनसिनाटी मास्टर्स में भी दोनों के बीच खिताबी भिड़ंत तय थी।

सिनर का शानदार फॉर्म टूटा...

सिनर इस टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म में थे। पिछले साल के चैंपियन होने के नाते उन्होंने एक भी सेट नहीं गंवाया और अपने आठवें मास्टर्स 1000 फाइनल में पहुंचे। हार्ड कोर्ट पर उनकी लगातार 26 मैचों की जीत का सिलसिला भी टूटा। इसमें 2023 शंघाई मास्टर्स, ATP वर्ल्ड टूर फाइनल्स और 2024 ऑस्ट्रेलियन ओपन की खिताबी जीत शामिल थी। उनकी आखिरी हार्ड कोर्ट फाइनल में हार 2023 बीजिंग में अल्काराज के खिलाफ हुई थी।

अल्काराज का दूसरा सिनसिनाटी फाइनल...

अल्काराज दूसरी बार सिनसिनाटी मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे। 2023 में उन्हें नोवाक जोकोविच के खिलाफ फाइनल में हार मिली थी। इस बार उनका सफर चुनौतीपूर्ण रहा, उन्होंने दो मैचों में सेट गंवाए, लेकिन लगातार सातवें टूर - लेवल फाइनल में जगह बनाई।

अब तक हुए 13 मुकाबले, अल्काराज आगे...

अल्काराज और सिनर अब तक 13 बार आमने-सामने हो चुके हैं। अल्काराज 8-5 के अंतर से आगे हैं। इस साल उन्होंने रोम और फ्रेंच ओपन सहित लगातार 5 बार सिनर को हराया। हालांकि, विंबलडन 2025 में सिनर ने चार सेटों में जीत दर्ज कर अल्काराज की लय तोड़ी और अपना पहला विंबलडन खिताब जीता।  

संबंधित सामग्री

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

राज्य

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

मध्यप्रदेश में आयोजित मेगा निवेश संवाद में राज्य को 8,635 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, जिससे 5,785 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है।

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

राज्य

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

मध्य प्रदेश में टोरेंट पावर के विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं में 43,000 करोड़ रुपये का निवेश, 15,000 से अधिक रोजगार सृजन की उम्मीद।

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल को एक इवेंट में फैन द्वारा किस किया गया, जिसके बाद उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद देते हुए सामाजिक समर्थन की सराहना की।

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

देश-विदेश

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

संगम विहार, दक्षिण दिल्ली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची, पुलिस ने किया खुलासा।

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

राज्य

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए। सुंदर सिंह ठाकुर की संभावित शपथ और प्रियंका गांधी के दौरे पर भी चर्चा की।