Asia Cup 2025 Schedule: 9 सितंबर से एशिया कप 2025 की शुरुआत, जानें पूरा मैच शेड्यूल...

asia-cup-2025-pura-match-schedule

Asia Cup 2025 Schedule: 9 सितंबर से एशिया कप 2025 की शुरुआत, जानें पूरा मैच शेड्यूल...

asia cup 2025 schedule 9 सितंबर से एशिया कप 2025 की शुरुआत जानें पूरा मैच शेड्यूल

Asia Cup 2025 Schedule: 9 सितंबर से एशिया कप 2025 की शुरुआत होगी, जिसमें पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। इस बार का टूर्नामेंट भारत की मेजबानी में संयुक्त अरब अमीरात (UAE)में होगा। कुल 19 मैचों का यह टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें 11 मुकाबले अबू धाबी में होंगे। Read More: Celebrities Objected Supreme Court Order: आवारा कुत्तों को शेल्टर भेजने के फैसले पर कई सेलेब्स ने जताई आपत्ति! आपको बता दें कि, एशिया कप 2025 में 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप बी में श्रीलंका (B1), बांग्लादेश (B2), अफगानिस्तान और हांगकांग शामिल हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। पिछली बार 2023 में एशिया कप 50 ओवर फॉर्मेट में हुआ था, लेकिन इस बार यह t20 फॉर्मेट में होगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल समय - समय पर टूर्नामेंट का फॉर्मेट ICC वर्ल्ड कप के अनुसार बदलती रहती है।

एशिया कप 2025 शेड्यूल...

तारीख - मैच - ग्रुप/स्टेज - समय - जगह 1. 9 सितंबर - अफगानिस्तान vs हांग कांग - ग्रुप बी - शाम 7.30 बजे - अबू धाबी 2. 10 सितंबर - भारत vs यूएई - ग्रुप ए - शाम 7.30 बजे - दुबई 3. 11 सितंबर - बांग्लादेश vs हांग कांग - ग्रुप बी - शाम 7.30 बजे - अबू धाबी 4. 12 सितंबर - ओमान vs पाकिस्तान - ग्रुप ए - शाम 7.30 बजे - दुबई 5. 13 सितंबर - बांग्लादेश vs श्रीलंका - ग्रुप बी - शाम 7.30 बजे - अबू धाबी 6. 14 सितंबर - भारत vs पाकिस्तान - ग्रुप ए - शाम 7.30 बजे - दुबई 7. 15 सितंबर - यूएई vs ओमान - ग्रुप ए - शाम 7.30 बजे - अबू धाबी 8. 15 सितंबर - हांग कांग vs श्रीलंका - ग्रुप बी - शाम 7.30 बजे - दुबई 9. 16 सितंबर - अफगानिस्तान vs बांग्लादेश - ग्रुप बी शाम 7.30 बजे - अबू धाबी 10. 17 सितंबर - यूएई vs पाकिस्तान - ग्रुप ए - शाम 7.30 बजे - दुबई 11. 18 सितंबर - अफगानिस्तान vs श्रीलंका - ग्रुप बी - शाम 7.30 बजे - अबू धाबी 12. 19 सितंबर - भारत vs ओमान - ग्रुप ए - शाम 7.30 बजे - अबू धाबी 13. 20 सितंबर - बी 1 vs बी 2 - सुपर 4 - शाम 7.30 बजे - दुबई 14. 21 सितंबर - ए1 vs ए2 - सुपर 4 - शाम 7.30 बजे - दुबई 15. 23 सितंबर - ए2 vs बी1 - सुपर 4 - शाम 7.30 बजे - अबू धाबी 16. 24 सितंबर - ए1 vs बी2 - सुपर 4 - शाम - 7.30 बजे - दुबई 17. 25 सितंबर - ए2 vs बी2 - सुपर 4 - शाम 7.30 बजे - दुबई 18. 26 सितंबर - ए1 vs बी1 - सुपर 4 - शाम 7.30 बजे - दुबई 19. 28 सितंबर - फाइनल - शाम 7.30 बजे - दुबई

एशिया कप 2025: ग्रुप मैच और सुपर 4 का पूरा शेड्यूल...

एशिया कप 2025 की शुरुआत अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच मुकाबले से होगी, जो 9 सितंबर को अबू धाबी में खेला जाएगा। इसके अगले दिन, 10 सितंबर को भारत और UAE की भिड़ंत दुबई में होगी। इस बार टूर्नामेंट में केवल 15 सितंबर को दो मैच आयोजित किए गए हैं, जबकि बाकी सभी दिन केवल एक-एक मुकाबला होगा। 22 और 27 सितंबर को कोई मैच नहीं होगा। ग्रुप चरण 9 से 19 सितंबर तक खेला जाएगा। इसके बाद सुपर 4 मुकाबले 20 से 26 सितंबर तक होंगे। एशिया कप 2025 का फाइनल 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा।  

संबंधित सामग्री

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

राज्य

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

भोपाल में एक युवक को डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का शिकार बनाया गया, जिसमें 18 लाख रुपए की रकम शामिल है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत पाए।

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

राज्य

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को 27% तक बढ़ाने के फैसले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में शुरू हो गई है, जिसका असर हजारों नौकरियों और लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

सनातन

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

आषाढ़ मास के दौरान मनाए जाने वाले गुप्त नवरात्रि में माता तारा की पूजा की विशेष विधियाँ और उनके महत्व के बारे में जानिए।

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

राज्य

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

मऊगंज की निर्माणाधीन गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जहां सैकड़ों गौवंश के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान किया गया।

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

राज्य

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

मध्य प्रदेश के कुलैथ गांव में 180 वर्षों से चली आ रही जगन्नाथ रथयात्रा की परंपरा लोगों में उत्साह और आस्था जगाती है।